माधुरी की रसोई: north indian sweets

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label north indian sweets. Show all posts
Showing posts with label north indian sweets. Show all posts

rakhi special apple kheer recipe in hindi—सेब की खीर—by माधुरी की रसोई

 सेब की खीर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो सेब (apple) और दूध (milk) को उपयोग करके बनाई जाती है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश होती है जो खासतौर से विशेष अवसरों पर बनाई जाती है और खासतौर से शादी, त्योहार या पर्व के दौरान  खाने के हिस्से के रूप में परोसी जाती है।

Apple kheer
Apple kheer 

सेब की खीर बनाने के लिए सामाग्री 

3 –4 सेब (छीले और कटे हुए) 

1 लीटर दूध 

चीनी (शक्कर) - आपके स्वाद के अनुसार

घी - 2 चम्मच

8 –10 काजू 

1चम्मच इलायची पावडर 

 8-10 धागे केशर 

पिस्ता  ऊपर से सजाने के लिए

सेब की खीर बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू डालकर हल्का लाल होने तक भून लें।

अब इसमें कटे हुए सेब के टुकडे डालें और उन्हें भून लें, जब तक वे नरम नहीं हो जाते।

अब इसमें दूध डालें और उसे धीमी आंच पर उबालने दे और 5–5 मिनट में चलाते रहे , ताकी दुध तली में चिपके नही।

जब दूध थोडा गाढ़ा हो जाए और सेब भी पक जाएं, तो इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें।

Apple recipe
Apple 

अब केसर को थोड़े से पानी में भिगोकर गरम दूध में मिला दें। यह खीर को सुंदर रंग देगा।


सेब की खीर तैयार है। इसे गरमा गरम या ठंडा करके बर्तन में निकालें। उपर से पिस्ता से सजाकर परोसें।


आप सेब की खीर को गरमा गरम या ठंडा खा सकते हैं और इसे बादाम, काजू या पिस्ता से सजा सकते हैं। 

Dryfood
ड्राईफूड 

Share:

malpua recipe( मालपुआ रेसिपी )in hindi by Madhuri ki rasoi

 मालपूआ एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाई जाती है। यह मूलतः एक डीप-फ्राइड पैनकेक है जिसे चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है और नट्स से सजाया जाता है। नीचे एक पारंपरिक मल्लपुआ रेसिपी दी गई है:आप जरूर बनाइये 


malpua
माल पुआ 

मालपुआ  के लिए सामग्री -

1 कप मैदा

1/4 कप सूजी (सूजी/रवा)

1/2 कप दूध

1/4 कप सौंफ

1/4 चम्मच हरी इलायची पाउडर

एक चुटकी बेकिंग सोडा

तलने के लिए तेल या घी 


चीनी सिरप के लिए-

1 कप चीनी

1 कप पानी

कुछ केसर के धागे 

1/2 चम्मच हरी इलायची पाउडर


गार्निश के लिए:

कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता) 


मालपूआ बनाने की विधि -

चीनी सिरप कैसे बनाए 

एक पैन में चीनी और पानी डालें।

मिश्रण को मध्यम आंच पर तब तक गर्म करें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।

चाशनी में केसर के धागे और हरी इलायची पाउडर डाल दीजिये.

इसे कुछ मिनट तक उबलने दें जब तक कि चाशनी हल्की गाढ़ी  न हो जाए।

मालपुआ  बैटर [पेस्ट ] बनाएं-

एक  बाउल में मैदा, सूजी, सौंफ और हरी इलायची पाउडर मिलाएं।

धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और एक चिकना और गाढ़ा घोल बनाएँ।

बैटर [पेस्ट] को 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.


malpua batter
मालपुआ का घोल 

मालपुआ तलें:

एक उथले पैन या सपाट तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल या घी गरम करें।

तेल गर्म होने पर बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

एक बड़ा चम्मच  बैटर लें और इसे गर्म तेल में डालें, जिससे एक छोटा पैनकेक जैसा आकार बन जाए।

मालपुए को मध्यम-धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।

जब मालपुआ अच्छे से तल जाए तब मालपूए को तेल से निकाल लीजिए और पेपर टॉवल पर रखकर अतिरिक्त तेल निकाल लीजिए और  इसे तैयार चीनी की चाशनी में डुबो दें.

