January 2021 ~ माधुरी की रसोई

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Best 8 kitchen tips for fresh food-खाने को ताजा रखने के अचूक उपाय-माधुरी की रसोई

 कितनी बार हम लोग बाहर से भोजन पैक करवाकर लेकर आते हैं और फिर इसे अच्छे से रखना भूल जाते है फिर वही खाना खराब हो जाता है ।और आप  कुछ नहीं कर सकते, लेकिन आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका भोजन अधिक समय तक बना रहे और ताजा बना रहे।



तो चलिये आज हम आप को बताते है कि 
 कैसे आप खाने की चीजों को ताजा रख सकते है?

 कई चीजें हैं जो आप कर सकते हैं, जैसे कि नियमित रूप से अपने रेफ्रिजरेटर को साफ करें और नियमित रूप से भोजन की जांच करें और यह भी कि आप अपने किचन की अलमारी जिसमे खाने का सामान रखतेहै।उसे भी चेक करते रहे कि कही कोई सामान खराब ना हों रहा हो। 

  किचन और उसके सामान अच्छे से रखने के लिए कुछ सुझाव

 1) अपनी रसोई की प्लेटफार्म की सतह पर और आसपास कुछ लौंग फैलाएं, और सिंक के नीचे कुछ लौंग भी फैलाएं।

 क्यों?

 लौंग चींटियों को दूर रखती है।

 2) आटा, चावल और बाकी पैक जो कीड़े पसंद करते हैं, उनके बैग के अंदर कुछ नीम की पत्तियों को रखें।

 क्यों?

 नीम की पत्तियां कीड़े और अन्य ऐसे जूँ को खाद्य उत्पादों से दूर रखती हैं।  पैकेट के अंदर नीम की पत्तियों को रखकर, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कीड़े वहां निवास न करें।  लेकिन कृपया याद रखें कि हर तीन महीने में एक बार नीम की गई तो पत्तियों को बदलना चाहिए।

 3) फ्रिज में आधा आलू रखें।

 क्यों?

 अगर खाने या पकी हुई चीजों से किसी तरह की बदबू आती है, तो आधा आलू उसे सोख लेगा।  यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह काम करता है, हर तीन दिनों में आलू का बदलना याद रखें।



4) जार में चीनी के कुछ क्यूब्स रखें जहां आप पनीर स्टोर करते हैं।

 क्यों?

 जब आप  पनीर के साथ दो या तीन क्यूब्स चीनी को एयर टाइट जार में रखते हैं, तो चीनी नमी को अवशोषित करती है और पनीर को खराब होने से बचाती है।



 5) टमाटर और खीरे को एक ही ड्रॉ में स्टोर न करें।

 क्यों?

 टमाटर उन गैसों को बाहर निकालता है जो खीरे को तेजी से सड़ने देती हैं इसलिए आप  इन दोनों को अलग रखें।



 
6) बाकी फलों और सब्जियों के साथ सेब को स्टोर न करें।

 क्यों?

 सेब कुछ निश्चित गैसों को बाहर निकाल देते हैं जिससे फल और सब्जियां सड़ जाती हैं।


 7) ब्रेड के डिब्बे या जार में सेब या कच्चे आलू के स्लाइस रखें।

 क्यों?

 ब्रेड के साथ कच्चे आलू या सेब के कुछ स्लाइस जोड़कर, आप यह सुनिश्चित करते हैं कि ब्रेड सामान्य से अधिक समय तक ताजा रहे।



 8) मूली को थोड़े से पानी के साथ बर्तन में स्टोर करें।

 क्यों?

 आपको पानी के साथ एक बर्तन में मूली को संग्रहित करना चाहिए क्योंकि पानी मूली को लंबे समय तक ताजा और कुरकुरा रखेगा।  उसी कारण से, यदि मूली सिकुड़ गई है, तो उन्हें ठंडे पानी के एक जार में रखें।  मूली पहले के जैसे ताजी हो जाएगी।



मैने आप को कुछ टिप्स बताये है जिससे हमारे घर का सामान अच्छा और सुरक्षित रख सके
आप भी एक बार जरूर ट्राय करे 

                                      धन्यवाद। 


Share:

puran poli- पुरन रोटी- माधुरी की रसोई

                                                             महाराष्ट्र की प्रसिद्ध पूरन पोली [पूरन  रोटी ]              

आज हम महराष्ट्र की प्रसिद् पूरन पोली ( पूरन रोटी) बनाएंगे ,

puran poli
पूरन पोली 


लगभग सभी का इस समय वर्क फ्रॉम होम होने के कारन सभी लोग अपने घरों में ही है इस कारण कुछ अलग अलग खाने का मन  करता है ,उस समय हमें सोचना पड़ता है की क्या बनाये तो चलिए इस टेंसन को दूर करते है और पूरन पोली (पूरन रोटी ) बनाते हैं | ये खाने में बेहद ही स्वादिस्ट होती है, आप ने डोसा ,छोले भटूरे, रवा इडली, पाव भाजी आदि तो बहुत खाये होंगे पर अपनी देशी डिस पुरन पोली बहुत कम लोगो ने खाये होंगे और कम ही लोग जानते है तो चलिए अब 

