माधुरी की रसोई: dal recipe

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label dal recipe. Show all posts
Showing posts with label dal recipe. Show all posts

स्वादिष्ट दाल मखनी–restaurant style dal makhni –होटल जैसी घर पे बनाएं आसानी से—माधुरी की रसोई


दाल मखनी

दाल मखनी एक उत्तम  रेसिपी है इसे पूरे भारत में भी पसंद किया जाता है

खासकर जब कोई मेहमान आने वाला होता है तो हम अपने मेनू में दाल मखनी भी सोचते है बनाने के लिए।

जब हम होटल या ढाबा जाते है तब भी यही आर्डर करने के बारे में सोचते है।

तो फिर चलिए आप को हम होटल के जैसी दाल मखनी बनाना बताते है एकदम सरल और स्वादिष्ट।

dal makhani
dalmakhni

पंजाबी दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री

1 कप राजमा

1कप साबुत उड़द दाल

1/2 छोटी चम्मच हल्दी  
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3–4 टमाटर पिसा हुआ
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1बड़ी प्याज का पेस्ट
3 हरी मिर्च कटी हुई
1/2छोटा चम्मच जीरा
1चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2चम्मच अमचूर पाउडर
 नमक स्वादानुसार 
3 बड़े चम्मच मक्खन (बटर)
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
3 बड़े चम्मच तेल 

 पंजाबी दाल मखनी बनाने की विधि–

पंजाबी दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा साफ कर लें और रात भर के लिए पानी में भिंगो दें.

rajama
rajama 

सुबह जब उड़द दाल और राजमा फूल जाए, तब उन्हें पानी से अच्छे से धो ले और कुकर में 4 से 5 कप पानी और हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाकर प्रेशर कुकर बंद करके गैस पर रख दें.

फिर कुकर में 5 से 6 सीटी आने तक दाल को पकने दें.

कुकर का प्रेशर खत्म होने पर दाल को एक बड़े चम्मच से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें, जिससे दोनों दाल आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं.

अब दाल में तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो तेल में जीरा डालकर भूने, इसमें प्याज का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें.

masala
masala 

अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर करीब 4 से 5 मिनट तक पकाएं, फिर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला अच्छी तरह से मिला लें.

अब कुकर में पकी हुई दाल को डालकर अच्छी तरह से मिला लें और अगर आपको दाल गाढ़ी लग रही हो, तो आवश्यकतानुसार इसमें पानी डाल सकते हैं.

dal  makhani
dal makhani 

दाल को करीब 3 से 4 मिनट तक उबलने दें फिर गैस बंद कर दें और उसमें बटर, कसूरी मेथी को डालकर मिला दें. पंजाबी दाल मखनी बन के तैयार है।

 अब गर्मा-गर्म दाल मखनी को रोटी, नान, परांठा और चावल के साथ परोसकर खाएं.


टिप

दाल मखनी बनाने से पहले राजमा और उड़द दाल को जरूर पानी में भिगोकर रखें

जिससे दाल को जब कुकर में पकाया जाता है तो अच्छे तरीके से पक जाती है 


                                             !!! धन्यवाद !!!

Share:

मसूर की दाल-masur ki dal recipe in hindi-madhuri ki rasoi

मसूर दाल 
     मसूर की दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। यह बहुत ही पौस्टिक होती है,लगभग सभी घरो मे यह दाल पसंद की जाती है। घरो में बच्चे हो या बड़े सभी इसे बड़े पसन्द से खाते है।
Masur dal
Masur dal
सभी  जानते है की दाल खाने के बहुत फायदे  है। आप को सादी दाल पसंद नही है तो आप अलग-अलग प्रकार से दाल बना सकते है जिससे आप को खाने में भी स्वादिष्ट लगेगी और आप दाल आसानी से खा पाएंगे।
मसूर की दाल बनाने के लिए सामग्री―:
1.100 ग्राम मसूर दाल
2. 2 -3 टमाटर पेस्ट
3. हरी मिर्च स्वादानुसार
4. 8-10 करी पत्ता(मीठी नीम के पत्ते)
5. 2 चुटकी हींग
6. 1छोटी चम्मच हल्दी पावडर
7. 1छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
8.1छोटी चम्मच धनिया पावडर
9. नमक स्वादानुसार
10.1/2चम्मच जीरा
11. 1 बड़े चम्मच तेल
Mandir dal
Masur ki dal

मसूर की दाल बनाने की विधि-:

सबसे पहले मसूर की दाल को अच्छे से धोकर साफ कर ले। अब दाल को कुकर में डाल के आवश्यकता अनुसार पानी डाले और कुकर को बंद कर के 3 सिटी आते तक गैस पे रखे। जब कुकर ठंडा हो जाये तब कुकर में से दाल को निकाल लीजिये।
     अब कढ़ाई में तेल गरम करने रखे जब तेल गरम हो जाये तब  उसमे  ज़ीरा, करी पत्ता और हींग डाले , अब उसमे  हल्दी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्चपावडर, और कटी हरी मिर्च,  आदि डालकर अच्छे से भून ले।
 
Masur dal
Masur dal
      जब सारे मसाले अच्छे से  भुन जाए तब उसमे टमाटर का पेस्ट डाल दे और अच्छे से भूने। जब तक मसले तेल ना छोड़ दे ।जब सारे मसाले अच्छे से भून जाए तब उसमें आप दाल को डाल दे ,(जो आपने कुकर में पकाये हो)और अच्छे से चम्मच से मिला लीजिए।
         अब दाल में 2-3उबाल आने दे और गैस को बंद कर दीजिये 
      लीजिए मसूर की दाल बन के तैयार है गरमागरम खाइये और सभी को खिलाइये।
------–-------------------------------------------------------------------

