माधुरी की रसोई: baking

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label baking. Show all posts
Showing posts with label baking. Show all posts

ढाबा स्टाइल वेज बिरयानी –veg biryani recipe–in hindi by Madhuri ki rasoi

 

वेज बिरयानी एक लजीज और पौष्टिक भारतीय व्यंजन है, जो विभिन्न सब्जियों, चावल और मसालों से बनाया जाता है। यह एक पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन है, जिसे विशेष अवसरों और त्योहारों पर बनाया जाता है | यह वेज बिरयानी अक्सर विभिन्न रेस्तरां और दावतों में भी परोसा जाता है।

Veg biryani
Veg biryani 

वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप बासमती चावल

1 बड़ा प्याज, कटा हुआ

1 छोटा टमाटर, कटा हुआ

1छोटा टुकड़ा अदरक

8–10 कली लहसून की

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच गरम मसाला 

1 कप  तेल

1 छोटी गाजर, कटी हुई

1 आलू, कटा हुआ

1 हरी मिर्च, कटी हुई

1/2 कप हरी मटर 

1/4 कप किशमिश

4-5 कश्मीरी लाल मिर्चें

1 बड़ी इलायची

2-3 छोटी इलायची

1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा

4-5 लौंग

1 छोटा जायफल

1/2 कप दही ( फेंटा हुआ)

धनिया पत्ती और (गार्निश  लिए)

नमक स्वाद के अनुसार

वेज बिरयानी बनाने की विधि -

सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दे|

Basmati rice
Basmati rice 

एक पतीले में पानी गर्म करे,उसमे एक चम्मच तेल,थोड़ा सा जीरा ,2,–3 तेजपत्ता और स्वादानुसार नमक डाल दे, अब उसमे भींगे हुए चावल डाल के थोड़ी देर पकाए , फिर चावल का सारा पानी निकाल के रख दे।

Boiled rice
Pake huye chaval

एक बड़े कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें कश्मीरी 

लाल मिर्चें, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग और  जायफल  डाल कर सुनहरा होने तक तलें।

अब कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक तलें। फिर कटा हुआ टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।

अब कटी हुई गाजर, आलू, हरी मिर्च, मटर, और नमक डालकर सभी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

अब फिटे हुए दही मे लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर ,धनिया पावडर ,अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ़ेटे |और इसे भी कढाई में डाल के बाकी सामग्री के साथ अच्छे से mix कर ले।और तब तक भूने जब तक सभी मसाले तेल ना छोड़ दे।

अब इसमें आधा पका हुआ बासमती चावल और 1 कप डाले और अच्छे से मिलाएं,अब कम आंच पे अच्छे से ढककर 10 मिनट तक पकाएं।

लिजिए वेज बिरयानी तैयार है आप भी खाइए और सभी को खिलाइए ।

                         !!!धन्यवाद!!!






Share:

Rakhi special–easy sweet caramel rava pudding recipe in hindi by madhuri ki rasoi

राखी स्पेशल 

         सावन शुरू हो चुका है बारिश की बौछार हो रही है ,त्योहार भी आ रहे है ऐसे मे हम सोचते है की त्योहार मे कुछ अलग तरह की मिठाई बनाए ,लेकिन प्रॉब्लम ये है की कुछ समझ ही नहीं आता की क्या बनाए ,एसे मे हम आप की प्रॉब्लम हल कर देते है आप को कुछ नई रेसपी बताते है जो ज्यादा कठिन भी नहीं है और आसानी से बन जाती है और ये है  केरमल रवा पुडिंग (Caramel Rava Pudding)

caramel rava pudding
caramel rava pudding 

                                   एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डेसर्ट है, जिसे बनाने में आम तौर पर सूजी (रवा), दूध, चीनी, और कैरेमल का उपयोग किया जाता है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो खासतौर से खास मौकों जैसे त्योहारों, पार्टियों या स्पेशल खाने के बाद बनाई जाती है।

कैरमल रवा पुडिंग बनाने के लिए सामग्री:

1 कप सूजी (रवा)

1 कप दूध

1 कप चीनी

2 चम्मच घी

1 छोटी चम्मच वेनिला एसेंस (वैनिला इक्स्ट्रेक्ट)

कैरमल (चीनी और पानी को गरम करके बनाया गया)

ड्राई फ्रूट्स छोटे छोटे टुकड़ों मे 

कैरमल रवा पुडिंग बनाने की विधि -

सबसे पहले, एक कढ़ाई में घी को गरम करके सूजी को भूनें, जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसे एक बाउल में निकालें और ठंडा होने दें।

senolina
suji (rava )
.

