May 2020 ~ माधुरी की रसोई

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

वेज मंचूरियन बनाये गांव वाली स्टाइल में | veg manchurian recipe

वेज मंचूरियन

आज हम वेज मंचूरियन बनायेगे ,जो खाने में बेहद स्वादिस्ट और पौष्टिक होते है ,आज के समय में बच्चो को ऐसी ही डिशेस ज्यादा पसंद आती है लेकिन हम उन्हें ज्यादा खाने से रोकते है, की कही  हमारे बच्चों को नुकसान न हो लेकिन आज हम आप को ऐसी रेसिपी बताएंगे जो बच्चो के लिए बहुत ही पौष्टिक है और सब्जियों से ही बनी होती है आप इसे अपनी मनपसंद की सब्जियों से भी बना सकते हो ,और बच्चो को भी मन भर के खिला सकते हो और बच्चो को कोई नुकसान भी नहीं होगा | तो चलिए वेज मंचूरियन बनाना सिकते है |

veg manchurian recipe
वेज मंचूरियन 

वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने के लिए सामग्री

1 कप बारीक़ कटी हुई गोभी

1 /2  कप बारीक़ कटी हुई गाजर

1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

5 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर

2 बड़े चम्मच मैदा

1 /2 चम्मच जीरा

नमक स्वादानुसार
फूल गोभी ,गाजर 


वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने की विधि


    हम सबसे पहले एक बर्तन में  बारीक़ कटी हुई गोभी ,गाजर और हरीमिर्च  को डाल के मिला लेंगे फिर उसमे कॉर्न फ्लोर,मैदा ,जीरा और नमक डाल के अच्छे से मिला लीजिये ,तब तक मिलाइये जब तक की सभी सामग्री अच्छे से मिल नहीं जाती ,जब सारी अच्छे से मिल जाये तब उसके छोटे -छोटे बॉल्स (गोले ) बना लीजिये  और गैस पे धीमी आंच पे सारे बॉल्स ( गोले )को ब्राउन होते तक सेंक लीजिये जब सारे बॉल्स (गोले ) सीक जाये तब उन्हें एक तरफ रख दीजिये |
manchurian balls recipe
मंचूरियन बॉल्स 

वेज मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री


1  बड़ा प्याज

1 शिमला मिर्च  मीडियम साइज की

1 गाजर मीडियम साइज

1  बड़ा चम्मच टमैटो  सॉस

2  बड़े चम्मच रिफाइंड तेल

नमक स्वादानुसार

हरी धनिया बारीक़ कटी हुई
शिमला मिर्च ,गाजर ,प्याज 
वेज मंचूरियन की ग्रेवी  कैसे बनाये

                 प्याज ,शिमला मिर्च और गाजर को बारीक़ काट ले ,अब कड़ाई में तेल डाल के बारीक़ कटी हुई सब्जियों को डाल दे और हल्का ब्राउन होते तक चलाइये और सब्जियों के ब्रॉउन होने के बाद उसमे 2 कप पानी डाल दे और सब्जियों को पक के गाड़ा होने दे अब उसमे टमैटो सॉस और नमक मिला दे ,और सभी को अच्छे से मिला ले  ग्रेवी बन के तैयार है

veg manchurian grevi recipe
वेज मंचूरियन ग्रेवी 

वेज मंचूरियन  कैसे बनाये 


      अब ग्रेवी में बने हुए वेजिटेबल के बॉल्स (गोले ) डाल के अच्छे से मिक्स करते हुए 3 -4 मिनट तक चलाइये
लीजिए बन गया आप का वेज मंचूरियन ,अब ऊपर से कटी हुई हरी धनिया डालें  और गर्मागरम  सर्व करे
वेज मंचूरियन 

टिप

*  आप वेज मंचूरियन में गोभी के आलावा भी दूसरी सब्जियों का उपयोग कर सकते है जैसे  पत्ता गोभी ,पनीर आदि
पत्ता गोभी 

*  आप इसमें ग्रेवी को अपने हिसाब से भी पतला गाड़ा कर सकते है |

                                                       
                                                              !!!  धन्यवाद !!!









































Share:

नारियल के लड्डू -[coconut boll ]-माधुरी की रसोई

                                       नारियल के लड्डू

कोरोना के कारन सारे  देश  में लॉक डाउन चल रहा है इसी वजह से सभी अपने अपने घरो में ही है और हो सकता है कई लोग बोर भी हो रहे होंगे ,तो आज कुछ सरल सा और स्वादिष्ट मीठा सा कुछ बनाते है हमें कुछ भी मार्किट से लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी लगभग सभी के घरो में नारियल ,चीनी ,ड्रायफूट रहते ही है तो चलो नारियल के लड्डू बनाते है | 

नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू 

नारियल के लड्डू बनाने के लिये सामग्री


5 कप नारियल का चूरा (पावडर)

5 कप दूध

2 कप चीनी  [शक्कर ]

1/2 छोटा चम्मच इलायची पावडर

25 ग्राम किशमिश

25 ग्राम काजू (छोटे-छोटे टुकड़े किये हुये)
milk
दूध 

शक्कर
शक्कर[ चीनी ]

नारियल के लड्डू बनाने की विधि


    एक कड़ाई में दूध ,चीनी [शक्कर ] और नारियल पावडर डालें और अच्छे से मिला ले सब अच्छे से मिल जाने के बाद कड़ाई को गैस पे रखे और मीडियम आंच पे तब तक पकाइये जब तक की मिश्रण गाढ़ा न हो जाये जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर दीजिये और ठंडा होने रख दीजिये जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो उसमे इलायची पावडर ,किशमिश और काजू के टुकड़े डाल के अच्छे से मिला ले


किशमिश 

काजू 


इलायची 

अब मिश्रण के छोटे- छोटे गोल- गोल लड्डू बना लीजिये सारे लड्डू बन जाने के बाद लड्डुओं को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे 10 मिनट बाद लड्डुओं को निकाल कर एयर टाइड डब्बे में पैक कर के रख दीजिये और आराम से खाइये |


नारियल 


टिप


आप चाहे तो लड्डू में दूध पावडर भी मिला सकते है लड्डू और मजेदार लगेंगे |

नारियल के लड्डू में आप फूडकलर भी मिला सकते हो लड्डू रंग बिरंगे सुन्दर दिखेंगे | 
नारियल के लड्डू रेसिपी
नारियल के लड्डू 


कुकिंग टिप्स


सब्जियों को हमेशा धो के ही काटे ,काटने के बाद धोने से उसमे से खनिज और विटामिन्स नष्ट हो जाते है

दूध से आटा को गुँथकर पराठा बनाये बहुत ही स्वादिस्ट बनेगे|

                                             !!!  धन्यवाद  !!!      
Share:

sweet corn soup -[स्वीट कॉर्न सूप ]-माधुरी की रसोई

                                              स्वीट कॉर्न सूप
 
 आज हम  स्वीट कॉर्न सूप बनायेगे ।जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता हैं। और बनाने में भी आसान होता है 
sweet corn soup recipe
स्वीट कॉर्न सुप 

आप इसे खाने के पहले स्टार्टर के रूप में भी दे या ले सकते है, जब भी आप का कुछ हल्का खाने का मन करे तो आप झटपट इसे बना के खा सकते है।तो चलिए सीखते है कि कैसे स्वीट कॉर्न सूप बनाये

स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिये सामग्री


50 ग्राम स्वीट कॉर्न

2 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर 

2 बड़ा चम्मच बटर

50 ग्राम पत्ता गोभी

1 मीडियम साइज गाजर

1 मीडियम साइज प्याज़

2 चीज़ क्यूब

नमक स्वादानुसार

cabbage
पत्ता गोभी 


carrot
गाजर 













स्वीट कॉर्न सूप बनाने की विधि

      सबसे पहले पत्ता गोभी ,गाजर ,प्याज सभी को अच्छे से धो ले। उसके बाद पत्ता गोभी,गाजर और प्याज को बारीक बारीक काट ले, अब 1 बर्तन में 6 कप पानी ले और उसमें स्वीट कॉर्न और कॉर्नफ्लोर पावडर डाल के अच्छे से घोल ले,और गैस पे रख दे।जब उबाल आने लगे तब उसमें बटर और स्वादानुसार नमक डाल कर 10 मिनट तक उबाले ,अब उसमें बारीक कटी हुई पत्तागोभी, गाजर और प्याज डाले और 5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दे 

chees
चीज 






और ऊपर से चीज़ को किस के डाल दे ।आपका स्वीट कॉर्न सूप तैयार है। अब इसे छोटे छोटे बॉउल में निकाल कर गरमा गरम सर्व करें।