इसे कुछ मिनट तक भीगने दें ताकि चाशनी अच्छे से सोख ले।

 को चाशनी से निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें.

चाहें तो कटे हुए मेवों से सजाएँ।

dry fruits
सूखे मेवे 

आपका स्वादिष्ट मॉलपुआ अब परोसने के लिए तैयार है! उत्सव के दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ या भोजन के बाद स्वादिष्ट मिठाई के रूप में इस स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लें।

             



Share:

Teej Special Recipe – Chocolate Gujiya "चॉकलेट गुजिया" – माधुरी की रसोई

 

नमस्कार दोस्तों

आप सब जानते ही होगे की हरतालिका तीज आने वाली है और पकवानों की लिस्ट भी बन रही होगी की क्या क्या बनाया जाए जिसमे से एक तो सब की फेवरेट है गुजिया।

chocolate gujiya
chocolate gujiya

त्यौहारों में हम मिठाइयां तो बहुत सारी बनाते है लेकिन गुजिया की बात ही कुछ अलग है।ये हमारी परम्परागत मिठाई है। आज के दौर में कई प्रकार की मिठाईयां मार्केट में भी आने लगी है। घर में भी हम उसी प्रकार की मिठाईयां बनाते है। जैसे— बेसन के लड्डू,बेसन की बर्फी, मूंग दाल का हलवा ,बालूशाही,चावल की खीर, गुड़ की खीर ।लेकिन गुजिया हमारी पुरानी एवम् परम्परागत मिठाई है।

त्यौहारों के अवसर पर हम मावा (खोवा)की गुजिया बनाते है। जो आमतौर पर किसी त्यौहार अथवा किसी खास मौके पर बनाई जाती है।  यह बच्चों और बड़ों सभी को भाती है। यह बनाने में काफी आसान है और तैयार होने के बाद बिना फ्रिज के कई दिनों तक रख कर उपयोग में लाई जा सकती है। लेकिन आज हम आपको  कुछ अलग तरह की गुजिया बनाना बताएंगे,जिसका नाम है चॉकलेट गुजिया l 


चॉकलेट गुजिया बनाने की सामग्री—

* 500 ग्राम मैदा

* 500 ग्राम मावा(खोवा)

* 2 बड़े चम्मच घी

* 500 ग्राम शक्कर

* 25 ग्राम काजू

* 25 ग्राम किशमिश

* 25 ग्राम नारियल का चूरा

* 2 छोटे चम्मच इलायची पावडर

* 2 बड़े चम्मच कोको पावडर

* 1 छोटा चॉकलेट कंपाउंड


चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि— 

   सबसे पहले मैदे को छान ले।अब मैदे मे 2 चममच घी डाले और पानी से गुथ ले ।इसे 10/15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे।



चॉकलेट गुजिया का मसाला —

 मावा(खोवा)को अच्छे से मसल ले ।अब कड़ाई में डालकर हल्का ब्राउन होने तक सेके।ठंडा होने पर उसमे कोको पावडर, शक्कर , काजू, किशमिश,नारियल चूरा और इलायची पावडर मिला के अच्छे से mix कर ले । यह मिश्रण भरने के लिए तैयार है।

gujiya mixar
gujiya masala

चॉकलेट गुजिया में मिश्रण भरने की विधि

           अब गूथे हुए मैदे की छोटी छोटी लोइयां बनाए एवं छोटी छोटी चपाती बेले ,अब चपाती में एक चम्मच तैयार किया हुआ मावा(खोवा)का मिश्रण भरे और गुजिया के आकार में मोड़ दे। किनारो को पानी लगाकर अच्छी तरह से दबा दे।ताकि गुजिया खुले नहीं। इसी तरह सभी गुजिया को बना ले ।

