माधुरी की रसोई: breakfast-other special

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label breakfast-other special. Show all posts
Showing posts with label breakfast-other special. Show all posts

ढाबा स्टाइल वेज बिरयानी –veg biryani recipe–in hindi by Madhuri ki rasoi

 

वेज बिरयानी एक लजीज और पौष्टिक भारतीय व्यंजन है, जो विभिन्न सब्जियों, चावल और मसालों से बनाया जाता है। यह एक पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन है, जिसे विशेष अवसरों और त्योहारों पर बनाया जाता है | यह वेज बिरयानी अक्सर विभिन्न रेस्तरां और दावतों में भी परोसा जाता है।

Veg biryani
Veg biryani 

वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप बासमती चावल

1 बड़ा प्याज, कटा हुआ

1 छोटा टमाटर, कटा हुआ

1छोटा टुकड़ा अदरक

8–10 कली लहसून की

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच गरम मसाला 

1 कप  तेल

1 छोटी गाजर, कटी हुई

1 आलू, कटा हुआ

1 हरी मिर्च, कटी हुई

1/2 कप हरी मटर 

1/4 कप किशमिश

4-5 कश्मीरी लाल मिर्चें

1 बड़ी इलायची

2-3 छोटी इलायची

1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा

4-5 लौंग

1 छोटा जायफल

1/2 कप दही ( फेंटा हुआ)

धनिया पत्ती और (गार्निश  लिए)

नमक स्वाद के अनुसार

वेज बिरयानी बनाने की विधि -

सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दे|

Basmati rice
Basmati rice 

एक पतीले में पानी गर्म करे,उसमे एक चम्मच तेल,थोड़ा सा जीरा ,2,–3 तेजपत्ता और स्वादानुसार नमक डाल दे, अब उसमे भींगे हुए चावल डाल के थोड़ी देर पकाए , फिर चावल का सारा पानी निकाल के रख दे।

Boiled rice
Pake huye chaval

एक बड़े कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें कश्मीरी 

लाल मिर्चें, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग और  जायफल  डाल कर सुनहरा होने तक तलें।

अब कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक तलें। फिर कटा हुआ टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।

अब कटी हुई गाजर, आलू, हरी मिर्च, मटर, और नमक डालकर सभी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

अब फिटे हुए दही मे लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर ,धनिया पावडर ,अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ़ेटे |और इसे भी कढाई में डाल के बाकी सामग्री के साथ अच्छे से mix कर ले।और तब तक भूने जब तक सभी मसाले तेल ना छोड़ दे।

अब इसमें आधा पका हुआ बासमती चावल और 1 कप डाले और अच्छे से मिलाएं,अब कम आंच पे अच्छे से ढककर 10 मिनट तक पकाएं।

लिजिए वेज बिरयानी तैयार है आप भी खाइए और सभी को खिलाइए ।

                         !!!धन्यवाद!!!






Share:

Rakhi special–easy sweet caramel rava pudding recipe in hindi by madhuri ki rasoi

राखी स्पेशल 

         सावन शुरू हो चुका है बारिश की बौछार हो रही है ,त्योहार भी आ रहे है ऐसे मे हम सोचते है की त्योहार मे कुछ अलग तरह की मिठाई बनाए ,लेकिन प्रॉब्लम ये है की कुछ समझ ही नहीं आता की क्या बनाए ,एसे मे हम आप की प्रॉब्लम हल कर देते है आप को कुछ नई रेसपी बताते है जो ज्यादा कठिन भी नहीं है और आसानी से बन जाती है और ये है  केरमल रवा पुडिंग (Caramel Rava Pudding)

caramel rava pudding
caramel rava pudding 

                                   एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डेसर्ट है, जिसे बनाने में आम तौर पर सूजी (रवा), दूध, चीनी, और कैरेमल का उपयोग किया जाता है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो खासतौर से खास मौकों जैसे त्योहारों, पार्टियों या स्पेशल खाने के बाद बनाई जाती है।

कैरमल रवा पुडिंग बनाने के लिए सामग्री:

1 कप सूजी (रवा)

1 कप दूध

1 कप चीनी

2 चम्मच घी

1 छोटी चम्मच वेनिला एसेंस (वैनिला इक्स्ट्रेक्ट)

कैरमल (चीनी और पानी को गरम करके बनाया गया)

ड्राई फ्रूट्स छोटे छोटे टुकड़ों मे 

कैरमल रवा पुडिंग बनाने की विधि -

सबसे पहले, एक कढ़ाई में घी को गरम करके सूजी को भूनें, जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसे एक बाउल में निकालें और ठंडा होने दें।

senolina
suji (rava )
.

