माधुरी की रसोई: kids

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label kids. Show all posts
Showing posts with label kids. Show all posts

rakhi special apple kheer recipe in hindi—सेब की खीर—by माधुरी की रसोई

 सेब की खीर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो सेब (apple) और दूध (milk) को उपयोग करके बनाई जाती है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश होती है जो खासतौर से विशेष अवसरों पर बनाई जाती है और खासतौर से शादी, त्योहार या पर्व के दौरान  खाने के हिस्से के रूप में परोसी जाती है।

Apple kheer
Apple kheer 

सेब की खीर बनाने के लिए सामाग्री 

3 –4 सेब (छीले और कटे हुए) 

1 लीटर दूध 

चीनी (शक्कर) - आपके स्वाद के अनुसार

घी - 2 चम्मच

8 –10 काजू 

1चम्मच इलायची पावडर 

 8-10 धागे केशर 

पिस्ता  ऊपर से सजाने के लिए

सेब की खीर बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू डालकर हल्का लाल होने तक भून लें।

अब इसमें कटे हुए सेब के टुकडे डालें और उन्हें भून लें, जब तक वे नरम नहीं हो जाते।

अब इसमें दूध डालें और उसे धीमी आंच पर उबालने दे और 5–5 मिनट में चलाते रहे , ताकी दुध तली में चिपके नही।

जब दूध थोडा गाढ़ा हो जाए और सेब भी पक जाएं, तो इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें।

Apple recipe
Apple 

अब केसर को थोड़े से पानी में भिगोकर गरम दूध में मिला दें। यह खीर को सुंदर रंग देगा।


सेब की खीर तैयार है। इसे गरमा गरम या ठंडा करके बर्तन में निकालें। उपर से पिस्ता से सजाकर परोसें।


आप सेब की खीर को गरमा गरम या ठंडा खा सकते हैं और इसे बादाम, काजू या पिस्ता से सजा सकते हैं। 

Dryfood
ड्राईफूड 

Share:

Rakhi special–easy sweet caramel rava pudding recipe in hindi by madhuri ki rasoi

राखी स्पेशल 

         सावन शुरू हो चुका है बारिश की बौछार हो रही है ,त्योहार भी आ रहे है ऐसे मे हम सोचते है की त्योहार मे कुछ अलग तरह की मिठाई बनाए ,लेकिन प्रॉब्लम ये है की कुछ समझ ही नहीं आता की क्या बनाए ,एसे मे हम आप की प्रॉब्लम हल कर देते है आप को कुछ नई रेसपी बताते है जो ज्यादा कठिन भी नहीं है और आसानी से बन जाती है और ये है  केरमल रवा पुडिंग (Caramel Rava Pudding)

caramel rava pudding
caramel rava pudding 

                                   एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डेसर्ट है, जिसे बनाने में आम तौर पर सूजी (रवा), दूध, चीनी, और कैरेमल का उपयोग किया जाता है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो खासतौर से खास मौकों जैसे त्योहारों, पार्टियों या स्पेशल खाने के बाद बनाई जाती है।

कैरमल रवा पुडिंग बनाने के लिए सामग्री:

1 कप सूजी (रवा)

1 कप दूध

1 कप चीनी

2 चम्मच घी

1 छोटी चम्मच वेनिला एसेंस (वैनिला इक्स्ट्रेक्ट)

कैरमल (चीनी और पानी को गरम करके बनाया गया)

ड्राई फ्रूट्स छोटे छोटे टुकड़ों मे 

कैरमल रवा पुडिंग बनाने की विधि -

सबसे पहले, एक कढ़ाई में घी को गरम करके सूजी को भूनें, जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसे एक बाउल में निकालें और ठंडा होने दें।

senolina
suji (rava )
.

अब एक अलग बाउल में दूध, चीनी, और वेनिला एसेंस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।

बाद में ठंडे हुए सूजी ( रवा )को मिक्स दूध में मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।  सूजी और दूध जब अच्छे से मिक्स हो जाए तब उसमे ड्राइ फ्रूट्स भी मिला दे |

Dry fruits
Dry fruits 

अब एक बाउल ले और उसमें तैयार किया हुआ सूजी और दूध का मिश्रण डालें।

एक बड़ी कढ़ाई में पानी उबालें और उसमे एक स्टेंड रख के मिश्रण वाले बाउल को रख दे ,और अच्छे से कवर कर के ढक दे 

      अब डिश को उबलने दें और उसे 10-15 मिनट तक रहने दे  ,पूरी तरह से पक जाने के बाद, डिश को अच्छी तरह से ठंडा करें। और उसके ऊपर धीरे धीरे कैरेमल डाल के फैलाए

अब उसे फ्रिज में रख दे ताकि अच्छे से सेट हो सके

चलिए अब आप को बताते है की कैरेमल कैसे बनाए 

Caramel
Caramel 

 ak कढ़ाई मे 1 कप पानी और  2 चम्मच शक्कर डाले ,गैस मे मीडियम आंच मे चलाते रहे तब तक चलाए जब तक कलर ब्राउन नहीं हो जाता ,ब्राउन होने के बाद गैस बंद कर दे और उसे ठंडा होने दे  


                                                                 !!!धन्यवाद !!!

