माधुरी की रसोई

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

आलू दही की सब्जी बनाइए आसान तरीके से –(potato curd recipe)–माधुरी की रसोई

 दही आलू की सब्जी एक प्रमुख भारतीय व्यंजन है जिसे उत्तर भारतीय खाने का हिस्सा माना जाता है। यह सब्जी आलू (बटाटा) और दही (योगर्ट) के मिश्रण से बनाई जाती है और इसे मसालों के साथ पकाया जाता है। सब्जी तो कई प्रकार की बनती है जैसे मसाले वाले आलू , भिंडी, बैगन आदि लेकिन दही आलू की बात ही अलग है। यह एक सादे और स्वादिष्ट व्यंजन होता है जिसे चावल, रोटी, पूरी या परांठे के साथ सर्व किया जा सकता है।


potato curd
dahi aalu sabji

यहां दही आलू की सामग्री और उसकी बनाने की विधि है:

सामग्री:

  • 4 मध्यम आकार के आलू (बटाटे), उबाले और कटे हुए
  • 1 कप दही (योगर्ट)
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 चम्मच जीरा (शाही जीरा)
  • 1 चुटकी हिंग
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि:

  1. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हिंग डालें।

  2. boiled potato
    ubale aalu

  3. जब जीरा सुनहरा हो जाए, तो आलू (बटाटा) डालें और उन्हें हल्का भूरा होने तक भूनें।
  4. अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएँ और उसे मध्यम आंच पर भूनें ताकि मसाले अच्छे से भून जाएं।
  5. spices
    masale

    अब उबले हुए आलू (बटाटे) को धीरे-धीरे डालें और उन्हें मसालों से अच्छी तरह से मिला लें।
  6. और थोड़ी देर तक भूनते रहे।
  7. अब दही (योगर्ट) को अच्छी तरह से फेटे और आलू में डाल दे साथ ही नमक डालें।

  8. curd
    dahi

  9. सब्जी को हल्की आंच पर दही के साथ मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ ताकि सभी सामग्री मिल जाएँ और आलू (बटाटे) अच्छी तरह से पक जाएँ।
  10. धनिया पत्ती से सजाएँ और गर्मा-गर्म सर्व करें।


potato
aalu sabji

इस तरह आप दही आलू की सब्जी तैयार कर सकते हैं। यह एक मजेदार और पौष्टिक व्यंजन है जिसे आप अपने परिवार और मित्रों के साथ बाँट सकते हैं।

टिप —

आलू में दही डालकर ज्यादा देर तक नही पकाए , नही तो दही पानी छोड़ने लगेगा।

आप लहसुन खाते हो तो सब्जी में डाल सकते हो सब्जी और स्वादिष्ट लगेगी

धन्यवाद




Share:

गर्मी और लू से छुटकारा दिलाये बेल का शरबत –bel ka sharbat recipe

बेल का शरबत 

आज से पहले आप ने बहुत प्रकार के शरबत पिए होंगे,जैसे आम का शरबत,तरबूज का शरबत आदि, पर आज हम आप को ऐसा शरबत बताएंगे जिसका नाम शायद ही आप ने सुना होगा । गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक रहती है और लू भी नही लगती। तो चलिए हम आप को बताते है की बेल का शरबत कैसे बनता है।

bel ka sharbat
बेल का शरबत 
बेल का शरबत सामग्री

2 मध्यम आकार के बेल 

1कप शक्कर 

3 गिलास ठंडा पानी 

आइस क्‍यूब

 बेल का शरबत बनाने की विधि

सबसे पहले बेल फल को तोड़ें। फिर उसमें से गूदे को चाकू की मदद से निकाल लें।अब एक बर्तन में पानी लें और फिर उसमें गूदे को डाल दें।फिर हाथों से बेल के गूदे को पानी में मसलें।बेल के गुदे को तब तक मसलें जब तक की गुदा पानी में अच्छे से mix ना हो जाए,उसके बाद उसमें से सारे बीज निकाल ले | 

bel
बेल 

फिर गूदे को निचोड़ें और उसमें से जूस को निकाल लें और निचोड़ें गए गूदे को अलग रख दें।अब इस जूस को किसी बड़ी छलनी से छानें।जूस को छानने के बाद इसमें शक्कर अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं, जब तक की शक्कर अच्छे से घुल न जाए।

lemon
नींबू 

शक्कर मिलाने के बाद शरबत में नींबू का रस भी मिलाएं और पूरे शरबत को एक बार और अच्छे से मिला लें।अब शरबत में बर्फ डालें और इसे ठंडा-ठंडा पिए और सभी को पिलाए।