अब एक अलग बाउल में दूध, चीनी, और वेनिला एसेंस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।

बाद में ठंडे हुए सूजी ( रवा )को मिक्स दूध में मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।  सूजी और दूध जब अच्छे से मिक्स हो जाए तब उसमे ड्राइ फ्रूट्स भी मिला दे |

Dry fruits
Dry fruits 

अब एक बाउल ले और उसमें तैयार किया हुआ सूजी और दूध का मिश्रण डालें।

एक बड़ी कढ़ाई में पानी उबालें और उसमे एक स्टेंड रख के मिश्रण वाले बाउल को रख दे ,और अच्छे से कवर कर के ढक दे 

      अब डिश को उबलने दें और उसे 10-15 मिनट तक रहने दे  ,पूरी तरह से पक जाने के बाद, डिश को अच्छी तरह से ठंडा करें। और उसके ऊपर धीरे धीरे कैरेमल डाल के फैलाए

अब उसे फ्रिज में रख दे ताकि अच्छे से सेट हो सके

चलिए अब आप को बताते है की कैरेमल कैसे बनाए 

Caramel
Caramel 

 ak कढ़ाई मे 1 कप पानी और  2 चम्मच शक्कर डाले ,गैस मे मीडियम आंच मे चलाते रहे तब तक चलाए जब तक कलर ब्राउन नहीं हो जाता ,ब्राउन होने के बाद गैस बंद कर दे और उसे ठंडा होने दे  


                                                                 !!!धन्यवाद !!!

.


Share:

बारिश के सुहाने मौसम में चाइनीज पकौड़े का लुप्त उठाइए।crispy chinese pakode by Madhuri ki rasoi

 बारिश का मौसम हो और साथ मे गरमा गर्म पकौड़ा मिल जाए खाने को तो क्या बात है आह्ह मजा ही आ जाए  चाइनीज पकौड़ा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट नाश्ता है जो घर में आसानी से बनाया जा सकता है।बच्चे हो या बड़े सभी को बहुत ही पसंद आता है इसे आप बच्चों के टिफ़िन मे भी रख सकते है  

chinese pakoda
चाइनीज पकौड़ा 

 नीचे चाइनीज पकौड़ा बनाने की सामान्य रेसिपी दी गई है:


चाइनिस पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री:

मैदा - 1 कप

नमक - 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)

प्याज के बड़े टुकड़े - 1/2 कप

पानी - आवश्यकतानुसार

तेल - तलने के लिए

आलू - 2 बड़े (उबले हुए और कद्दुकस किए हुए)

हरा धनिया - 2 छोटे चम्मच (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)


चाइनिस पकौड़ा बनाने की विधि:—

सबसे पहले, एक बड़ी कटोरी में मैदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से मिला लें।



अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा को मिलाते जाएं और एक गाढ़ा बेटर तैयार करें।


बेटर तैयार होने पर इसमें उबले हुए और कद्दुकस किए हुए आलू, कटा हुआ हरा धनिया और  बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।





अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर छोटे चम्मच की  सहायता से बेटर के छोटे-छोटे पकोड़े बना लें।



तेल में धीरे-धीरे पकोड़े गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।


तले हुए पकोड़े एक पेपर नैपकिन पर निकालें ताकि अधिक तेल चिपके न रहे।


आपके स्वादिष्ट चाइनीज पकौड़े तैयार हैं। इन्हें गरमा गरम चाय के साथ परोसें और मिठे चटनी या टमाटर की सॉस के साथ नाश्ता का मजा लें। 


टिप

आप अपने स्वादानुसार मसालों की मात्रा बदलकर इसे और रुचिकर बना सकते हैं।


                                                         