टिप-:

1.आप चाहे तो दाल को प्याज और लहसुन से भी फ्राई कर सकते हों।जिससे दाल का टेस्ट और बढ़ जाएगा।
2. आप दाल में हल्का मीठा भी डाल सकते हो जैसे- गुड़ या शक्कर

किचन टिप्स-:
1.हमेशा सौंप और अजवाइन को अच्छे से साफ कर लीजिए और हल्का भून कर रखे जिससे इन मे कीड़े नही लगेंगे ।और इन्हें अच्छे से हमेशा एयरटाइट डिब्बे में ही रखे।

2. काजू और बादाम को थोड़े से घी में लाल होते तक भून लें और उसमें थोड़ा सा काला नमक डाल दे खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेंगे।

                     !!! धन्यवाद !!!

Share:

(पंचरत्न दाल) मिक्स दाल बनाने का तरीक़ा—माधुरी की रसोई

(पंचरत्न दाल)  मिक्स दाल बनाने का तरीक़ा


पंचरत्न दाल—: आज हम पंचरत्न दाल बना रहे हैं इसे आप  पंचरत्न दाल या मिक्स दाल भी  कह सकते हैं. पंचरत्न दाल पांच  प्रकार की दालो  को बराबर मात्रा में मिला कर बनाई जाती है.  पंचरत्न दाल स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्थी भी होती है। यह एक प्रसिद्ध रजिस्थानी दाल  है। जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है।पंचरत्न दाल में हमें प्रोटीनविटामिनआयरन और फाइबर सब एक साथ मिल जाते है। पंचरत्न दाल को हम चावलचपाती के साथ या तो ऎसे भी खा सकते है।
 आपको  हमारी सारी रेसिपी  हिंदी में मिलेगी जिसकी सहायता से आप कभी भी  कोई भी व्यंजन आसानी से बना सकते हैं। 

दाल बनाने के लिए 5 प्रकार की दाले—:

  • 1.  1 बड़ा चम्मच अरहर (तुअर की दाल)
  • 2.  1बड़ा चम्मच मूंग दाल 
  • 3.  1बड़ा चम्मच चना दाल 
  • 4. 1बड़ा चम्मच मसूर दाल 
  • 5. 1 बड़ा चम्मच उड़द  दाल

  • नमक - स्वादानुसार 

दाल को फ्राई करने के लिये सामग्री—:

  • 1. 1  बड़े चम्मच घी 
  • 2. 1/2 चम्मच जीरा 
  • 3. 2—3 साबुत लाल मिर्च 
  • 4. 1 इंच  टुकड़ा अदरक का
  • 5. 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर 
  • 6. 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर 
  • 7. 1 प्याज 
  • 8. 3—4 कली लहसुन
  • 9. 1 बड़ा चम्मच प्याज, लहसुन और          अदरक का पेस्ट
  • 10. हरा धनिया  बारीक कटा हुआ 
दाल बनाने की विधि—:
सबसे पहले आप दालो को अच्छे से साफ कर ले ।अब एक कूकर में  पांचों दालो को डाल दो पानी अपने हिसाब से डाल दो।नमक और हल्दी पावडर भी डाल दें। अब कूकर का ढक्कन लगाकर गैस पर तेज आंच पर रख दें, 4—5  सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें।
कूकर जब  ठंडा हो जाए  तब कुकर को खोलकर दाल को मथानि (दाल घोटनी) से हल्का सा फेट ले।
दाल को फ्राई करने की विधि —:
गैस पर एक  कड़ाई में 1 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. जब घी गर्म  हो जाए, तब उसमे जीरा, साबुत लाल मिर्च, अदरक डालकर, अच्छे से भून लें ।अब  कड़़ाई में प्याज,लहसुन की कली डालकर नरम होते तक भुने। अब प्याज ,लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। पेस्ट को ब्राउन होते तक भुने। अब गरम मसाला और धनिया पावडर डाल कर भूने । तड़का  जब अच्छी तरह भून जाए तो कुुुुकर  में पकी हुई मिक्स दाल को कड़ाई में डाल के 4 से 5 मिनट तक कम आंच पर पकााएं, जब दाल उबलने लगे तब आप गैस बंद कर दे। दाल जब थोड़ी ठंंडी हो जाए तब आप उसमे कटी हुई हरी धनिया डाल दे। 
आप की स्वादिष्ट और पौष्टिक पंचरत्न दाल तैयार है.
टिप—: 1. अगर आप को   प्याज , लहसुन या प्याज लहसुन का पेस्ट नहीं  डालना, तो आप दाल को बिना इनके भी बना सकते हो। टेस्ट अच्छा ही लगेगा।हम इस लिए बता रहे है । क्यूकि कुछ लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते है।
2.अगर आप खटाई डालना चाहते हो तो टमाटर, इमली या आमचूर भी डाल सकते हैं।
3. सभी दालो को मिक्स करके आधा घंटे पानी में भीगा दोगे, तो आप की दाल और भी जल्दी पक जाएगी।

                      !!!धन्यवाद् !!!

 For more information of worlds most dangerous roads and amazing places Please visit my other site http://www.shockwavs.com
Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.