.


Share:

पनीर सेंडविच रेसिपी–paneer sendwich recipe –by Madhuri ki rasoi

 पनीर सेंडविच 

                 आज हम पनीर सेंडविच बनाना बताएंगे ,बनाने मे सरल और खाने मे भी स्वादिष्ट | पनीर सेंडविच का नाम सुनते ही सभी के मुह मे पानी आ जाता है ,बच्चों हो या बड़े सभी बड़े शौक से खाते है बारिश के मौसम मे गरम गर्म सेंडविच मिल जाए खाने को तो क्या बात है  मजा ही आ जाए |

  • paneer  sendwich
    paneer sendwich 

  • पनीर सेंडविच बनाने के लिए सामग्री
  • 200 ग्राम पनीर कटा हुआ या कसा हुआ
  • ब्रेड के 8 स्लाइस (सफ़ेद, भूरा, या मल्टीग्रेन)
  • 1 बड़ा टमाटर, पतला कटा हुआ
  • 1 मध्यम प्याज, पतला कटा हुआ
  • 1 मध्यम शिमला मिर्च (शिमला मिर्च), पतली कटी हुई
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • टोस्ट करने के लिए मक्खन या घी

सेंडविच बनाने की विधि -

  1. एक बाउल में पनीर ले ,पनीर के बारीक टुकड़े कर लें या कद्दूकस कर लें और इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.

paneer
paneer

masala
masale 
  1. पनीर के मिश्रण में जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएँ जब तक कि मसाले समान रूप से मिक्स ना हो जाएँ।

  2. ब्रेड के दो स्लाइस लें और प्रत्येक स्लाइस के एक तरफ मक्खन या घी फैलाएं।

  3. bread
    bread 
  4. एक स्लाइस के बिना मक्खन लगे हिस्से पर पर्याप्त मात्रा में पनीर का मिश्रण रखें।
  5. इसे दूसरे टुकड़े से ढक दें, मक्खन लगा हुआ भाग बाहर की ओर हो।

  6. एक सैंडविच मेकर या पैन को मध्यम आंच पर पहले से गरम कर लें। यदि पैन का उपयोग कर रहे हैं, तो उस पर सैंडविच रखें।

  1. सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। यदि पैन का उपयोग कर रहे हैं, तो सैंडविच को दोनों तरफ समान रूप से पकाने के लिए सावधानी से पलटें।


  2. sendwich
    sendwich 

  3. एक बार जब सैंडविच कुरकुरा हो जाए तो इसे सैंडविच मेकर या पैन से हटा दें।
  4. सैंडविच को तिरछे काटकर दो त्रिकोणीय हिस्से बना लें।

  5. स्वादिष्ट पनीर सैंडविच को केचप या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

अपने घर पर बने पनीर सैंडविच का आनंद लें! अपने स्वाद के अनुसार मसालों और सब्जियों का उपयोग करें।


!!!धन्यवाद !!!

Share:

बारिश के सुहाने मौसम में चाइनीज पकौड़े का लुप्त उठाइए।crispy chinese pakode by Madhuri ki rasoi

 बारिश का मौसम हो और साथ मे गरमा गर्म पकौड़ा मिल जाए खाने को तो क्या बात है आह्ह मजा ही आ जाए  चाइनीज पकौड़ा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट नाश्ता है जो घर में आसानी से बनाया जा सकता है।बच्चे हो या बड़े सभी को बहुत ही पसंद आता है इसे आप बच्चों के टिफ़िन मे भी रख सकते है  

chinese pakoda
चाइनीज पकौड़ा 

 नीचे चाइनीज पकौड़ा बनाने की सामान्य रेसिपी दी गई है:


चाइनिस पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री:

मैदा - 1 कप

नमक - 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)

प्याज के बड़े टुकड़े - 1/2 कप

पानी - आवश्यकतानुसार

तेल - तलने के लिए

आलू - 2 बड़े (उबले हुए और कद्दुकस किए हुए)