टिप

1.   जब स्वीट कॉर्न और कॉर्नफ्लोर को गैस में रखे तो लगातार चलाते रहे जिससे वह नीचे नही चिपकेगा 

स्वीट कॉर्न सूप
स्वीट कॉर्न सूप 

2.  आप चाहे तो सूप में मिर्ची भी डाल सकते है।

                                              !!! धन्यवाद !!!

Share:

potato sandwich-आलू सैंडविच रेसिपी- माधुरी की रसोई

                                           सैंडविच

अभी कोरोना के कारण सारे देश में लॉकडाउन चल रहा है इस कारण सभी अपने अपने घरो में ही है इस कारण बच्चे हो या बड़े सभी को रोज कुछ नया ही खाने का मन करता है ,ऐसे में हमें रोज सोचना पड़ता है की क्या नया बनाये | ऐसे में  हम आज आपको कुछ नया बतायेगे जो बनाने में भी आसान और सभी को पसंद भी आएगा |
 
poteto sandwhich recipi
आलू सैंडविच 
                   
  सैंडविच कई तरह के बनाये जाते है ,आज हम आलू के सैंडविच बनाना बतायेगे ,जो बनाने में तो आसान है ही साथ खाने में भी टेस्टी होते है आप इसके आलावा घर में पनीर चिल्ली ,मोमोस ,एगलेस टूटी फ्रूटी केक ,सूजी सेवई की इडली ,फूलगोभी के पकौड़े आदि भी बना सकते है अगर आप  इन सभी की रेसिपी जानना चाहते है तो दिए गए नाम के ऊपर क्लीक कीजिये ,आप को उसकी रेसिपी मिल जाएगी |


सैंडविच बनाने के लिए सामग्री 

6 स्लाइस ब्रेड 

4 मीडियम साइज के आलू उबले हुए 

2 -3 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ 

1 टीस्पून जीरा 

1 /2 टीस्पून हल्दीपावडर 

1 /2 मिर्चपावङर 

अमचुरपावडर 

नमक स्वादानुसार 

बारीक़ कटी हरी धनिया 

तेल 
brad slice
ब्रेड स्लाइस 
सैंडविच बनाने की विधि 
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, कदूकस किया हुआ अदरक डाल के हल्का सा भून लें ,फिर उसमें उबले हुए आलू को मैश करके डाले और अच्छे से मिला ले,अब उसमें हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर,अमचूर पावडर और नमक स्वादानुसार डाल के अच्छे से आलू में मिला ले और आलू को  ब्रॉउन होते तक भून लें।जब आलू अच्छे से भून जाए तो गैस बंद कर दे और उसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया डाल के मिला ले ।
sandwhich maker
सैंडविच मेकर 
अब सेेंडविच मेंंकर को गैस पे गर्म  होने रख दे ,जब मेंकर गर्म हो जायेे तब सैंडविच मेंंकर में एक चम्मच तेल लगाइये और एक स्लाइस ब्रेड को रखें और उसमे आलू का तैयार मसाला लगाइए और ऊपर से दूसरी स्लाइस ब्रेड रख दीजिए और मेकर को बंद कर दीजिए ,अब मेकर को दोनों तरफ पलटें और गैस की मिडियम आंच पर सेकें ,
सैंडविच मेकर को खोलकर देखते रहें, जब ब्रेड हल्की ब्रॉउन हो जाए ,तब उसे मेकर से निकाल ले और  बाकी के  ब्रेड को भी आलू के साथ ऐसे ही सेंक ले |
आपके आलू सैंडविच तैयार है, इसे आप हरी चटनी ,टमाटर की चटनी या  सॉस के साथ गरमागर्म खाइये और सबको खिलाइये | 

टिप 
* अगर आप के पास सैंडविच मेकर ना हो तो आप तवा पर भी सैंडविच  बना सकते है 

तवा सैंडविच 

* सैंडविच हमेशा मीडियम आंच पर ही सेंके नहीं तो सैंडविच जल सकते है

*  अगर आप प्याज, लहसुन खाते है तो आप सैंडविच में डाल सकते है


                                                  !!!धन्यवाद !!!