टिप -

1 . बेल के शरबत में आप चाहे तो जीरा पावडर और काला नमक अपने स्वादानुसार  डाल सकते है शरबत और स्वादिस्ट लगेगा |

2 . शरबत बनाने के लिए हमेशा बेल पीला वाला ही ले | 








\




Share:

गर्मियों में घर पर आसानी से बनाएं तरबूज का शरबत–tarbooj ka sharbat

                                           तरबूज का शरबत

 गर्मियों में पानी वाले फलों का  सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है । इससे ताजगी तो मिलती है ही, साथ ही बहुत सी बीमारियों में भी फायदा होता है। गर्मियों में राहत के लिए आप चाहें तो तरबूज का शरबत तैयार कर सकते हैं। तो चलिए हम आप को बताते है की तरबूज का शरबत कैसे बनाते है।


tarbuj sharbat
तरबूज का शरबत 

तरबूज का शरबत बनाने के लिए सामग्री
1 kg तरबूज
1 बड़े चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच शक्कर
4–5 बर्फ के क्यूब (टुकड़े)

 तरबूज का शरबत बनाने की विधि

  तरबूज का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के  छिलके को काटकर अलग कर दें और तरबूज को छोटे–छोटे टुकड़ों में काट ले,और तरबूज के सारे बीज निकाल ले ,
tarbuj
तरबूज के टुकड़े 

अब तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर जार में डालकर पिस ले और उसी में नींबू का रस और शक्कर डाल के एक बार और अच्छे के पिस ले 
जब तरबूज़ अच्छे से पिस जाए तब छन्नी से गिलास में छानकर निकाल लें.और उसमे ice cube डाल दे।
ice cube
आइस क्यूब 
 आपका तरबूज का शरबत तैयार हैं.
इस गर्मी के मौसम में ठंडा ठंडा तरबूज़ का शरबत आप भी पीजिए और सभी को पिलाइए

टिप—
1.तरबूज को मिक्सर में तब तक घुमाते रहे जब तक शक्कर अच्छे से  पिस के mix ना हो जाए।
2. आप मीठा अपने स्वादानुसार रख सकते है।
3. आप चाहें तो शरबत में काला नमक डाल सकते है स्वाद और ज्यादा बड़ जायेगा।









Share:

घर पर बनाएं सरल तरीके से स्वादिष्ट काजू चिक्की–kaju chikki recipe–माधुरी की रसोई

हम आप के लिए हर बार अलग ही तरह की रेसिपी लेके आते है जिससे आप लोगो को भी कुछ नया जानने और सीखने को मिलता हैआज भी हम एसी ही एक रेसिपी आप को बताएंगे।जो बनाने में बेहद ही आसान हैऔर खाने में तो बहुत ही लाजवाब।तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

  
Cashew Chikki
काजू चिक्की


काजू की चिक्की बनाने के लिए सामग्री–

250 ग्राम काजू
250 ग्राम गुड़
2 छोटी चम्मच घी

विधि

काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट के अच्छे से साफ कर लीजिये.
अब कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का गरम कीजिये, घी में गुड़ डालिये औरअच्छे से मिलाते रहे और मीडियम आंच  पर गुड़ को पिघलने दीजिये.
गुड़ को चम्मच से लगातार चलाते रहिये, गुड तले में लगनी नहीं चाहिये.
Cashew
काजू

Jaggery
गुड़

जैसे ही गुड़ पूरी तरह पिघल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. और कटे हुये काजू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
 थाली में हल्का सा घी लगा के अच्छे से मिला दीजिए और काजू के मिश्रण को उसमे डाल के अच्छे से फैला दीजिए  और ऊपर से अच्छे से चिकना कर दीजिए
चिक्की के मिश्रण को जितना पतला या मोटा आप रखना चाहे रख सकते है।
चिक्की के गरम ही रहने तक जिस आकार में आप चिक्की के टुकड़े करना चाहते हैं चाकू की सहायता से काट लीजिए,ठंडा होने पर टुकड़े उसी आकार में तोड़े जा सकते हैं

काजू की चिक्की तैयार है. काजू चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.
और उपवास में खाइए और सभी को खिलाइए

!!!धन्यवाद!!!





