माधुरी की रसोई: paneer-kofta recipe

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label paneer-kofta recipe. Show all posts
Showing posts with label paneer-kofta recipe. Show all posts

राखी स्पेशल -पनीर बर्फी घर में ही बाजार जैसा टेस्ट पाये- माधुरी की रसोई

                                       राखी special recipe  

  सबसे पहले तो सभी को मेरा नमस्कार 🙏, And thank you so much  मेरी रेसिपीज को पढ़ने के लिए।

  आज आप के लिए हम राखी special में ले के आये है कुछ new dishes, 
राखी आने वाली है और सभी के घरों में तैयारियां भी शुरू हो चुकी होगी,और बहने सोच रही होगी कि इस राखी में अपने भाइयों के लिए क्या special  मिठाइयां बनाई जाए ,क्योंकि लड्डू ,गुझिया ,पूरनपोली, मैसूरपाक , राजभोग, बालूशाही, काजुक़तली आदि तो हमेशा त्योहारों में बनता ही रहता है।तो चलिए हम सभी बहनों की  tension को खत्म करते है ,और आज की राखी special मिठाई बताते है।और हमारी रेसिपी  का नाम है पनीर बर्फी |

 
paneer burfi
paneer burfi

पनीर बर्फी बनाने के लिए सामग्री:-
  • 500 ग्राम पनीर
  • 250 ग्राम मिल्‍क पाउडर(दूध पावडर)
  • 250 ग्राम शक्कर
  • 50 ग्राम इलायची
  •  1कप मिक्स ड्राईफ्रूट

  • पनीर बर्फी बनाने की विधि:-


सबसे पहले आप पनीर को करीब 10-15मिनट तक गुनगुने पानी मे डुबो के रख दे,जिससे पनीर soft  हो जाएगा ,अब पनीर को पानी से निकाल कर अच्‍छी तरह से मसल लें और चिकना कर लें। आप चाहे तो इसे mixar से भी  grand   कर सकती है ।

paneer
paneer

milk powder
milk powder


अब पनीर को एक मोटी तली वाली कढ़ाई में डालें और धीमी आंच पर भुने। 

paneer ki barfi kaise banaenऔर तब  तक भूनते रहे जब तक की पनीर दानेदार न हो जाए। पनीर को जब आप भूनना  start करेंगे ,तब उसमें से पानी निकलेगा जैसे जैसे पनीर का पानी सूखते जाएगा पनीर घी छोड़ते जाएगा

ilaichi
ilaichi

जब पनीर घी छोड़ने  लगे तो उसमें  पिसी हुई शक्कर ,
मिल्‍क पाउडर,इलायची पावडर(इलायची को छील कर उसके दानो का पावडर बना ले)और ड्राईफ्रूट(बारीक कटे हुए)डाल दे
 

sugar
sugar

अब मिश्रण को अच्‍छी तरह से mix करते हुए चलाये। जब आपको लगे कि सारी सामग्री अच्छे से mix हो गयी है तब आप गैस को बंद कर दे।
इसके बाद आप पनीर के मिश्रण को सेट करने के लिए एक ट्रे ले और उसमें सारा मिश्रण डाल के चम्मच की सहायता से अच्छे से फैला दे ,और उसके ऊपर बचे हुए ड्राईफ्रूट के टुकड़ो को डाल कर के हल्के हल्के हाथो से दबा दे
इसके बाद आप करीबन 15-20 मिनट के लिए पनीर की बर्फी को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दे। उसके बाद आप इसे अपने मनचाहे आकार में काट सकती है।
लीजिये आपकी पनीर की बर्फी बन के तैयार है
बहनो आप भी खाइये और राखी बांधने के बाद अपने भाईयों को भी खिलाइये।😊

paneer burfi
paneer burfi


 टिप:-
* आप जब भी कोई मिठाई बनाते हो तो  हमेशा गैस को मीडियम आंच पे ही रखे क्योंकि मीठी  चीज हमेशा जल्दी चिपकती है (फिर आपकी वाणी ही क्यों न हो😋)

*आप शक्कर को अपने स्वादानुसार डाल के मीठा कम या ज्यादा कर सकते हैं।(अपने व्यवहार की तरह😊
*आप सेट किये हुए मिश्रण को कुकीज़ कटर से भी काट सकते है  जैसे हार्ड ,स्टार या और भी दूसरे डिजाइन के।

राखी स्पेशल रेसिपीज में और भी हम आप को new-new  डिशेज आगे बताते रहेंगे।
 इसके लिए आप को मेरे ब्लॉग को continue  ध्यान से पढ़ना पड़ेगा।और पढ़ना ही क्यों बनाने की कोशिश भी करियेगा ।

                                                   !!!धन्यवाद!!!