Share:

घर पर बनाएं सरल तरीके से स्वादिष्ट काजू चिक्की–kaju chikki recipe–माधुरी की रसोई

हम आप के लिए हर बार अलग ही तरह की रेसिपी लेके आते है जिससे आप लोगो को भी कुछ नया जानने और सीखने को मिलता हैआज भी हम एसी ही एक रेसिपी आप को बताएंगे।जो बनाने में बेहद ही आसान हैऔर खाने में तो बहुत ही लाजवाब।तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

  
Cashew Chikki
काजू चिक्की


काजू की चिक्की बनाने के लिए सामग्री–

250 ग्राम काजू
250 ग्राम गुड़
2 छोटी चम्मच घी

विधि

काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट के अच्छे से साफ कर लीजिये.
अब कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का गरम कीजिये, घी में गुड़ डालिये औरअच्छे से मिलाते रहे और मीडियम आंच  पर गुड़ को पिघलने दीजिये.
गुड़ को चम्मच से लगातार चलाते रहिये, गुड तले में लगनी नहीं चाहिये.
Cashew
काजू

Jaggery
गुड़

जैसे ही गुड़ पूरी तरह पिघल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. और कटे हुये काजू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
 थाली में हल्का सा घी लगा के अच्छे से मिला दीजिए और काजू के मिश्रण को उसमे डाल के अच्छे से फैला दीजिए  और ऊपर से अच्छे से चिकना कर दीजिए
चिक्की के मिश्रण को जितना पतला या मोटा आप रखना चाहे रख सकते है।
चिक्की के गरम ही रहने तक जिस आकार में आप चिक्की के टुकड़े करना चाहते हैं चाकू की सहायता से काट लीजिए,ठंडा होने पर टुकड़े उसी आकार में तोड़े जा सकते हैं

काजू की चिक्की तैयार है. काजू चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.
और उपवास में खाइए और सभी को खिलाइए

!!!धन्यवाद!!!





Share:

घर पे बनाएं बाजार जैसी स्वादिष्ट चकली—chakli recipe—madhuri ki rasoi

 होली स्पेशल

      होली का त्यौहार आ रहा है और आप सभी पकवानों के बनाने के बारे मे सोच रहे होगे की क्या क्या बनाए, तो चलिए हम आप को बताते है स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी जो बनाने में बेहद सरल है और सभी को बेहद पसंद भी आएगी तो चलिए आप को बताते है इस रेसिपी के बारे में

chakli
चकली 

चकली बनाने के लिए सामग्री

3 कप बेसन

1 कप चावल का आटा

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च का पावडर

1छोटा चम्मच हल्दी पावडर

1छोटा चम्मच आमचूर

8—10 कली लहसुन

3–4 हरी मिर्च

1छोटा टुकड़ा अदरक

स्वादानुसार नमक

तलने के लिए तेल

चकली बनाने की विधि —

                      बेसन और चावल के आटे को छान ले ,अब बेसन और चावल के आटे को मिला ले ,अब इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, आमचूर,और नमक स्वादानुसार नमक डाल दे,

besan
बेसन 

लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ पिस के पेस्ट बना लें और

 इस पेस्ट को भी बेसन और चावल के आटे में डाल दे ,दो बड़े चम्मच तेल डाल के हाथ से अच्छे तरीके से मिला ले,अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम सा गूंध लें।

लहसुन 

और कुछ देर के लिए रख दे अब आप चकली बनाने की मशीन ले और उसमे तेल लगा के चिकना कर ले और चकली के आटे को थोड़ा थोड़ा उसमे डाल के मशीन बंद कर ले, मशीन को दबा के चकली बनाने के लिए सेट कर ले|अब किसी थाली में या पेपर में मशीन को गोल गोल घुमाते हुए दबा के चकली बना के रख ले|


 कढ़ाई में तेल डाल के गरम करे, तेल गरम हो जाये तो आंच मध्यम कर दे और चकली को धीरे से उठा के तेल में डाल दे, एक बार में 4-5 चकली ही डाले पलट के दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल के पेपर में निकाल ले| इसी तरह से सारी चकली बना के तल ले|

chakli
चकली 

जब सारी चकली बन जाए तब उन्हे ठंडी होने रख दे उसके बाद चकली को किसी के एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे|

आप बालूशाही ,बेसन के लड्डू ,गुजिया ,बर्फी आदि बनाना चाहते हो तो इन्हे click  कर के देख सकते है 

इसके अलावा आप को और भी रेसिपी जानना हो तो हमारे इस link पे click कीजिये 

https://madhuridubey.blogspot.com

                                                                happy  holi 



!!!धन्यवाद!!!