हरा धनिया - 2 छोटे चम्मच (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)


चाइनिस पकौड़ा बनाने की विधि:—

सबसे पहले, एक बड़ी कटोरी में मैदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से मिला लें।



अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा को मिलाते जाएं और एक गाढ़ा बेटर तैयार करें।


बेटर तैयार होने पर इसमें उबले हुए और कद्दुकस किए हुए आलू, कटा हुआ हरा धनिया और  बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।





अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर छोटे चम्मच की  सहायता से बेटर के छोटे-छोटे पकोड़े बना लें।



तेल में धीरे-धीरे पकोड़े गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।


तले हुए पकोड़े एक पेपर नैपकिन पर निकालें ताकि अधिक तेल चिपके न रहे।


आपके स्वादिष्ट चाइनीज पकौड़े तैयार हैं। इन्हें गरमा गरम चाय के साथ परोसें और मिठे चटनी या टमाटर की सॉस के साथ नाश्ता का मजा लें। 


टिप

आप अपने स्वादानुसार मसालों की मात्रा बदलकर इसे और रुचिकर बना सकते हैं।


                                                         


Share:

बिस्किट की स्वादिस्ट मिठाई-biscuit ki mithai recipe-माधुरी की रसोई

बिस्किट की मिठाई -biscuit ki mithai 

 आज मैं लेकर के आई हु बिस्किट की बहुत ही मजेदार और यूनिक रेसिपी ,शायद ही है आज से पहले आपने कभी इसको ट्राई किया हो, खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है तो चलिए आप को बताने हैं इसे कैसे बनाना है ।


biscuit ki mithai
बिस्किट की मिठाई 

बिस्किट की मिठाई बनाने के लिए सामग्री

3 पारलेजी बिस्किट के पैकेट

1/2 कप शक्कर

1 कप दूध पावडर

घी

बिस्किट से मिठाई बनाने की विधि–

                          इसके लिए यहां पर मैंने ले ली है तीन पारले जी बिस्किट के पैकेट, पर कोई जरूरी नहीं है कि आप पारले जी बिस्किट ही लें इसकी जगह कोई से भी बिस्किट का स्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस चीज का ध्यान रखिएगा की क्रीम वाली बिस्किट ना हो, अब एक प्लेट में सारी बिस्किट निकाल के रख लीजिए 

parle-g
पारलेजी 

,अब एक कढ़ाई लेनी है और उसमे शुद्ध देसी घी डाल के गरम करना है 

ghi
घी 

आप चाहे तो यहां पर तेल का यूज भी कर सकते हैं लेकिन मिठाई में हम देसी घी का ही ज्यादा स्तेमाल करते हैं। घी को हम अच्छे से गर्म कर लेते है घी जैसे ही गर्म हो जाएगा तो इन बिस्किट को हम एक-एक करके तेल में डालेंगे और इनको हल्का सा ही तल के निकाल लेंगे, इनका जो कलर है बहुत ज्यादा डार्क नही होने देना है




 जब सारी बिस्किट तल जाए तब ठंडा होने के लिए रख दे।ठंडी होने के बाद बिस्किट को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ ले और मिक्सर में डाल के चिकना होने तक पीस ले,जब सारी बिस्किट पीस ले तो इस बिस्किट के पावडर को प्लेट में निकाल के रख ले।

अब आप एक कप milk powder ले और उसमे एक कप दूध डालकर अच्छे से मिला ले



milk pawdar
दूध पावडर 

और उसका पेस्ट तैयार कर ले।

अब गैस पे एक पैन में 1/2कप शक्कर ले और उसमे 1/2 कप पानी डाल के अच्छे से चलाते रहे जब तक की 1 तार चाशनी ना बन जाए अब चाशनी में 1टी स्पून इलाइची पावडर डाले। और millk power का पेस्ट डाल के मिलाए


,अब उसमे बिस्किट का पावडर डाल के अच्छे से मिला ले

biscuit pest
बिस्किट का मिश्रण 

अब पेस्ट को किसी कंटेनर में डाल के सेट कर ले और फ्रीज में 10 मिनट के लिए रख दे ।




उसके बाद आप उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले। आप की यूनिक और टेस्टी मिठाई तैयार है

 आप और भी ऐसी ही यूनिक  recipe  सीखना चाहते हो तो हमारे इस निचे दिए गए  link पर  click कीजिये                                                                                              

                        https://madhuridubey.blogspot.com/?m=1                                                          

                                                                                     

                                                                 !!! धन्यवाद !!!










Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.