gujiya
gujiya

जब सारी गुजिया बन जाए ,तब  गैस पर घी या तेल गरम करने रखे जब घी या तेल गरम हो जाए ,तब गुजिया डाल कर कम आंच पर हल्की ब्राउन होने तक तले।सारी गुजिया को इसी तरह तल ले।

gujiya
gujiya

अब चॉकलेट कंपाउंड को किसी बर्तन में डाल के कम आंच में पिघला ले और अच्छे से फेट ले ।अब चॉकलेट के पेस्ट को ब्रस की सहायता से सारी गुजियों पे लगा ले और थोड़ी देर के लिए गुजियों को किसी पेपर में फैलाकर रख दे ।

chocolate gujiya
chocolate gujiya

जब गुजिया के ऊपर की चॉकलेट set हो जाए तब  इसे किसी सील पैक डिब्बे में भर के रख दे।

लीजिए आप की चॉकलेट गुजिया बन के तैयार है।

 आप से चॉकलेट का पेस्ट बनाते नही जम  रहा हो तो आप हमारे ब्लॉग में जा के  भी देख सकते है या इसे क्लिक कर के देख ले

                             👇👇   

                               चॉकलेट      

टिप

* गुजिया में आप अपने स्वादानुसार मावा(खोवा)और शक्कर मिला सकते है

* जब आप मैदा गूंध रहे हो तो ध्यान से उसमे घी जरूर डाले नही तो गुजिया ठोस बन सकते है।

* गुजिया हमेशा मीडियम आंच पे ही सेके


चमकदार त्वचा पाने के घरेलू उपाय—

* एक केले को मसल लें, थोड़ा दूध मिला कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 


* एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नीबू के रस की मिला कर चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा कोमल, चिकनी और चमकदार हो जाएगी।

* एक चम्मच अखरोट का पाउडर, एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू के रस को मिला कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

* चेहरे पर 1 टुकड़ा पका पपीता मलें।कुछ देर बाद धो लें। त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएंगी और साफसुथरी चमकदार त्वचा मिलेगी।

* दो चम्मच हल्दी में दो चम्मच संतरे का रस मिला कर चेहरे और गर्दन पर मलें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

* एक केले में शहद और नीबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन व हाथ-पैरों पर लगाएं। आधा घंटे बाद पानी से धो लें। फर्क स्वयं महसूस करे।

* आधा कप चीनी में 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस मिलाएं। स्नान करते समय शरीर और चेहरे पर इस मिश्रण से धीरे-धीरे स्क्रब करे।


आप को अगर से और भी Beauty tips जानना हो तो आप हमारे इस link को क्लिक कीजिए👇👇

                        

        https://youtu.be/adjZHlt7FP4     

                        !!! धन्यवाद् !!!

Share:

नारियल के लड्डू -[coconut boll ]-माधुरी की रसोई

                                       नारियल के लड्डू

कोरोना के कारन सारे  देश  में लॉक डाउन चल रहा है इसी वजह से सभी अपने अपने घरो में ही है और हो सकता है कई लोग बोर भी हो रहे होंगे ,तो आज कुछ सरल सा और स्वादिष्ट मीठा सा कुछ बनाते है हमें कुछ भी मार्किट से लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी लगभग सभी के घरो में नारियल ,चीनी ,ड्रायफूट रहते ही है तो चलो नारियल के लड्डू बनाते है | 

नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू 

नारियल के लड्डू बनाने के लिये सामग्री


5 कप नारियल का चूरा (पावडर)

5 कप दूध

2 कप चीनी  [शक्कर ]