Share:

बिस्किट की स्वादिस्ट मिठाई-biscuit ki mithai recipe-माधुरी की रसोई

बिस्किट की मिठाई -biscuit ki mithai 

 आज मैं लेकर के आई हु बिस्किट की बहुत ही मजेदार और यूनिक रेसिपी ,शायद ही है आज से पहले आपने कभी इसको ट्राई किया हो, खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है तो चलिए आप को बताने हैं इसे कैसे बनाना है ।


biscuit ki mithai
बिस्किट की मिठाई 

बिस्किट की मिठाई बनाने के लिए सामग्री

3 पारलेजी बिस्किट के पैकेट

1/2 कप शक्कर

1 कप दूध पावडर

घी

बिस्किट से मिठाई बनाने की विधि–

                          इसके लिए यहां पर मैंने ले ली है तीन पारले जी बिस्किट के पैकेट, पर कोई जरूरी नहीं है कि आप पारले जी बिस्किट ही लें इसकी जगह कोई से भी बिस्किट का स्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस चीज का ध्यान रखिएगा की क्रीम वाली बिस्किट ना हो, अब एक प्लेट में सारी बिस्किट निकाल के रख लीजिए 

parle-g
पारलेजी 

,अब एक कढ़ाई लेनी है और उसमे शुद्ध देसी घी डाल के गरम करना है 

ghi
घी 

आप चाहे तो यहां पर तेल का यूज भी कर सकते हैं लेकिन मिठाई में हम देसी घी का ही ज्यादा स्तेमाल करते हैं। घी को हम अच्छे से गर्म कर लेते है घी जैसे ही गर्म हो जाएगा तो इन बिस्किट को हम एक-एक करके तेल में डालेंगे और इनको हल्का सा ही तल के निकाल लेंगे, इनका जो कलर है बहुत ज्यादा डार्क नही होने देना है




 जब सारी बिस्किट तल जाए तब ठंडा होने के लिए रख दे।ठंडी होने के बाद बिस्किट को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ ले और मिक्सर में डाल के चिकना होने तक पीस ले,जब सारी बिस्किट पीस ले तो इस बिस्किट के पावडर को प्लेट में निकाल के रख ले।

अब आप एक कप milk powder ले और उसमे एक कप दूध डालकर अच्छे से मिला ले



milk pawdar
दूध पावडर 

और उसका पेस्ट तैयार कर ले।

अब गैस पे एक पैन में 1/2कप शक्कर ले और उसमे 1/2 कप पानी डाल के अच्छे से चलाते रहे जब तक की 1 तार चाशनी ना बन जाए अब चाशनी में 1टी स्पून इलाइची पावडर डाले। और millk power का पेस्ट डाल के मिलाए


,अब उसमे बिस्किट का पावडर डाल के अच्छे से मिला ले

biscuit pest
बिस्किट का मिश्रण 

अब पेस्ट को किसी कंटेनर में डाल के सेट कर ले और फ्रीज में 10 मिनट के लिए रख दे ।




उसके बाद आप उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले। आप की यूनिक और टेस्टी मिठाई तैयार है

 आप और भी ऐसी ही यूनिक  recipe  सीखना चाहते हो तो हमारे इस निचे दिए गए  link पर  click कीजिये                                                                                              

                        https://madhuridubey.blogspot.com/?m=1                                                          

                                                                                     

                                                                 !!! धन्यवाद !!!