आप beauty टिप्स जानना चाहते है तो हमारे इस लिंक को क्लिक करे

https://youtu.be/adjZHlt7FP4








Share:

हरे प्याज के कोफ्ते रेसिपी इन हिंदी – recipe in hindi by madhur


हरे प्याज के कोफ्ते 

आज हम हरे प्याज के कोफ्ते बनायेगे ।आप लोगो ने कोफ्ते तो खाए होगे । कई प्रकार के —जैसे — लौकी के कोफ्ते, गोभी के कोफ्ते, पालक के कोफ्ते, बैगन के कोफ्ते,पनीर के कोफ्ते, कटहल के कोफ्ते और भी कई प्रकार के कोफ्ते । पर हरी प्याज के कोफ्ते बहुत  ही कम लोग जानते है ।प्याज के कोफ्ते को बनाने के लिए हरे प्याज को बेसन में लपेटकर  भाप में पकाया जाता है। ये गरम-गरम खाने में तो अच्छे  लगते ही हैं लेकिन  ठंडे खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगते है । इन्हें बनाना बहुत आसान है। इन्हें बनाने के लिए जो सामग्री हमें चाहिए  वो घर में आसानी से मिल जाती है। 
हरे प्याज आप को इस  इस सीजन में मार्केट में आसानी से मिल जायेगे।

तैयार कोफ्ते

हरे प्याज के कोफ्ते के लिए सामग्री—:

1. 1 कटोरी बारीक कटी हुई हरी प्याज
2.  2 कटोरी बेसन
3.  1कटोरी चावल का आटा
4. 2 टमाटर बारीक कटे हुए
5. 2–3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
6. 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
7.  1/2 जीरा
8. 1 छोटा चम्मच आमचूर 
9. नमक स्वादानुसार
10. 1 बड़ा चम्मच तेल

हरे प्याज के कोफ्ते बनाने की विधि—:
प्याज के हरे पत्ते
  • सबसे पहले  हरे प्याज को अच्छे से पानी से साफ कर लें।  अब  हरी प्याज  को छलनी में रख दें। जिससे बचा हुआ पानी अच्छे से निकल जाए।
  • अब हरे प्याज को बारीक़  बारीक  काट  ले और एक कटोरे में रख लें। अब कटे  हुए हरे प्याज में हल्दी पाउडर, नमक , हरी मिर्च  बारीक कटी हुई , टमाटर बारीक कटा हुआ आमचूर, जीरा ,चावल का आटा  और बेसन डालकर अच्छी तरह  से मिला ले, और थोड़ी  देर ढक के रख दें।

हरे प्याज के कोफ्ते को भाप में पकाने का तरीका—:
               
             गैस पर पतीला रखे, उसमे करीब 2 गिलास पानी डाले।जब पानी उबलने लगे तब पतीले के ऊपर स्टील की छननी रखे, हम हरे प्याज के कोफ्ते को छननी की सहायता से पका रहे है।आप चाहे तो कुकर या ओवन का भी इस्तेमाल कर सकते है।
छननी में थोड़ा सा तेल लगा दीजिए।अब हमने जो हरे प्याज का मिश्रण तैयार कर के रखा है उसके छोटे छोटे गोले बनाकर छननी में रखे। और ऊपर से ढक्कन ढक दे ।करीब 15—20 मिनट तक पकने दे। जब कोफ्ते पक जाए तब ढक्कन हटा दीजिए। हरे प्याज़ के कोफ्ते तैयार है।
  
हरे प्याज के कोफ्ते को तलने का तरीका—:

  • एक कढाई में तेल डाल कर गरम करें। जब तेल गर्म हो जाएँ तो कड़ाही में  भाप में पके हुए कोफ्ते को बीच से दो भागो में काटकर डाले और  करारे होने तक तलें।  
     हरे प्याज के कोफ्ते  तैयार हैं। इसे आप किसी भी चटनी के साथ परोसें । खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेगे ।और आप इसे गरमा गरम चाय-कॉफ़ी के साथ भी खाने का मजा ले सकते है।
गरमा गरम तैयार कोफ्ते
टिप—:1. आप चाहे तो  हरे प्याज के कोफ्ते को पतीले कि जगह कुकर या ओवन में  पका(बफा)  सकते है।

2. आप इसे बिना तले भी खा सकते है।

3. आप अगर लहसुन पसंद करते है तो आप इसमें लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते है ।
  
      अगर आप एक ही तरह का खाना खाते खाते बोर हो चुके है तो आप हमारी रेसिपी पढ़ते रहिए। हम आप को अलग अलग तरह का खाना बनाना सिखाते रहेंगे।इससे आप और आप के घर के सदस्य कभी बोर नहीं होगे।
  

                               धन्यवाद्

For more information of worlds most dangerous roads and amazing places Please visit my other site http://www.shockwavs.com
Share:

कढ़ाई पनीर

कड़ाही पनीर—: आज हम कड़ाही पनीर बना रहे है। खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उतना पौष्टिक भी होता है। आज हम ढाबा स्टाइल कड़ाही पनीर बनाएंगे।आप सभी को जरूर पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री—:
1. 300 ग्राम पनीर
2. 2 गोल कटे प्याज
3. 2 से 3 शिमला मिर्च
4. 3 टमाटरों की प्यूरी
5. एक पिसा हुआ प्याज
6. 2 पिसी हुई हरी मिर्च
7. एक चम्मच लहसुन का पेस्ट
8. एक चम्मच अदरक का पेस्ट
9. एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
10. एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर
11. स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
12. 2 छोटी चम्मच गरम मसाला
13. आधा छोटी चम्मच जीरा
14. आधी छोटी चम्मच राई
15. स्वादानुसार नमक
16. तेल
विधि
- पनीर को चौकोर काट लें, शिमला मिर्च के बीज निकाल कर काट लें. री- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पनीर को हल्का फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें.
- उसके बाद उसी गर्म तेल में गोल कटे प्याज और शिमला मिर्च को भी नर्म होने तक फ्राई करके एक अलग प्लेट में निकाल लें.
- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा और राई भून लें, अब तेल में हरी मिर्च, प्याज, अदरक, और लहसुन का पेस्ट डालें उसके साथ ही लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले का तेल छूटने तक अच्छे से भून लें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब ग्रेवी में एक कप पानी डालकर उसमें नमक मिलाकर गाढ़ा होने तक मध्यम गैस पर पकाएं.जैसे ही ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें फ्राई किया हुआ प्याज, शिमला मिर्च और पनीर डालकर चलाएं और 4 से 5 मिनट तक पकने दें.
- अब गैस बंद कर दें कड़ाही पनीर पक कर तैयार है, गरमा गरम खिलाए और खाए।
  टिप—:1. आप चाहें तो सब्जी तेल की जगह घी में भी बना सकते हो।
2.हरी मिर्च, अदरक, प्याज और लहसुन का पेस्ट बनाने से पहले आप उसको तेल या घी में भून सकती हो । टेस्ट और भी अच्छा लगेगा।
   
                      धन्यवाद
Share:

मलाई कोफ्ता

आज हम मलाई कोफ्ता बनाएंगे। मलाई कोफ्ता खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। बनाना और भी आसान है। अधिकतर लोग सिर्फ मलाई कोफ्ता खाने के लिए होटल एवम् ढाबा जाते है।लेकिन इस रेसिपी को पढ़ने के बाद आप घर में भी आसानी से मलाई कोफ्ता बना सकते है।  
आवश्यक सामग्री कोफ्ते के लिये —:
1.  पनीर 250 ग्राम
2· आलू 2  उबले हुये
3. काजू 6-7 बारीक टुकड़े काट लीजिये
4. किशमिश 10-15
5. नमक स्वादानुसार
6. अरारोट 2- 3 टेबिल स्पून
7. तेल कोफ्ते तलने के लिये
 तरी बनाने के लिये
1. प्याज़ 2 मध्यम आकार के
2.  लहसुन  5–4 कली
3. दही - एक कप
4. टमाटर 3-4
5. हरी मिर्च 2
6.अदरक 1 इंच लम्बा टुकड़ा
7. तेल 1-2 टेबिल स्पून
8.  हींग – 1/2 चम्मच
9. जीरा आधा छोटी चम्मच
10. हल्दी पाउडर आधा छोटी चम्मच
11. धनियां पाउडर 1 छोटी चम्मच
12.  मिर्च पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
13.  क्रीम या मलाई आधा कप या 1 कप
14.  गरम मसाला एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
15. हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि—:
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.आलू को उबालकर  छील कर कद्दूकस कर लीजिये ,अब पनीर, आलू,अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये.मिश्रण से एक नीबू के बराबर गोले बना लीजिये इन गोलों में एक – एक किशमिश और बारीक काजू भर कर सारे गोले बना लीजिये.अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये.इन्हें सुनहरा होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तलिए.
सब्जी की तरी तैयार करने के लिये—:
प्याज़, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाले.अब इसमें पिसा हुआ पेस्ट डाल कर तब तक भुनिये जब तक तेल न छोड़ दे.अब इसमें मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, दही डालिये दो मिनट भूनिए.अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे.मसाले में 2 कप पानी डाल दीजिये.  तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें.
तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, उबाल आने तक पकाइए पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है.तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये.मलाई कोफ्ता तैयार है हरे धनिये और क्रीम से सजा के गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसिये.

टिप–:
        1.आप चाहे तो कोफ्ते को प्लेट में निकालने के बाद ऊपर से भी तरी डल सकते है।
2. आप चाहे तो इसमें थोड़ा मीठा भी डाल सकते हो।टेस्ट और भी अच्छा लगेगा।
                           धन्यवाद्                                                               
Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.