 पुरन पोली ( पुरन रोटी)बनाने के लिए सामग्री -

  1 कप चना दाल 

  1कप शक्कर 

  1 कप घी 

 1छोटी चम्मच पीसी इलायची पावडर 

किसा हुआ नारियल 

2 कप आटा

1/2 छोटी चम्मच नमक

पुरन पोली (पुरन  रोटी ) बनाने की विधि -


सबसे पहले हम चना दाल को कुकर में 1गिलास पानी के साथ पकने के लिए गैस पे रख देंगे जब कुकर की 4सिटी आ जाये तब गैस को बंद कर दो ,और कुकर के ठन्डे होने के बाद दाल को किसी छन्नी में निकाल दो ,जब तक सारा पानी निकल ना जाये।

chana dal
चना दाल 

जब उबली हुई दाल का सारा पानी निकल जाए तब  गैस पे कढ़ाई रखे और उसमेंघी डाल दे और घी के गरम होने के बाद उसमें उबली हुई चना की  दाल डाल देऔर मीडियम आंच पे दाल को धीरे -धीरे भूनते रहे और साथ ही दाल को अच्छे से फेटते  रहे ताकि दाल  भुनने के साथ-साथ अच्छे से फिट भी जाये ,दाल को तब तक भूनते रहे जब तक की हल्का ब्राउन ना हो जाये और उसमें से सौंधी सौंधी खुशबु न आने लगे,अब दाल में शक्कर डाल दे और अच्छे से मिलाते रहे ,जब दाल और शक्कर अच्छे से मिक्स हो जाये तब गैस बंद कर दे और मिक्चर को ठंडा होने दे ,ठंडा होने के बाद उसमे इलायची पाउडर और नारियल का किस डाल के मिला ले  | 

puran poli masala
पूरन पोली का मसाला 

 अब एक बाउल में आटा ले और उसमें नमक डाल दे , आटे को पानी से अच्छी तरह से नरम होते तक गुँथ ले ।

    जब आटा अच्छे से गूँध जाए तब आटे की मीडियम साईज़ की गोलियां(लोई) बना ने और पूरी के आकार का बेल लें अब उसमें 2छोटा चम्मच मसाला डाल के बंद कर ले (जैसा हम आलू के पराठा बनाते है) और हल्के हाथों से गोल-गोल बेल लें ,इसी तरह से सारे मसाले की पुरन पोली (पुरन रोटी) बना ले।

  

puran poli
पूरन पोली 

गैस पे तवा को रखकर गर्म करें और कम आँच पे बेली हुई पुरन पोली (पुरन रोटी) को सेंक लें।इसी प्रकार सारी बेली हुई पुरन पोली को सेंक लें जब सारी पुरन पोली सींक जाए तब उसमें घी लगाकर गरमा गरम सर्व करें

  

puran roti
पूरन रोटी 

  लीजिये आप की पुरन पोली बन के तैयार है।


टिप-

1. आप चाहे तो शक्कर की जगह गुड़ भी इस्तेमाल कर सकते हो।

jaggery
गुड़ 

2.आप पुरन पोली को घी लगाके पराठे जैसे भी सेक सकते हो

    


                                                                  !!! धन्यवाद !!!











 

Share:

फिंगर चिप्स(फ्रेंच फ्राई) कैसे बनाये-homemade french fry-माधुरी की रसोई

                                                                   फ्रेंच फ्राई 

आज हम आलू के फ्रेंच फ्राई बनायेगे इसे फिंगर चिप्स भी कहते है,बनाने में सबसे आसान होता है खाने में उतना ही टेस्टी होता है 
french fry
फ्रेंच फ्राई 

घर में बच्चे हो या  बड़े सभी को बहुत पसंद आता है 

poteto
आलू 

चाहे तो आप बच्चो के टिफ़िन में दे सकते है या शाम के नास्ते में भी गरमा गरम चाय के साथ ले सकते है  तो चलिए बनाते है फ्रेंच फ्राई         

फ्रेंच फ्राई(फ़िंगर चिप्स)बनाने के लिए सामग्री-

8-10 आलू 
1 टीस्पून अमचूर (पाउडर) 
1 टीस्पून चाट  मसाला 
मिर्च पाउडर स्वादानुसार
1 /2 टीस्पून काला नमक 
नमक स्वादानुसार 
तेल तलने के लिए 

फ्रेंच फ्राई (फिंगर चिप्स) बनाने की विधि:- 

आलुओं को पानी में अच्छे से धोकर उसका छिलका निकाल ले |  छिलका निकल जाने के बाद आलू को पतला-पतला और लम्बा -लम्बा  काट लें।
fry poteto
तले हुए आलू 

जब सारे आलू कट जाये तब कटे हुए आलुओ को नार्मल पानी में  डालकर आधे घंटे के लिए रख दे | 

आधे  घंटे बाद पानी से निकालकर छन्नी में डाल  दे , जिससे आलू का सारा पानी सूख जाये।

अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डालकर गरम करें।जब तेल गरम हो जाये तब आलू के टुकड़े डालकर मीडियम आंच में कुरकुरे और सुनहरे होते तक तल लें  |ऐसे ही सारे कटे हुए आलुओ को तल ले ,

जब सारे आलू तल  जाये तब एक प्लेट पर पेपर बिछा के सारे तले हुए आलू को रख लें,ताकि तले हुए आलू का तेल निकल जाए, अब आलू को प्लेट में निकाल कर रख ले और उसके ऊपर काला नमक,चाट मसाला,मिर्च पाउडर, अमचूर, और नमक स्वादानुसार डाल दें
french fry
फ्रेंच फ्राई  


आपके गरमा गरम और टेस्टी फ्रेंच फ्राई (फिंगर चिप्स) तैयार हैं, आप इन्हें टमैटो सास या हरी मिर्च की चटनी के साथ खा सकते है।


टिप-:

1. आलू को मीडियम आँच पे ही तले जिससे आलू क्रिस्पी हो जायेगे।

2. आलू को तलते समय आप तेल में भी हल्का सा नमक डाल सकते है जिससे नमक आलू में अंदर तक चला जायेगा और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगेंगे।


                                                                     !!! धन्यवाद !!!

Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.