Share:

सिंघाड़े के आटे की कचौड़ी–Singhare ke atte ki kachodi–Madhuri ki rasoi

नवरात्री start होने वाली है और अधिकतर लोग उपवास भी रहते है ऐसे समय में  एक जैसा ही फलाहार करके बोर भी हो जाते है ,जैसे साबूदाना की खिचड़ी  , साबूदाना की खीर, फलाहारी दही बड़ा ,नारियल के लड्डू आदि इसलिए लोग उपवास में कुछ अलग ही खाना चाहते है|  उपवास में नमकीन ज्यादा अच्छा लगता है तो हम आप को कुछ अलग तरह की रेसिपी बताएंगे जो खाने में बेहद ही स्वादिस्ट होता है और पौष्टिक भी होता है | आज हम एक ही रेसिपी में दो अलग तरह की डिश  बनाना बताएंगे बनाने में बेहद आसान है और झटपट बन जाती है ,आप एक बार बनाके खाएंगे तो बार बार बनाएंगे | तो चलिए आप को रेसिपी बताते है | 

water chestnut shortbread
सिंघाड़े या कट्टु के आटे की कचौड़ी 

 सिघाड़ा या कट्टु के आटे की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम सिघाड़े या कट्टु का आटा 

250 ग्राम आलू 

सेंधा नमक स्वादानुसार 

1/2 चम्मच काली मिर्च पावडर

हरा धनिया बारीक कटा हुआ

2–3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

तेल तलने के लिए

सिंघाड़े या कट्टु के आटे की कचौड़ी बनाने की विधि—

आटे को एक बर्तन में निकाल के छान ले , आटे में सेंधा नमक मिला के अच्छे से गूथ ले और अच्छे से थोड़ी देर ढक के रख दे।अब आलू को अच्छे से मैस कर ले अब आलू मेंसेंधा नमक, काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनियां और बारीक कटी हरी मिर्च डाल कर मिला ले।

water chestnut
सिंघाड़ा का आटा 

boiled potatoes
उबले आलू 

अब गूथे हुए आटे की मीडियम साइज की लोइयां बना ले और पूरी के size का बेल ले अब उसमे थोड़ा सा आलू का मसाला रख कर लपेट ले और गोल कर के हाथो से हल्का सा दबा दे इसी प्रकार सारी कचौड़ी बना ले।जब सारी कचौड़ी बन जाए तब मिडियम आंच पे सारी कचौड़ी तल ले ।

kachodi
कचौड़ी 

टिप —

* कचौड़ी का आटा गूंथते समय उसमे थोड़ा सा तेल डाल दे कचौड़ी कुरकुरी बनेगी।

 *कचौड़ी को हल्का सुनहरा होने तक तलें।




Share:

जस्ट जेली कैंडी से बनाये लाजवाब आइसक्रीम-just jelly candy icecream -माधुरी की रसोई

आज हम आप को  कुछ नई तरह की आइसक्रीम बनाना बताएंगे , यकीन मानिए आज से पहले आपने इस आइसक्रीम को ना कभी देखा होगा , ना ही कभी खाया होगा। टेस्ट की अगर बात करे तो इतनी टेस्टी लगती है कि बाकी सारी आइसक्रीम खाना आप भूल ही जाएंगे ,बच्चों को इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि आप से पूरी गर्मियों भर बनाने की जिद करेंगे।और इसकी खास बात यह है कि कम सामान से सस्ते में बन जाती है बहुत ही नए तरीके की आइसक्रीम है वैसे तो गर्मियों में  सभी आम का पना ,चॉकलेट आइसक्रीम कॉफ़ी ,फ्रूट कस्टर्ड आदि बनाते ही है लेकिन आइसक्रीम की बात ही कुछ और है तो चलिए शुरू करते हैं 

jelly candy icecream
जेली कैंडी आइसक्रीम 
आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री –

4 ब्रेड 

4 कप दूध

20जस्ट जेली टॉफी

1 कप शक्कर

आइसक्रीम बनाने की विधि

आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले यहां पर हम ब्रेड लेंगे, ब्रेड White वाली ही लेनी है , सबसे पहले हम ब्रेड के किनारे से ब्राउन भाग निकाल के अलग कर देगें। अब एक कप दूध में हम ब्रेड को कुछ देर के लिए भींगने रख देंगे  ।अब 2कप दूध ले लेंगे और दूध में अच्छे से उबाल आने तक पकने देगें,दूध में शक्कर डाल के मिला लेंगे,अब दूध में भींगी हुई ब्रेड डाल के अच्छे से मिक्स करेंगे और लगभग 4 –5 मिनट तक पकने देंगे ।जब 4–5 मिनट हो जाए तब गैस बंद कर देंगे और ब्रेड मिक्स वाले दूध को ठंडा होने रख देंगे  ,जब दूध ठंडा हो जाए तब उसे मिक्सर में डाल के अच्छे से पिस लेंगे | 