Share:

उपवास( व्रत ) के लिए मजेदार स्वादिष्ट फलाहारी दही बड़ा–dahi vada recipe-माधुरी की रसोई

 नमस्ते दोस्तो 

आज हम आप के लिए एकदम new recipe लेके आए है और हम जानते है आप सब को जरूर पसंद आएगी। उपवास में तो अधिकतर आलू,साबूदाना यही सब बनता है लेकीन हम आप को आज अलग ही तरह की रेसिपी बताएंगे जो उपवास में खाने के लिए बेहद ही स्वादिष्ट है और सभी इसे बड़े ही चाव से खायेंगे भी।तो चलिए recipe start करते है | 


falahari dahi bada
फलाहारी दही बड़ा 


फलाहारी (उपवास) दही बड़ा बनाने के लिए
सामग्री —

 500 ग्राम आलू  उबले हुए
 100 ग्राम सिघाड़े  का आटा
 सेंधा नमक स्वादानुसार
 2—3 हरी मिर्च
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
हरा धनिया  बारीक कटा हुआ
500 ग्राम दही 
तेल 

फलाहारी (उपवास) दही बड़ा बनाने की विधि 
       
  आलू को धोकर उबाल लीजिये,और ठंडा होने पर छील लीजिये.
boil potato
उबले आलू 


अब आलू को अच्छे से मसलकर उसमे सिघांड़े का आटा, सेंधा नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च बारीक काट कर, हरा धनियां बारीक कटा डाल कर अच्छी तरह से मिला ले ,
water chast nut
सिंघाड़े का आटा 

जब सारा मिश्रण अच्छे से मिल जाए तब थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेके अच्छे से गोल कर लीजिए और हल्का सा दबाते हुए चपटा कर ले, ऐसे ही सारे मिश्रण के गोले बना ले।
bada
तला हुआ बड़ा 

अब पैन में तेल गरम करे और सारे गोलों को ब्राउन होने तक तल ले।

अब एक बर्तन में दही निकाले और दही को अच्छे से फैट लीजिये. फैटे हुये दही में सेंधा नमक डाल दे 
curd
दही 

           अब एक प्लेट में सिके हुए बड़े रख ले और उसके ऊपर फेटा हुआ दही डाले,दही के ऊपर पिसा हुआ जीरा पावडर और बारीक कटी हुई हरी धनिया डाले।
 फलाहारी दही बड़ा बन के तैयार है।
            


आप चाहें तो सूखे भी खा सकते है
                    
               आप साबूदाने की खीर  बनाना चाहते हो तो हमारे इस link पे जा के click कीजिये 


साबूदाने की खिचड़ी बनाना चाहते है हो हमारे इस link पे click कीजिये 


टिप—

* आप चाहे तो सिंघारे के आटे की जगह, राजगीर का भी आटा use कर सकते हो
*आप चाहे तो हरी मिर्च की जगह काली मिर्च का भी स्तेमाल कर सकते हो
* आलु  का मिश्रन ज्यादा गीला न होने दे , नहीं तो बड़े के लिए गोले सही  नही बनेंगे।


                                        !!!धन्यवाद!!!
Share:

chocolate ice cream coffee shake recipe – माधुरी की रसोई

                                                                  चॉकलेट कॉफी शेक 

गर्मीयों का मौसम आ चूका है | और इस समय सभी को ठंडी चीजें खाने का मन करता है | जैसे आइसक्रीम,कुल्फी,शर्बत,और लस्सी आदि-आदि | लेकिन पुरे गर्मी के सीजन में यही-यही चीजें खाते-खाते लोग बोर हो जाते है और सोचते है की कुछ नया मिल जाये खाने को ठंडा-ठंडा यम्मी-यम्मी | 

    

chocolate ice cream coffee shake
चॉकलेट आइसक्रीम कॉफ़ी शेक 

                                                             तो लीजिये आप के लिए पेश करते है कुछ नया | नई रेसिपी के साथ | आज हम आपको चॉकलेट कॉफी शेक की रेसिपी बताने जा रहे है | 