1/2 छोटा चम्मच इलायची पावडर

25 ग्राम किशमिश

25 ग्राम काजू (छोटे-छोटे टुकड़े किये हुये)
milk
दूध 

शक्कर
शक्कर[ चीनी ]

नारियल के लड्डू बनाने की विधि


    एक कड़ाई में दूध ,चीनी [शक्कर ] और नारियल पावडर डालें और अच्छे से मिला ले सब अच्छे से मिल जाने के बाद कड़ाई को गैस पे रखे और मीडियम आंच पे तब तक पकाइये जब तक की मिश्रण गाढ़ा न हो जाये जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर दीजिये और ठंडा होने रख दीजिये जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो उसमे इलायची पावडर ,किशमिश और काजू के टुकड़े डाल के अच्छे से मिला ले


किशमिश 

काजू 


इलायची 

अब मिश्रण के छोटे- छोटे गोल- गोल लड्डू बना लीजिये सारे लड्डू बन जाने के बाद लड्डुओं को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे 10 मिनट बाद लड्डुओं को निकाल कर एयर टाइड डब्बे में पैक कर के रख दीजिये और आराम से खाइये |


नारियल 


टिप


आप चाहे तो लड्डू में दूध पावडर भी मिला सकते है लड्डू और मजेदार लगेंगे |

नारियल के लड्डू में आप फूडकलर भी मिला सकते हो लड्डू रंग बिरंगे सुन्दर दिखेंगे | 
नारियल के लड्डू रेसिपी
नारियल के लड्डू 


कुकिंग टिप्स


सब्जियों को हमेशा धो के ही काटे ,काटने के बाद धोने से उसमे से खनिज और विटामिन्स नष्ट हो जाते है

दूध से आटा को गुँथकर पराठा बनाये बहुत ही स्वादिस्ट बनेगे|

                                             !!!  धन्यवाद  !!!      
Share:

Mysore pak Recipe hindi | मैसूर पाक रेसिपी हिंदी - माधुरी की रसोई

मैसूर पाक खाने में इतनी सॉफ्ट होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती हैं।खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बनाना भी आसान है . थोड़े से सामान में एक अच्छी मिठाई बन के तैयार हो जाती है, 

Mysore pak
मैसूर पाक

आप मैसूर पाक को किसी भी शुभ अवसर पर बना सकते है इसे बच्चे ,बड़े और बूढ़े सभी बहुत ही पसंद से खायेगे।आप ने बालूशाही, काजू कतली आदि कई प्रकार की मिठाईया खाई होगी ।पर मैसूर पाक की बात ही अलग है।


मैसूर पाक बनाने के लिए सामग्री―
बेसन

1. 1कप बेसन
2.3 बड़े चम्मच घी
3. 5 कप चीनी(शक्कर)

मैसूर पाक बनाने की विधि―


सबसे पहले बेसन को छन्नी से छान लीजिये, जिससे बेसन एकसार हो जाएगा।अब कड़ाई में थोड़ा घी डालकर बेसन को मद्धि आँच पे भून लीजिये।बेसन को थोड़ा ही भुने।(बेसन से खुशबू आने तक) अब बेसन को किसी बर्तन में निकालकर रख दीजिए।


अब चीनी( शक्कर) को 1/2लीटर पानी मे डालकर गैस पे मद्धि आँच पे चीनी घुलते तक चलाते रहिये ,चीनी के पानी मे घुल जाने के बाद गैस की आँच को तेज कर दीजिये और अच्छे से पकने दीजिये जब तक 1 तार चाशनी ना बन जाये।

अब 1/2कप घी चाशनी में डालिये और अच्छे से मिला लीजिए। जब घी चाशनी में अच्छे से मिल जाये तब उसमें थोड़ा–थोड़ा बेसन डाल के चलाते रहिये।चलाते रहने से उसमे गुठलीया नही पड़ेगी।
Ghee