bread
ब्रेड 

अब 20 जस्ट जैली टॉफी लेने और सभी को रैपर से निकाल के रख लेंगे, यह जो टॉकी होती है ना यह बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद होती है क्योंकि यह जैली फॉर्म में होती है ऊपर से इसमें स्ट्राबेरी वाला फ्लेवर भी होता है जो कि बच्चों का फेवरेट होता है 


just jelly candy
just jelly candy 

जस्ट जैली टॉफी को मिक्सर में डालेंगे और साथ में 1 कप दूध भी डालेंगे फिर अच्छे से पिस लेंगे,अब दूध और टॉफी के पेस्ट को एक साथ मिला लेंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे ,अब मिडियम साइज के प्लास्टिक के डब्बे में या डिस्पोजल गिलास में मिक्स पेस्ट को डाल दे और फ्रिजर में 4–5 घंटे के लिए रख देजब आईसक्रीम जम जाए तब आप भी खाइए और बच्चो , बड़ो सब को खिलाओ।

jelly candy
jelly candy 

टिप-

* शक्कर को आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा ले सकते है

* दूध और ब्रेड को मिक्सर में जरूर पिसे नही तो उसमे छोटे छोटे ब्रेड के पिस रह जायेंगे और आप की आइसक्रीम सॉफ्ट नही बनेगी।

                                                                             !!!धन्यवाद!!!


Share:

घर पे बनाएं बाजार जैसी स्वादिष्ट चकली—chakli recipe—madhuri ki rasoi

 होली स्पेशल

      होली का त्यौहार आ रहा है और आप सभी पकवानों के बनाने के बारे मे सोच रहे होगे की क्या क्या बनाए, तो चलिए हम आप को बताते है स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी जो बनाने में बेहद सरल है और सभी को बेहद पसंद भी आएगी तो चलिए आप को बताते है इस रेसिपी के बारे में

chakli
चकली 

चकली बनाने के लिए सामग्री

3 कप बेसन

1 कप चावल का आटा

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च का पावडर

1छोटा चम्मच हल्दी पावडर

1छोटा चम्मच आमचूर

8—10 कली लहसुन

3–4 हरी मिर्च

1छोटा टुकड़ा अदरक

स्वादानुसार नमक

तलने के लिए तेल

चकली बनाने की विधि —

                      बेसन और चावल के आटे को छान ले ,अब बेसन और चावल के आटे को मिला ले ,अब इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, आमचूर,और नमक स्वादानुसार नमक डाल दे,

besan
बेसन 

लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ पिस के पेस्ट बना लें और

 इस पेस्ट को भी बेसन और चावल के आटे में डाल दे ,दो बड़े चम्मच तेल डाल के हाथ से अच्छे तरीके से मिला ले,अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम सा गूंध लें।

लहसुन 

और कुछ देर के लिए रख दे अब आप चकली बनाने की मशीन ले और उसमे तेल लगा के चिकना कर ले और चकली के आटे को थोड़ा थोड़ा उसमे डाल के मशीन बंद कर ले, मशीन को दबा के चकली बनाने के लिए सेट कर ले|अब किसी थाली में या पेपर में मशीन को गोल गोल घुमाते हुए दबा के चकली बना के रख ले|


 कढ़ाई में तेल डाल के गरम करे, तेल गरम हो जाये तो आंच मध्यम कर दे और चकली को धीरे से उठा के तेल में डाल दे, एक बार में 4-5 चकली ही डाले पलट के दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल के पेपर में निकाल ले| इसी तरह से सारी चकली बना के तल ले|

chakli
चकली 

जब सारी चकली बन जाए तब उन्हे ठंडी होने रख दे उसके बाद चकली को किसी के एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे|

आप बालूशाही ,बेसन के लड्डू ,गुजिया ,बर्फी आदि बनाना चाहते हो तो इन्हे click  कर के देख सकते है 

इसके अलावा आप को और भी रेसिपी जानना हो तो हमारे इस link पे click कीजिये 

https://madhuridubey.blogspot.com

                                                                happy  holi 



!!!धन्यवाद!!!