चॉकलेट कॉफी शेक बनाने की सामग्री:-

4 कप चॉकलेट आइसक्रीम 

1 कप कॉफी पाउडर 

4 चॉकलेट बिस्किट 

1 कप चॉकलेट चिप्स 


चॉकलेट कॉफी शेक बनाने की सामग्री:-

सबसे पहले किसी बर्तन में चॉकलेट आइसक्रीम निकाल लीजिये ,अब उसमे कॉफी पाउडर डाल के अच्छे से फेट लीजिये ,आइसक्रीम और कॉफी को तब तक फेटिये जब तक की दोनों अच्छे से मिलकर सॉफ्ट न हो जाये |  

coffee powder
coffee powder 
chocolate icecream
चॉकलेट आइसक्रीम 

    अब बिस्किट को हल्का  दरदरा पिस ले | उसके बाद उसे कॉफी और आइसक्रीम के मिश्रण में मिला दीजिये | और हलके हाथो से मिक्स कर दीजिये | 



            

chocolate biscuits
चॉकलेट बिस्किट 
 अब इस मिश्रण को कांच की गिलासों में भरकर  रखे |और ऊपर से चॉकलेट चिप्स डाल दीजिये 



chocolate chips
चॉकलेट चिप्स 

और सारी गिलासों को फ्रिज में ठंडा होने रख दे |

                 लीजिये आपका चॉकलेट कॉफी शेक बन के तैयार है | 

                           ठंडा-ठंडा चॉकलेट कॉफी शेक आप भी पिए और बाकि सभी को भी  पिलाये | 


                                                                     !!!धन्यवाद!!!


 

                                                              








 



Share:

कच्चे आम का पना-aam ka panna-bymadhuri ki rasoi

                                                      आम का पना

गर्मियों के मौसम आ चुका है।और ऐसे में गर्मी में अपने आप को बचाना बहुत ही जरूरी हो जाता है। और गर्मियों में ही आम भी आते है तो गर्मी और लू से बचने का सबसे आसान तरीका है आम।


aam ka pna
आम का पना 
कच्चे आम का रस जिसे हम आम का पना भी कहते है बनाने में बहुत ही आसान है और टेस्ट में भी लाजवाब ।थोड़ा खट्टा थोड़ा मीठा और थोड़ा नमकीन होता है जिसे पीने के बाद मजा ही आ जाता है।
 
mango
कच्चे आम 

   आम का पना दो प्रकार का होता है, एक तो मीठा और दूसरा नमकीन

 आज हम आपको दोनो  प्रकार का पना बनाना सिखाएंगे

कच्चे आम का पना बनाने के लिए सामग्री :-

4-5  कच्चे आम
100 ग्राम शक्कर
काला नमक स्वादानुसार
 भुना हुआ पिसा जीरा

कच्चे आम का पना बनाने की विधि :-

कच्चे आम को अच्छे से धो ले और एक पतीले में पानी डाल के उसमे आम डाल के 15- 20 मिनट तक गैस पे उबाल लें ,जब आम उबल जाए तब आम को ठंडा कर लीजिए ।और आम का छिलका उतार लीजिए।जब सारे आम का छिलका उतर जाए तब आम की सारी गुठलियां को निकाल के आम को अच्छे से मैश कर लीजिये और मैश किये हुए आम में करीब दो गिलास पानी डाल दे 
                       और उसमें शक्कर ,काला नमक और आधा छोटा चम्मच जीरा पावडर डाल के अच्छे से मिक्स कर ले ।लीजिये आप का आम का मीठा पना तैयार है।आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा पिये या तो नार्मल टेम्प्रेचर वाला पिये।आप को जरूर अच्छा लगेगा
 
mango juice
आम का मीठा पना 

अब हम आप को नमकीन वाला पना बनाना  बताते है।

नमकीन पना भी सेम मीठे पने के जैसे ही बनता है उसमें बस शक्कर के जगह हम काले नमक का ज्यादा इस्तेमाल करते है।और काली मिर्च को पीस के एक चुटकी डाल दे और अच्छे से मिला ले ।जब नमकीन पना बन के तैयार हो जाये तब उसमें थोड़ा सा हरी धनिया को बारीक काट के डाल दे
  लीजिये आप का नमकीन पना भी तैयार है
aam ka panna
आम का नमकीन पना 

 आप चाहे तो फ्रिज में रखकर ठंडा पिये या नार्मल पिये। ये दोनों ही तरह से फायदेमंद है। आप के बॉडी  गर्मी के मौसम में ठंडा रखेगा।

