माधुरी की रसोई: stuffed vegitable

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label stuffed vegitable. Show all posts
Showing posts with label stuffed vegitable. Show all posts

मकर संक्रान्ति स्पेशल तिल और गुड़ के लड्डू – माधुरी की रसोई

                      तिल के लड्डू


आप सभी जानते है की मकर संक्रांति आने वाली है और हम सभी भारतीयों में संक्रांति के अवसर पर तिल का बहुत ही महत्व है। पानी  में तिल डालकर हम स्नान करते है भगवान को भी तिल के व्यंजन बना के भोग लगाते है।तो चलिए हम इसी अवसर पर आप को तिल की कुछ recipe बताते है जिसमे सबसे पहले हम तिल के लड्डू कैसे बनाते है आप को बताएंगे


Sesame Laddus
तिल के लड्डू

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

*  500 ग्राम तिल

* 500 ग्राम गुड़

तिल के लड्डू बनाने की विधि–
     
      तिल को सबसे पहले अच्छे से साफ कर ले,जब तिल साफ हो जाए तब उसे अच्छे से धो ले ,ताकि उसमे जो मिट्टी और कचरा हो साफ हो  जाए ,तिल को धूप में सुखा लें जब तिल अच्छे से सुख जाए तब उसे कढ़ाई में डाल कर कम आंच पे सेंके जब तक तिल कुरकुरी ना हो जाए ।
Sesame
तिल

उसके बाद तिल को ठंडी होने रख दे ।अब तिल ठंडी हो जाए तब उसे गुड़ के साथ  हल्का दरदरा कूट लें ।उसके बाद हाथो के अच्छे से mix कर ले और छोटे छोटे से लड्डू बनाए  
   
Jaggery
गुड़

लीजिए तिल और गुड़ के लड्डू बन के तैयार है

आप को और भी दूसरे प्रकार के लड्डू बनाना हो जैसा।  👉 नारियल के लड्डू , सोंठ के लड्डू , ड्राईफुड के लड्डू आदि 
           
तो आप हमारे इस लिंक को click करे

टिप
* तिल को तब तक भूने जब तक तिल में से खुशबू ना आने लगे

* आप चाहे तो तिल को mixar में हल्का दरदरा पिस ले और गुड़ किस ले, फिर पिसी हुई तिल और किसा हुआ गुड़ दोनो को हाथो से अच्छे से मिला ले और फिर लड्डू बना ले

                          !!! धन्यवाद !!!

Share:

bharwan shimla mirch-stuffed Capsicum-माधुरी की रसोई

                                    भरवां शिमला मिर्च
 आज हम भरवा शिमला मिर्च की सब्जी बना रहे है आप ने आलू , टमाटर और शिमला मिर्च की सब्जी तो कई बार खाई होगी । लेकिन आज हम भरवा शिमला मिर्च की सब्जी बनायेगे। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।आप ने भरवा बैगन,भरवा भिंडी आदि सब्जियां कई बार खाई होगी लेकिन भरवा शिमला मिर्च की सब्जी की बात ही अलग है
Stuff Capsicum recipe
भरवां शिमला मिर्च

भरवां शिमला मिर्च  के लिए सामग्री -

 1.4  शिमला मिर्च  
  • 2. 4 उबले आलू।
  • 3. 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 4. 1 छोटी चम्मच लालमिर्च पावडर
  • 5. 1 छोटी चम्मच धनिया पावडर
  • 6. 1 छोटी चम्मच हल्दी पावडर
  • 7. 1चम्मच गरम मसाला
  • 8.1 चम्मच अमचूर पाउडर।
  • 9. नमक स्वानुसार
  • 10.तेल
stuff capsicum recipe
शिमला मिर्च 


भरवां शिमला मिर्च बनाने की विधि―

शिमला मिर्च में भरने का मसाला―
  • सबसे पहले आलू को उबालकर छिल लें।और अच्छे से मेस कर ले ,मेस किए आलू में लाल मिर्ची पावडर, धनिया पावडर, अमचूर पावडर,हल्दी पावडर, और  गरम मसाला मिलाए। नमक अपने स्वादानुसार मिला ले
Aloo masala for Pani poori
  • शिमला मिर्च को कैसे काटे―

  • शिमला मिर्च को अच्छे से धो ले, और शिमला मिर्च के ऊपर के हिस्से से काटे और अंदर के सारे बीज निकल ले और उसे खाली कर दे ,ताकि उसमे मसाला भरने में आसानी हो।