Share:

बिस्किट की स्वादिस्ट मिठाई-biscuit ki mithai recipe-माधुरी की रसोई

बिस्किट की मिठाई -biscuit ki mithai 

 आज मैं लेकर के आई हु बिस्किट की बहुत ही मजेदार और यूनिक रेसिपी ,शायद ही है आज से पहले आपने कभी इसको ट्राई किया हो, खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है तो चलिए आप को बताने हैं इसे कैसे बनाना है ।


biscuit ki mithai
बिस्किट की मिठाई 

बिस्किट की मिठाई बनाने के लिए सामग्री

3 पारलेजी बिस्किट के पैकेट

1/2 कप शक्कर

1 कप दूध पावडर

घी

बिस्किट से मिठाई बनाने की विधि–

                          इसके लिए यहां पर मैंने ले ली है तीन पारले जी बिस्किट के पैकेट, पर कोई जरूरी नहीं है कि आप पारले जी बिस्किट ही लें इसकी जगह कोई से भी बिस्किट का स्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस चीज का ध्यान रखिएगा की क्रीम वाली बिस्किट ना हो, अब एक प्लेट में सारी बिस्किट निकाल के रख लीजिए 

parle-g
पारलेजी 

,अब एक कढ़ाई लेनी है और उसमे शुद्ध देसी घी डाल के गरम करना है 

ghi
घी 

आप चाहे तो यहां पर तेल का यूज भी कर सकते हैं लेकिन मिठाई में हम देसी घी का ही ज्यादा स्तेमाल करते हैं। घी को हम अच्छे से गर्म कर लेते है घी जैसे ही गर्म हो जाएगा तो इन बिस्किट को हम एक-एक करके तेल में डालेंगे और इनको हल्का सा ही तल के निकाल लेंगे, इनका जो कलर है बहुत ज्यादा डार्क नही होने देना है




 जब सारी बिस्किट तल जाए तब ठंडा होने के लिए रख दे।ठंडी होने के बाद बिस्किट को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ ले और मिक्सर में डाल के चिकना होने तक पीस ले,जब सारी बिस्किट पीस ले तो इस बिस्किट के पावडर को प्लेट में निकाल के रख ले।

अब आप एक कप milk powder ले और उसमे एक कप दूध डालकर अच्छे से मिला ले



milk pawdar
दूध पावडर 

और उसका पेस्ट तैयार कर ले।

अब गैस पे एक पैन में 1/2कप शक्कर ले और उसमे 1/2 कप पानी डाल के अच्छे से चलाते रहे जब तक की 1 तार चाशनी ना बन जाए अब चाशनी में 1टी स्पून इलाइची पावडर डाले। और millk power का पेस्ट डाल के मिलाए


,अब उसमे बिस्किट का पावडर डाल के अच्छे से मिला ले

biscuit pest
बिस्किट का मिश्रण 

अब पेस्ट को किसी कंटेनर में डाल के सेट कर ले और फ्रीज में 10 मिनट के लिए रख दे ।




उसके बाद आप उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले। आप की यूनिक और टेस्टी मिठाई तैयार है

 आप और भी ऐसी ही यूनिक  recipe  सीखना चाहते हो तो हमारे इस निचे दिए गए  link पर  click कीजिये                                                                                              

                        https://madhuridubey.blogspot.com/?m=1                                                          

                                                                                     

                                                                 !!! धन्यवाद !!!










Share:

खिले खिले चावल कैसे बनाएं -cooked rice recipe -madhuri ki rasoi

चावल रेसिपी 

चावल लगभग सभी घरो में बनाया जाता है और सभी को पसंद भी आता है चाहे जिस भी तरीके से बने जैसे खिचड़ी ,चावल की खीर ,खट्टा दही चावल या  पुलाव आदि चावल का स्तेमाल होता ही है |चावल जब हम बनाते है तो कई बार गिला हो जाता है कभी कड़ा रह जाता है और हम से सही से चावल नहीं बन पता ,ये हमारी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है ,फिर हम सोचने लग जाते है की चावल ही अच्छा नहीं होगा ,हम फिर अलग-अलग तरह के चावल ला के बनाते है लेकिन नतीजा वही निकलता है फिर से चावल बनाते है फिर से बिगड़ जाता है इसलिए आज हम आप को चावल बनाने के कुछ तरीके बतायेगे जिससे आप का चावल खिला खिला रहेगा और पका हुआ भी 
                      
cooked rice
पक्के हुए चावल 

  तो चलिए आप को बताते है की चावल कैसे बनाये 

खिले खिले चावल बनाने के सामग्री 

2 कप  चावल 
पानी 

चावल बनाने की विधि 

                  चावल बनाने से पहले चावल को अच्छी तरह से साफ कर ले 
rice
चावल 
चावल में पानी डाल कर कम से कम 3 से 4 बार अच्छी तरह से धो ले
washed rice
धुले चावल 