अब एक अलग बाउल में दूध, चीनी, और वेनिला एसेंस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।

बाद में ठंडे हुए सूजी ( रवा )को मिक्स दूध में मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।  सूजी और दूध जब अच्छे से मिक्स हो जाए तब उसमे ड्राइ फ्रूट्स भी मिला दे |

Dry fruits
Dry fruits 

अब एक बाउल ले और उसमें तैयार किया हुआ सूजी और दूध का मिश्रण डालें।

एक बड़ी कढ़ाई में पानी उबालें और उसमे एक स्टेंड रख के मिश्रण वाले बाउल को रख दे ,और अच्छे से कवर कर के ढक दे 

      अब डिश को उबलने दें और उसे 10-15 मिनट तक रहने दे  ,पूरी तरह से पक जाने के बाद, डिश को अच्छी तरह से ठंडा करें। और उसके ऊपर धीरे धीरे कैरेमल डाल के फैलाए

अब उसे फ्रिज में रख दे ताकि अच्छे से सेट हो सके

चलिए अब आप को बताते है की कैरेमल कैसे बनाए 

Caramel
Caramel 

 ak कढ़ाई मे 1 कप पानी और  2 चम्मच शक्कर डाले ,गैस मे मीडियम आंच मे चलाते रहे तब तक चलाए जब तक कलर ब्राउन नहीं हो जाता ,ब्राउन होने के बाद गैस बंद कर दे और उसे ठंडा होने दे  


                                                                 !!!धन्यवाद !!!

.


Share:

पनीर सेंडविच रेसिपी–paneer sendwich recipe –by Madhuri ki rasoi

 पनीर सेंडविच 

                 आज हम पनीर सेंडविच बनाना बताएंगे ,बनाने मे सरल और खाने मे भी स्वादिष्ट | पनीर सेंडविच का नाम सुनते ही सभी के मुह मे पानी आ जाता है ,बच्चों हो या बड़े सभी बड़े शौक से खाते है बारिश के मौसम मे गरम गर्म सेंडविच मिल जाए खाने को तो क्या बात है  मजा ही आ जाए |

  • paneer  sendwich
    paneer sendwich 

  • पनीर सेंडविच बनाने के लिए सामग्री
  • 200 ग्राम पनीर कटा हुआ या कसा हुआ
  • ब्रेड के 8 स्लाइस (सफ़ेद, भूरा, या मल्टीग्रेन)
  • 1 बड़ा टमाटर, पतला कटा हुआ
  • 1 मध्यम प्याज, पतला कटा हुआ
  • 1 मध्यम शिमला मिर्च (शिमला मिर्च), पतली कटी हुई
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • टोस्ट करने के लिए मक्खन या घी

सेंडविच बनाने की विधि -

  1. एक बाउल में पनीर ले ,पनीर के बारीक टुकड़े कर लें या कद्दूकस कर लें और इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.

paneer
paneer

masala
masale 
  1. पनीर के मिश्रण में जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएँ जब तक कि मसाले समान रूप से मिक्स ना हो जाएँ।

  2. ब्रेड के दो स्लाइस लें और प्रत्येक स्लाइस के एक तरफ मक्खन या घी फैलाएं।

  3. bread
    bread 
  4. एक स्लाइस के बिना मक्खन लगे हिस्से पर पर्याप्त मात्रा में पनीर का मिश्रण रखें।
  5. इसे दूसरे टुकड़े से ढक दें, मक्खन लगा हुआ भाग बाहर की ओर हो।

  6. एक सैंडविच मेकर या पैन को मध्यम आंच पर पहले से गरम कर लें। यदि पैन का उपयोग कर रहे हैं, तो उस पर सैंडविच रखें।

  1. सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। यदि पैन का उपयोग कर रहे हैं, तो सैंडविच को दोनों तरफ समान रूप से पकाने के लिए सावधानी से पलटें।


  2. sendwich
    sendwich 

  3. एक बार जब सैंडविच कुरकुरा हो जाए तो इसे सैंडविच मेकर या पैन से हटा दें।
  4. सैंडविच को तिरछे काटकर दो त्रिकोणीय हिस्से बना लें।

  5. स्वादिष्ट पनीर सैंडविच को केचप या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

अपने घर पर बने पनीर सैंडविच का आनंद लें! अपने स्वाद के अनुसार मसालों और सब्जियों का उपयोग करें।


!!!धन्यवाद !!!