Share:

कच्चे आम का अचार - aam ka achar recipe - माधुरी की रसोई

                     कच्चे आम का अचार 

आज हम कच्चे आम का अचार बना रहे है अचार तो कई तरह के बनाये जाते है,लेकिन कच्चे आम के अचार की बात ही अलग है कच्चे आम के कई तरह के अचार बनते है जैसे-भरवाँ आम का अचार,कच्चे आम का मीठा अचार, खट्टा अचार ।

आम का आचार
कच्चे आम का अचार
आज हम आम का खट्टा अचार बनाएंगे।लगभग सभी घरों में आम का अचार बनाया जाता है आम का अचार इसी सीजन में बनाया जाता है और बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आता है।आम के अचार को हम घर मे खाने के साथ साथ बच्चो और बड़ो के टिफ़िन में भी देते है।

कच्चे आम का अचार बनाने के लिये आवश्यक सामग्री


2 किलो कच्चे आम 
1 किलो राई( सरसो)
50 ग्राम सौंफ
50ग्राम मेथी दाने

50 ग्राम जीरा
50 ग्राम लाल मिर्च पावडर 
50 ग्राम हल्दी पावडर
2 लीटर सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार

Ingredients
अचार का मसाला

कच्चे आम का अचार बनाने की विधि

कच्चे आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर सूखा लीजिये या किसी सूती कपड़े से आम को अच्छे से पोछ लीजिये ,जब आम का पानी सूख जाए तब उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये जब सारे आम कट जाए तो कटे हुए आम को पंखे के नीचे थोड़ी देर के लिए रख दीजिए।


Mango piace
कटे हुए आम

आम के अचार का मसाला 

राई(सरसों)को अच्छे से धोकर धूप में सूखा दो जिससे धूल मिट्टी निकल जायेगी,जब राई(सरसों) अच्छे से सूख जाए तब गैस पे कम आँच पे भुन लीजिये जब राई चटकने लगे तब आप गैस बंद कर दीजिए और राई(सरसों) को ठंडा होने रख दीजिये।जब राई (सरसों) ठंडी हो जाये तब उसे हल्का दरदरा पीस ले  और उसका छिलका निकाल ले।
अब आप जीरा और मेथी को भी अच्छे से भुन लो और मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लो।सौफ़ को भी भुन लो।और हल्दीपाउडर, मिर्च पाउडर को भी कम आंच पे हल्का सा भुन लो।
Mango pickle recipe
आम का अचार

अब बर्तन में राई(सरसों) जीरा पावडर, सौंफ, मेथी पावडर ,हल्दी पावडर ,मिर्च पावडर और  नमक स्वादानुसार सबको अच्छे से मिला ले ,अब मसालों के मिश्रण  में कटे हुए आम को डाल कर अच्छे से मिला ले और ऊपर से थोड़ा सा तेल भी डाल दे |
 
        अब आम और मसाले का मिश्रण को किसी बड़े एयरटाइड जार में भर दे और 3-4 दिनों के लिए रख दे ,जब 3-4 दिन हो जाये तब उसमे सरसों के तेल को डाल दे और अच्छे से मिला ले [सरसों के तेल को गरम कर के ठंडा कर लीजिये फिर अचार में डाले ]

           अचार को 2 -3दिन में साफ चम्मच से चलाते रहे।  तैयार है आम का अचार, अब इसे जब चाहें पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.

  टिप ―   


* आप को अगर लहसुन पसंद हो तो आप अचार में लहसुन डाल सकते है।

* आप को कच्चे आम का अचार मीठा पसंद हो तो आप उसमें अपने स्वादानुसार गुड़ मिला सकते हैं।

 * आप एक बात का विशेष ध्यान रखे कि अचार को नमी वाले स्थान से दूर रखें और कभी भी गीले हाथो से ना छुए।

* अचार को निकालने के लिए हमेशा साफ़ एवं सूखी चम्मच का ही प्रयोग करे, जिससे आप का अचार कभी भी खराब नही होगा और कई दिनों तक चलेगा।महीनों,सालो तक।


                                              !!!धन्यवाद!!!
Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.