 ,जब चावल अच्छे से धूल जाये तब उसमे और पानी डाले पानी नाप का होना चाहिए जैस 2 कप चावल पे 4 कप पानी |चावल को चौड़े मुंह वाले बर्तन में पकाए जिससे चावल अच्छे से पक सके।जब चावल पकने लगे तब 2–3 बार चम्मच से चलाए और चावल को हाथ से दबा के देखे की चावल कितना पका है,जब चावल में थोड़ा पानी बचे तब गैस पे कम आंच पे तवा रखे और उस पे चावल का बर्तन रख के अच्छे से ढक दे। 10 मिनट बाद चावल को देख ले ,चावल पक गया हो तो गैस बंद कर दे। आप का चावल बन के तैयार है।

rice
चावल 
अगर से आप ने नाप के चावल में पानी डाला है तो
आप का चावल एक दम parfect बनेगा थोड़ा सा भी नहीं बिगड़ेगा और चावल के दाने एक दम खिले खिले रहेंगे | 



आप को चावल की खीर पसंद है और आप बनाना चाहते है तो हमारे इस link  पे click कीजिये | 

टिप 

   *   चावल बनाते समय नाप का सही ध्यान रखना जरुरी है आप का नाप सही होगा तो चावल अच्छा ही बनेगा 
   * चावल पकाते समय उसमे आप एक चम्मच घी और एक चुटकी नमक डाल  देंगे तो चावल और भी स्वादिस्ट बनेगा |   
* चावल खरीदते समय ये ध्यान दे की चावल पुराना ही हो ,क्युकी चावल जितना पुराना होगा उसका स्वाद उतना ही अच्छा  और स्वादिस्ट  होगा | 


                                                                                                        धन्यवाद  



Share:

चीजी मैकरोनी रेसिपी-cheese macaroni recipe-Madhuri ki rasoi

 चीजी मैकरोनी 

आज हम एक अलग प्रकार की रेसिपी बताने जा रहे है जो बच्चो और बड़ो दोनों को ही पसंद आएगी | आज के समय में बच्चो को सबसे ज्यादा नूडल्स ,चाऊमीन ,पिज़्ज़ा आदि आदि चीजे ही ज्यादा पसंद आती है और मार्केट में में भी आसानी से मिल जाती है लेकिन बच्चो को घर में ही मार्केट का टेस्ट मिल जाये तो मजा आ जायेगा और आप को भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा और घर का पौष्टिक खाना भी बच्चो को मिल जायेगा जो उनकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा | तो चलिए हम recipi start करते है | 


chiji  pasta
चीजी पास्ता 

चीजी मैक्रोनी रेसिपी

चीजी मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री

2 पैकेट मैकरोनी

3 क्यूब चीज

2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस

2 टमाटर मीडियम साइज 

1चम्मच चिली सॉस

1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

नमक स्वादानुसार

तेल

चीजी मैकरोनी बनाने की विधि

कड़ाई या पैन में पानी डाल के गरम करे फिर उसमे मैकरोनी डाल दे ,थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मैकरोनी उबाल लें.

pasta
पास्ता 

 जब मैकरोनी अच्छे से पक जाए तब इसे छन्नी में निकाल लें और ठंडा होने रख दे। अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम कर ले और इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.

chiz
चीज़ 

अब इसमें टमाटर को बारीक काट के डाल दे और कुछ देर तक पकाएं ,

tomato
टमाटर 
फिर इसमें चिली सॉस ,टोमैटो सॉस और नमक स्वदनुसार डाल के अच्छे से मिलाए।अब तैयार पेस्ट में मैकरोनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से चीज को किसकर डाल दे और मिला ले और 5 मिनट तक ढक के रख दे।मैकरोनी चीज बन के तैयार है।

 आप भी खाइए और सभी को गरमागरम सर्व करें.

आप को पिज़्ज़ा  पसंद हो और आप इसकी recipe जानना चाहते हो तो हमारे इस link पे click कीजिए।

टिप

  * मैकरोनी उबालते समय तेल या घी डालना जरूरी है नही तो मैकरोनी एक दुसरे में चिपक जायेगी

*मैकरोनी को हल्के हाथों से mix करे नही तो टूटने लगेगी।


                                                             !!!धन्यवाद!!!


Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.