Share:

Homemade tutti frutti cake -एग्ग्लेस टूटी फ्रूटी केक-Madhuri ki rasoi

क्रिसमस स्पेशल एगलेस केक

     
 क्रिसमस  के समय जो  केक बनाया जाता है वह  बहुत ही  स्पेशल होता है  क्योंकि वह  पूरे देश में एक साथ बनता हैऔर सभी को  खिलाया जाता है इससे इस त्योहार का मज़ा और भी बढ़ है। इसको आप अपने पसंद से अपने अनुसार सजाकर सभी को खिला व गिििफ़्ट सकते है।आप नेे कई तरह के केक खाएं होंगे जैसे― चॉकलेट केक,चॉकलेट डोनट आदि
home made cake
एगलेस केक

केक  को अधिकतर क्रिसमस के मौके पर ही बनाया जाता है।क्रिसमस का त्यौहार  वर्ष में केवल एक ही बार दिसम्बर में आता है इसलिए इसमें बनाया जाने वाला केक और भी स्पेशल हो जाता हैं।आप केक को क्रिसमस के अलावा और भी मौकों पर बना सकते हैं।
christmas cake
एगलेस केक


एगलेस क्रिसमस केक बनाने के लिये सामग्री―


1. 2 कप मैदा
2. 1कप शक्कर पावडर
3. 1कप मक्ख़न
4. 1 कप किशमिश
5. 1/2कप अखरोट
6.  1/2कंडेन्स मिल्क
7.  1कप टूटी फ्रूटी
8.1/2कप दूध
9. 1 टी स्पून इलायची के दाने
10.10―12चेरी
11.8―10 बादाम
12. 1टीस्पून बेकिंग पावडर
13. 2टी स्पून वनिला एसेन्स



  • एगलेस क्रिसमस केक बनाने की विधि―


  • एगलेस क्रिसमस केक बनाने के लिए सबसे पहले  अखरोट और छोटी इलायची को कुट कर पावडर बना ले ।अब मैदा और बेकिंग पाउडर को एक साथ छलनी से छान लें।मैदा औए  बैकिंग पावडर के मिश्रण में पिघला हुआ मक्खन, शक्कर पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए फेट ले।
home made cake
टूटी फ्रूटी


  • अब उसमे बादाम और अखरोट का पावडर,किशमिश ,टूटी फ्रूटी और वैनिला एसेंस को डालकर अच्छे से मिक्स कर दे और अगर मिश्रण गाढ़ा लग रहा है तो इसमें थोड़ा सा दूध भी डालकर मिला ले।अब केक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है
  •  केक बनाने वाला बर्तन ले अब उसमे मक्खन लगाकर अच्छे से चिकना कर दे अब इसमें केक वाला मिश्रण डाले और बर्तन को माइक्रोवेव में 8―10मिनट के लिए रख दे।
dry fruits
ड्राय फूट


  • 10 मिनट के बाद माइक्रोवेव से केक को बाहर निकाले और देख ले कि केक अच्छे से बेक हुआ कि नही,बेक होने पर उसे ठंडा होने दे, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से  धीरे से बाहर निकाले और ऊपर से चेरी, बादाम के टुकड़े और किशमिश लगाकर अच्छे से अपने मनपसंद से सजा ले  और सभी को खिलाइये,और आप भी खाइये।
  •           

  • टिप― 

  • 1.आप चाहें तो केक कुकर में भी बना सकते है
  • 2.केक बनाते समय quantity का सही ध्यान रखे।
  • जिजसे आप का केक बहुत ही अच्छा और सॉफ्ट बनेगा।
  •         
  • आँवले के फायदे

    आंवले  के अन्दर विटामिन Cकी  भरपूर मात्रा पायी जाती है।

    1.  आंवला  हमारे दांतों और मसूढ़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है आंवला को शहद के साथ मिलाकर खाने से लाभ मिलता है और यह टॉनिक का काम करता है।
    2.  आंवला  को रस के रूप में, चटनी  के रूप में या इसके चूर्ण को पानी के साथ ले सकते हैं।

    3. रोज सुबह खाली पेट में एक चम्मच आँवले का पावडर पानी में घोलकर पी लें। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है।

    4. प्रतिदिन एक बड़ा चम्‍मच आँवले का रस शहद के साथ मिलाकर चाटने से मोतियाबिन्‍द में लाभ होता है।आँवले का रस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।

    5. पथरी की शिकायत होने पर सूखे आंवले के चूर्ण को मूली के रस में मिलाकर 40 दिन तक सेवन कीजिए। इससे पथरी समाप्त हो जाएगी।

  •          Happy Christmas
   
                            !!!धन्यवाद!!!

Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.