मिश्रण में बुलबुले उठने तक लगातार चलाते रहे।अब उसमें फिर से 1/2कप घी डाल दीजिये और चलाते रहे।पूरे घी का उपयोग ऐसे ही करना है।जब पूरा घी डाल दे तब मिश्रण को अच्छे से चलाते रहे जब तक बेसन से अच्छी मीठी सी खुशबू ना आने लगे

जब बेसन से खुशबू आने लगे तब आप गैस को बंद कर दीजिये । औए एक ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर बेसन के मिश्रण को उसमे फैला दीजिये।
और मिश्रण के ठंडा होने पर अपने मनचाहे आकार का काट लीजिए।
 लीजिये आप का मैसूर पाक बन के तैयार है


 अपने परिवार के साथ बैठकर मैसूर पाक को खाइये,और मेहमानों को भी खिलाइये।


टिप―

1. पूरे घी को एक साथ नही डालना है,थोड़ा थोड़ा कर के  डालना है
2.बेसन को चाशनी में डालने के बाद लगातार चलाते रहिये नही तो गुठलियां पड़ेगी और नीचे चिपकेगा भी।



बरसात के दिनों में अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें―

1. बरसात के दिनों त्वचा अक्सर तैलीय हो जाती है ,तैलीय त्वचा से मुक्ति पाने के लिये आप चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं और स्क्रब का भी स्तेमाल करे।
2. चेहरे पर बेसन,दही, शहद का पैक लगाए ।5मिनट में चेहरा धो लीजिये, इससे भी चेहरे पर निखार आता है।

3.रात में सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाइये।जिससे आप के चेहरे की नमी खत्म हो जाएगी।

                                   !!!धन्यवाद!!!
Share:

स्पेशल ड्राई फ्रूट लड्डू रेसिपी इन हिन्दी | special dry fruit laddu

आज हम ड्रायफ्रूट (मेवा) के  लड्डू बनाएंगे। ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक और ताकत वाले होते है। ड्रायफ्रूट (मेवा) के लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट होते है। हम इन लड्डूओ को भगवान को भोग भी लगा सकते है। प्रसाद के रूप में भी दे सकते है। अभी कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है इस अवसर पर आप ड्रायफ्रूट (मेवे )के लड्डू  जरूर बनाये और कृष्ण जी को भोग लगाए ।
ड्रायफुड (मेवा) लड्डू

सामग्री—:

1. 50ग्राम काजू
2. 50ग्राम बादाम
3. 50ग्राम छुहारा (खारिक)
4. 50 ग्राम किशमिश
5.  50 ग्राम नारियल किस
6 . 1 टी स्पून इलायची पाउडर
7.  250 ग्राम गुड़
8.   1/2कप घी


विधि —:

             हम ड्रायफ्रूट (मेवा) के लड्डू बना रहे है। इसके लिए हम सबसे पहले ड्रायफ्रूट को अच्छे से साफ कर लेते है।उसके बाद  हम किशमिश को छोड़कर सभी ड्रायफ्रूट (मेवा) को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लेते है। गुड़ को भी अच्छे से चूरा कर लेते है।
        
अब हम एक बर्तन में ड्रायफ्रूट (मेवा) लेगे, जो हमने दरदरा पीस के रखे है। उसी में नारियल किस डाल देंगे । गुड़ का चूरा भी डाल देंगे  और सभी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ।अब इलायची पावडर डालेंगे। इसके बाद अब मिश्रण में घी डालकर  अच्छे से  मिला लेगे। जब घी मिश्रण में अच्छे से मिल जाए । तब आप मिश्रण को हाथो में ले के छोटे छोटे गोल गोल लड्डू बना लीजिए।
   जब लड्डू तैयार हो जाए तब आप भगवान को भोग भी लगा सकते है और सबको खिला भी सकती है
टिप —:1.   अगर लड्डू  अच्छे से नहीं बन रहे हो तो आप ऊपर से और घी डाल सकते है
2. गुड़ को आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