शिमला मिर्च में मसाला भरने का तरीका

Stuff Capsicum recipe
भरवां शिमला मिर्च


शिमला मिर्च का जो हमने मसाला तैयार कर के रखे है,अब हम उसे शिमला मिर्च में भरेंगे, मसाला को अच्छे दबा दबा के भरे शिमला मिर्च के अंदर जगह ना बचे। 
इसके बाद कढ़ाई में तेल ( 2 टेबिल स्पून ) डाल कर गरम करेंगे. और उसमें  शिमला मिर्च को 1―1 कर केअच्छे से रखेगे और रखने के बाद उसे ढक दीजिये. थोड़ी देर के बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. फिर से उसे दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर से  शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड को नीचे की तरफ करते हुये धीरे से पलट दीजिये। ऐसा करने से शिमला मिर्च अच्छे से सभी तरफ से अच्छे से सिक जाएगी।जब शिमला मिर्च सभी तरफ से अच्छे से सिक जाए तब आप गैस को बंद कर दीजिये। आप की भरवाँ शिमला मिर्च बन के तैयार है।


शिमला मिर्च गोल काटें shimla mirch cut into round piece
टिप―
1. आप चाहे तो आलू की जगह बेसन भी स्तेमाल कर सकते है
2. शिमला मिर्च में मसाला अच्छे से भरिये ,नही तो शिमला मिर्च को सेकते समय दब जाएगी ।

सर्दियों में क्या खाएं—

1.  गुड़— वैसे तो आप गुड़ को हर मौसम में खा सकते हैं  लेकिन सर्ड्दी के लिए गुड काफी फायदेमंद होता है।  गुड़ की तासीर गर्म होती हैं, जिससे शरीर का तापमान ठीक रहता हैं जिससे ठंड ज्यादा महसूस नहीं होती।
2. मूंगफली— आप मूंगफली के छिलके उतार कर सेवन करें और बाद में कम से कम आधा घंटा पानी ना पीएं तो कभी खांसी नहीं लगेगी। खून की कमी नहीं होने देती मूंगफली ।
मूंगफली के तेल की मालिश करने से जोड़ों का दर्द ठीक हो जाता है।

3. खजूर — खजूर उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया हैं जिन्हें अक्सर जोड़ों में दर्द रहता हैं या जिनकी हड्डियां कमजोर हैं। उन्हें 3 से 4 खजूर गर्म दूध के साथ खानी चाहिए।
खजूर खाने से आपकी स्किन ग्लोइंग और झुर्रियों रहित हो जाती है।

4. सरसों का साग — सर्दियों में सरसों का साग सिर्फ आपको स्वाद ही नहीं देता बल्कि स्वास्थ भी अच्छा रखता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। 

                                                      धन्यवाद 
                            धन्यवाद
Share:

सरसों का साग - sarson ka saag hindi recipe - madhuri ki rasoi

सरसो का साग 
ठंड का मौसम आ गया है। और ऎसै में तो  हमारे शरीर को  गर्म रखने की जरूरत है । इसलिए सरसों का साग बनायेगे ।खाने में बहुत ही लाज़वाब होती हैं।और गर्म भी होती हैं। यह पंजाब की एक खास  डिश है, जिसे वहां पर हर कोई बड़े प्‍यार से खाता है। गरमा-गरम सरसों का साग और घी लगी  हुईं रोटियां खाने का मज़ा ही है। इसलिए आज हम आपको पंजाबी सरसों का साग बनाने की विधी बताएगें जिसे आप खुद घर में आसानी से बना सकते हैं। वैसे ठंड के दिनों में छोले भटूरे और पाव भाजी खाने का भी   अपना ही मजा है।

 
Sarson ka Saag recipe

सरसो का साग


सरसो का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. 400 ग्राम सरसों के पत्ते
2. 350 ग्राम पालक
3. 4-5 हरी मिर्च 
4. 1/4 छोटा चम्मच मेथी पाउडर 
5. 4-5 कलि लहसुन की
6. 1इंच अदरक का टुकड़ा
7.1 बड़ा चम्मच मक्‍के का आटा
8. 2 बड़ा चम्मच घी
9. 2-3 बड़ा चम्मच तेल
10. नमक स्वादानुसार
11. पानी 2 कप


Sarson ka saag recipe
सरसो का साग

सरसो का साग बनाने की विधि—

सरसों के पत्ते और पालक के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धो लें. अब पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें और साथ में 2 कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की 1 सीटी आने के बाद गैस को  बन्द कर दें । क्योंकि पत्ते 1 सिटी में ही अच्छे से पक जाते है ।और कुकर को ठंडा होने के बाद ही खोले।
हरी मिर्च , लहसुन और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. और पके हुए पत्तों को भी महिन पीस ले ।अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें ,और मक्के के आटा  को हल्का ब्राउन होने तक भून  ले । जब मक्के का आटा अच्छे से भून जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए ।
फिर से  तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में  हरि मिर्च लहसुन और  अदरक का पेस्ट डाल कर भून लें।जब पेस्ट ब्राउन होने लगे तो उसमे मेथी पाउडर,मक्के का भूना हुआ आटा और नमक डाल के अच्छे से मिला लीजिए। 
 अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों और पालक के पत्ते,  डाल कर चम्मच से अच्छी तरह से चलाकर मिला ले.  आवश्यकता अनुसार पानी  डाल दें ।सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की साग  तैयार है.
Sarson ka Saag recipe