                                                        धन्यवाद










Share:

वेज मंचूरियन बनाये गांव वाली स्टाइल में | veg manchurian recipe

वेज मंचूरियन

आज हम वेज मंचूरियन बनायेगे ,जो खाने में बेहद स्वादिस्ट और पौष्टिक होते है ,आज के समय में बच्चो को ऐसी ही डिशेस ज्यादा पसंद आती है लेकिन हम उन्हें ज्यादा खाने से रोकते है, की कही  हमारे बच्चों को नुकसान न हो लेकिन आज हम आप को ऐसी रेसिपी बताएंगे जो बच्चो के लिए बहुत ही पौष्टिक है और सब्जियों से ही बनी होती है आप इसे अपनी मनपसंद की सब्जियों से भी बना सकते हो ,और बच्चो को भी मन भर के खिला सकते हो और बच्चो को कोई नुकसान भी नहीं होगा | तो चलिए वेज मंचूरियन बनाना सिकते है |

veg manchurian recipe
वेज मंचूरियन 

वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने के लिए सामग्री

1 कप बारीक़ कटी हुई गोभी

1 /2  कप बारीक़ कटी हुई गाजर

1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

5 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर

2 बड़े चम्मच मैदा

1 /2 चम्मच जीरा

नमक स्वादानुसार
फूल गोभी ,गाजर 


वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने की विधि


    हम सबसे पहले एक बर्तन में  बारीक़ कटी हुई गोभी ,गाजर और हरीमिर्च  को डाल के मिला लेंगे फिर उसमे कॉर्न फ्लोर,मैदा ,जीरा और नमक डाल के अच्छे से मिला लीजिये ,तब तक मिलाइये जब तक की सभी सामग्री अच्छे से मिल नहीं जाती ,जब सारी अच्छे से मिल जाये तब उसके छोटे -छोटे बॉल्स (गोले ) बना लीजिये  और गैस पे धीमी आंच पे सारे बॉल्स ( गोले )को ब्राउन होते तक सेंक लीजिये जब सारे बॉल्स (गोले ) सीक जाये तब उन्हें एक तरफ रख दीजिये |
manchurian balls recipe
मंचूरियन बॉल्स 

वेज मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री


1  बड़ा प्याज

1 शिमला मिर्च  मीडियम साइज की

1 गाजर मीडियम साइज

1  बड़ा चम्मच टमैटो  सॉस

2  बड़े चम्मच रिफाइंड तेल

नमक स्वादानुसार

हरी धनिया बारीक़ कटी हुई
शिमला मिर्च ,गाजर ,प्याज 
वेज मंचूरियन की ग्रेवी  कैसे बनाये

                 प्याज ,शिमला मिर्च और गाजर को बारीक़ काट ले ,अब कड़ाई में तेल डाल के बारीक़ कटी हुई सब्जियों को डाल दे और हल्का ब्राउन होते तक चलाइये और सब्जियों के ब्रॉउन होने के बाद उसमे 2 कप पानी डाल दे और सब्जियों को पक के गाड़ा होने दे अब उसमे टमैटो सॉस और नमक मिला दे ,और सभी को अच्छे से मिला ले  ग्रेवी बन के तैयार है

veg manchurian grevi recipe
वेज मंचूरियन ग्रेवी 

वेज मंचूरियन  कैसे बनाये 


      अब ग्रेवी में बने हुए वेजिटेबल के बॉल्स (गोले ) डाल के अच्छे से मिक्स करते हुए 3 -4 मिनट तक चलाइये
लीजिए बन गया आप का वेज मंचूरियन ,अब ऊपर से कटी हुई हरी धनिया डालें  और गर्मागरम  सर्व करे
वेज मंचूरियन 

टिप

*  आप वेज मंचूरियन में गोभी के आलावा भी दूसरी सब्जियों का उपयोग कर सकते है जैसे  पत्ता गोभी ,पनीर आदि
पत्ता गोभी 

*  आप इसमें ग्रेवी को अपने हिसाब से भी पतला गाड़ा कर सकते है |

                                                       
                                                              !!!  धन्यवाद !!!









































Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.