                         धन्यवाद्  

For more information of worlds most dangerous roads and amazing places Please visit my other site http://www.shockwavs.com
Share:

बेसन की बर्फी बनाने की विधि - besan ki barfi recipe by madhuri - बेसन की मिठाई

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मिठाई
बेसन की बर्फी /लड्डू —: त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऎसे में हमें सोचना पड़ता है। की अलग अलग त्यौहारों में हम अलग अलग क्या बनायेगे ।कभी खोवा की मिठाई तो कभी छेना की मिठाईयां।हर बार बस यही । इसलिए इस बार हम कुछ अलग बनाएंगे । बेसन की बर्फी/ लड्डु जो घर में आसानी से बन भी जाता है और हमारे घर में इसका सामान भी हर वक्त मौजूद रहता है।कुछ अलग से लाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। टाइम भी कम लगता है। और सबको पसंद भी आती है।आप चाहे तो मिठाई के रूप में या प्रसाद के रूप मे इस्तेमाल कर सकते है।  हनुमान जी को भी हम बेसन से बनी मिठाई ही चढ़ाते हैं।
सामग्री—:
        1.5ooग्राम बेसन 
       2. 500 ग्राम चीनी
        3. 250 ग्राम खोवा
        4. 1/2 कप पानी 
        5 500 ग्राम घी
       6.  पिस्ता, बादाम ,काजू , किशमिश बारीक कटे हुए ।आप जितने चाहे।
      7 . 2 चम्मच इलायची पावडर
      8.  1/2 कप नारियल पावडर
 विधि—:
       कड़ाई में घी डालकर गर्म करे .उसमे बेसन को छान कर डाले गैस की आंच धीमी रखे और  बेसन को अच्छे से ब्राउन कलर का होने  तक भूनें । जब बेसन से हल्की हल्की ख़ुशबू आने लगे तब समझ जाना कि बेसन भून चुका है।
अब एक  बर्तन में पानी डालकर गरम करे उसमें चीनी डाले और जब तक उबालें जब तक चाशनी ना बन जाए ।जब चाशनी गाढ़ी होने लगे तो चम्मच से निकाल कर एक बूँद प्लेट में डाले और थोडा ठंडा होने पर अंगुठे और ऊँगली के बीच तार बना के देखे अगर चाशनी में तार बन रहे है तो आप की  चाशनी तैयार है
अब चाशनी में बेसन और खोवा मिला के अच्छे से मिक्स कर ले गैस बंद कर दे .इसमें नारियल का पाउडर पिसी इलायची भी मिला दे बारीक कटे हुए मेवे भी मिला दे।
 एक थाली ले उसमे घी लगा ले और बेसन का मिश्रण उसमें डालकर फैला दे.जब मिश्रण ठंडा होकर सेट हो जाये तो इसे बर्फी के आकर में काट ले.आप चाहे तो गोल गोल लड्डू भी बना सकते है।
टिप —:1. अगर चाशनी में बेशन मिलाते वक्त आप को थोड़ा कड़ा लगे तो आप उसमे थोड़ा सा दूध  डाल सकते है।
2. बर्फी अच्छे से सेट नहीं हो रही या गीली हो गई हो तो आप फिर से कड़ाई में डालकर अच्छे से गर्म करके फिर से सेट कर सकते हो।
                                 धन्यवाद्


For more information of worlds most dangerous roads and amazing places Please visit my other site http://www.shockwavs.com
Share:

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा—:आज हम गाजर का हलवा बनाएंगे। गाजर का हलवा नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। सारी मिठाईयां एक तरफ और गाजर क हलवा एक तरफ। घर में स्वादिष्ट मिठाई बनाना आसान बात नही है। लेकिन गाजर का हलवा हम घर मे भी बना लेते है। और स्वादिष्ट भी बनता है। ठंडी के मौसम में तो गाजर के हलवे की तो बात ही अलग है ।बड़े को या बच्चे इसे खाने से अपने आप को रोक ही नहीं पाते। इसलिए हम आज गाजर का हलवा बनाएंगे।                                       
सामग्री—:
1) 1 किलो गाजर
2) 2 लीटर दूध
3) 1 चम्मच इलाइची पावडर
4) 50 ग्राम  काजू
5) 3 चम्मच घी
6) 2 चम्मच किशमिश
7) 2 चम्मच बादाम
8) 2 चम्मच पिस्ता
9) 1/2 किलो शक्कर
विधि—:
गाजर को धो ले और उसको किस ले.  सभी मेवो को अच्छी तरह बारीक़-बारीक़ काट ले.
अब कड़ाई को गैस पर रहे। और उसमे घी डालें, जब घी गर्म हो जाए तब उसमें  गाजर का किस डाले. अब 10-15 मिनटों तक पकने दे.
अब उसमे दूध डाले. अब कम से कम 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकने दे. बाद में उसमे शक्कर डाले और अच्छी तरह मिला ले और जब तक शक्कर गल नही जाती पकने  दे ।जब हलवा पक कर गाड़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दे। अब उसमें इलायची पाउडर एवम् कटे हुए मेवे डाले और अच्छी तरह से मिला ले. गर्म-गर्म हलवा परोसे……
टिप—:आप चाहे तो दूध को अलग से भी पका के रख सकते है।  गाडा  होने तक पका लीजिए। इससे हलवा और जल्दी तैयार हो जाएगा।
                              धन्यवाद्


For more information of worlds most dangerous roads and amazing places Please visit my other site http://www.shockwavs.com
Share:

काजू कतली(काजू बर्फी)

काजू कतली(काजू बर्फी) —:आज हम काजू कतली बना रहे है ।कोई त्यौहार हो या कोई भी कार्यक्रम बिना मिठाई के पूरा नहीं होता। और काजू कतली के बिना तो बिलकुल भी नहीं। हर भारतीय की पहली पसंद काजू कतली है। बच्चे हो या फिर बड़े मिठाई में तो काजू कतली चाहिए ही।सब को बहुत ही पसंद आती है।
इसलिेए हम आज घर पर ही काजू कतली बनाएंगे। बहुत ही आसान है एवम् सरल भी।
सामग्री—:   
1.1 कप काजू
2. आधा कप शक्कर
3.1 छोटे चम्मच इलायची पावडर
4 थोड़ा सा घी
विधि—:
  सबसे पहले आप काजू को लगभग 10 मिनट के लिए  पानी में भीगो दे।जब काजू  भीग जाए ।
तब काजुओं को पानी से निकालें और उन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें।
इसके बाद काजू के पेस्ट में पिसी हुई शक्कर मिलायें और एक कड़ाही में डाल कर गैस पर हल्की आंच पर चलाते हुए पकायें।
जब काजू और शक्कर अच्छे से मिल जाए  और जमने की स्थिति में पहुंच जाए, तो गैस को बंद कर दें। अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होेने दें। जब यह मिश्रण हाथ में लेने लायक हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब दो पॉलीथीन के बड़े टुकडे लें और उनमें  घी लगा लें। इसके बाद एक पॉलीथीन को थाली के ऊपर  रख कर उसके ऊपर काजू की लोई रखें।
फिर उसके ऊपर दूसरी पॉलीथीन की घी लगी वाली सतह रख कर दबायें और फिर इसे बेलन की सहायकता से पतला-पतला बेल लें। बेलने के बाद ऊपरी पॉलीथीन को हटा कर जमे हुए मिश्रण को मनचाहे आकार में काट लें।
लीजिये, आपकी काजू कतली तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और सभी के साथ मिलकर खाए। खाने के बाद बची हुई बर्फी को फ्रिज में रख दें । 10-12 दिनों तक आप  इस्तेमाल कर सकते है
   टिप—:1. अगर काजू का पेस्ट ज्यादा कड़ा लगे तो आप हल्का सा दूध डाल कर नरम कर सकते है
2. अगर आप चाहे तो शक्कर को पीस के भी डाल सकते हैं।
                           धन्यवाद्
Share:

मूंग दाल का हलवा

मूंग की दाल बहुत ही पौष्टिक होती है। पाचक भी होती है मूंग दाल की खिचड़ी अधिकतर घरो में बनती है। डाँक्टर भी मूंग की दाल खाने की सलाह देते है। मूंग दाल से कई तरह की चीजें बनाई जा सकती है।
     इसी में से एक है मूंग दाल का हलवा
      आज हम मूंग दाल का हलवा बनायेगे।
आवश्यक सामग्री-:
1. मूंग की धुली दाल – 50 ग्राम
2. मावा – 100 ग्राम
3. चीनी – 150 ग्राम
4. बादाम लम्बाई में कटे हुए – 6
5. काजू बारीक़ कटे हुए – 22
6. किशमिश – 15-20
7. इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच
8. घी – 100 -150 ग्राम
मुंग दाल हलवा बनाने की विधि-:
मूंग की दाल को 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी से निकाल कर मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहें दाल को एकदम बारीक़ पेस्ट न करें।हल्की मोटी रहने दे
– गैस पर कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम करें। घी के गरम होने पर धीमी आंच करें और दाल डाल कर लगातार दाल को चलाते रहें।
थोड़ी देर में दाल भुनकर सुनहरी होने लगेगी। जब भूनी हुई दाल से घी अलग होता दिखाई दे तो समझ जाएं कि दाल भुन कर तैयार है।
– भुनी हुई दाल में अब मावे को डाल दीजिए और  चलाते रहे। नही तो हलवा कड़ाही में लगने  लगेगा । जब भुनी हुई दाल और मावा अच्छे से मिल जाये तब काजू, बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर और चीनी डालकर हलवे को तब तक चलायें जब तक कि पेस्ट गाढ़ा होकर घी न छोड़ने लगे।
– जब हलवा घी छोड़ दें तो समझ लीजिए हलवा तैयार है। अब गैस बंद कर दीजिए।
– आपका मूंग दाल हलवा तैयार है।
        
           मूंग दाल के हलवे को गरम एवं ठंडा
     दोनों तरीको से सर्व कर सकते है।
टिप्स-:
1. हलवा बनाते समय आप चीनी की मात्रा को अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है।
2.अगर हलवा ठंडा होने के बाद आप को सुखा लगे तो आप उसमे थोड़ा गर्म पानी या दूध डाल सकते हो।
                 
                  धन्यवाद
Share:

चावल की खीर

आज हम चावल  की खीर बनायेगे।चावल की खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है। बच्चे हो या बड़े सभी को चावल  की खीर पसंद आती है। हर त्यौहार में हम खीर बनाते है। खीर के बिना हर त्यौहार अधूरा लगता है। भगवान को खीर का भोग भी लगाया जाता है।
      चावल की खीर दो प्रकार से बनाई जाती है। पहला घी में चावल को भुन कर एवं दूसरा चावल को सीधे दूध में डाल के ।
3 से 4 लोगो के लिए
सामग्री-
1. बासमती चावल टुटा हुआ 1/2कप
दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
2. देशी घी-1 टेबल स्पून
3. काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
4. किशमिश - एक टेबल स्पून
5. मखाने - कटे हुये आधा कप
6. इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
7. चीनी- 100 ग्राम या आधा कप
विधि -
हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.
दूध को पतीलेमें डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें,  धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
अब गैस बन कर दीजिए।अब खीर बन कर तैयार हो गयी है।
     खीर को गरम भी खा सकते हैऔर ठंडी भी।
           ठंडी खीर ज्यादा स्वादिष्ट लगती है
Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.