सरसो का साग

 सरसो के साग को किसी बर्तन में निकाल कर,उसके ऊपर से सा घी डाल दें.  सरसों के साग के साथ आप  मक्के की रोटी, नानऔर चपाती खा सकते है।और खिला भी सकते है।

टिप
1.सरसो की साग में आप मक्के के आटे की जगह चावल का आटा भी डाल सकते है।
2.अगर आप खट्टा खाना चाहते हैं तो आप नींबू या टमाटर भी डाल सकते है।
3.आप चाहे तो हिंग और जीरा का तड़का भी लगा सकते हो।
भोजन के हानिकारक संयोग—
1. दूध के साथ दही,नमक और खट्टी चीजों का स्तेमाल ना करे। अत्यधिक नुकसान कारक हो सकते है।
2.चावल के साथ सिरका हानिकारक हैं।
3चाय के साथ ठंडे फल या ठंडा पानी ना ले।
                           !!!धन्यवाद् !!!
Share:

Bharwa bhindi recipe in hindi-भिंडी भरवां–माधुरी की रसोई

Bharwa bhindi recipe


भरवा भिंडी —आज हम भरवा भिड़ी बना रहे है यह बहुत ही आसान रेसिपी है और इसको बनाने में सिर्फ सूखे मसाले कीआवश्यकता पड़ती है। खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं और इसे हर कोई पसंद करता है। भरवा भिंडी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सादी सब्जियों से ज्यादा लोग मसालेदार सब्जियों को पसंद करते है। जैसे — चिल्ली पनीर, कढ़ाई पनीर, भरवा बैगन,मलाई कोफ्ता और छोलेभटूरे आदि । इसे दो दिनों तक भी खाया जा सकता है ये जल्दी खराब नहीं होती है।


भरवा भिंडी के लिए सामग्री—:

1.500 ग्राम भिंडी
2. 3 टमाटर
3. 1 चम्मच हल्दी पावडर
4. 1 चम्मच मिर्च पावडर
5. 1 चम्मच धनिया पावडर
6. 1 चम्मच जीरा पावडर
7.  1 चम्मच गरम मसाला
8.  नमक स्वादानुसार
9.   2 बड़े चम्मच  तेल 

Chopped lady finger
कटी हुई भिंडी


भरवा भिंडी बनाने की विधि —:

        
सबसे पहले  भिंडी को अच्छे से धो ले । और सूखे  कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें।अब भिंडी को लगभग 2—3 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लेवे । एवं बीच से चीरा लगा लें ।
अब कड़ाई में तेल गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए, तब उसमे कटी हुई भिंडी डाल के हल्का ब्राउन होने तक भूनें । जब भिंडी  भून जाए तो निकालकर अलग रख ले। 

Stuffed lady finger
भिंडी


 भरवा भिंडी का मसाला—:


कड़ाई में तेल गर्म करके उसमें सारे मसाले डाल दे, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर डाल के अच्छे से मिक्स करते हुए भून ले।जब मसाले भून जाए तब उसमे टमाटर को पीस के डाल दे।और अच्छे से ब्राउन होते तक मसाले को भूने ।नमक अपने स्वादानुसार डाल दे।
जब मसाला अच्छे से भून जाए तब उसमे भूनी हुई भिंडी डाल के अच्छे से मिक्स कर लें।और उसे ढक दे। एवं 4—5 मिनट तक  पकने दें।
जब भिंडी पक जाए तो उसमे गरम मसाला डाल दे।
आप की मसालेदार भरवा भिंडी तैयार है।
आप इसे पराठे,पूरी या नान के साथ खा सकते है और परोस भी सकते है।

Masala bhindi
भरवा भिड़ी


टिप— आप भिड़ी कुरकुरी पसंद करते है तो धीमी आच पर ज्यादा देर तक भूनते रहिए।  भिड़ी कुरकुरी हो जाएगी।


—अगर आप प्याज और लहसुन लेना पसंद करते है तो आप उसका पेस्ट बनाके भी डाल सकते है।

—आप चाहे तो भिंडी के मसाले में थोड़ा बेसन भी डाल सकत
 है।

माइक्रोवेव का सही उपयोग—


अगर आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल करती है तो कुछ सावधानियां जरूर बरते। कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें  । आप के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

1. खाना बनाने से पहले देख ले की आप जिस बर्तन में बना रही हैं वो माइक्रोवेव के लिए सही है कि नहीं ।

2. माइक्रोवेव में खाना बनाते समय  खाना को ढक के पकाना चाहिए

3. खाना पकाते समय नमक ना डाले ।क्योंकि माइक्रोवेव नमक सोखता है जिससे खाने की नमी चली जाती है ।

4. गोल्ड या सिल्वर कलर से पेंट किए गए बर्तनों का प्रयोग ना करे । क्योंकि पेंट में मेटल हो सकता है।जो आप के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. खाना पकने के तुरंत बाद माइक्रोवेव का दरवाजा बंद ना करे ,नहीं तो उसके अन्दर नमी रह जाएगी। 


                              !!! धन्यवाद !!!



    

Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.