माधुरी की रसोई: italian recipe

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label italian recipe. Show all posts
Showing posts with label italian recipe. Show all posts

ढाबा स्टाइल वेज बिरयानी –veg biryani recipe–in hindi by Madhuri ki rasoi

 

वेज बिरयानी एक लजीज और पौष्टिक भारतीय व्यंजन है, जो विभिन्न सब्जियों, चावल और मसालों से बनाया जाता है। यह एक पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन है, जिसे विशेष अवसरों और त्योहारों पर बनाया जाता है | यह वेज बिरयानी अक्सर विभिन्न रेस्तरां और दावतों में भी परोसा जाता है।

Veg biryani
Veg biryani 

वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप बासमती चावल

1 बड़ा प्याज, कटा हुआ

1 छोटा टमाटर, कटा हुआ

1छोटा टुकड़ा अदरक

8–10 कली लहसून की

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच गरम मसाला 

1 कप  तेल

1 छोटी गाजर, कटी हुई

1 आलू, कटा हुआ

1 हरी मिर्च, कटी हुई

1/2 कप हरी मटर 

1/4 कप किशमिश

4-5 कश्मीरी लाल मिर्चें

1 बड़ी इलायची

2-3 छोटी इलायची

1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा

4-5 लौंग

1 छोटा जायफल

1/2 कप दही ( फेंटा हुआ)

धनिया पत्ती और (गार्निश  लिए)

नमक स्वाद के अनुसार

वेज बिरयानी बनाने की विधि -

सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दे|

Basmati rice
Basmati rice 

एक पतीले में पानी गर्म करे,उसमे एक चम्मच तेल,थोड़ा सा जीरा ,2,–3 तेजपत्ता और स्वादानुसार नमक डाल दे, अब उसमे भींगे हुए चावल डाल के थोड़ी देर पकाए , फिर चावल का सारा पानी निकाल के रख दे।

Boiled rice
Pake huye chaval

एक बड़े कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें कश्मीरी 

लाल मिर्चें, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग और  जायफल  डाल कर सुनहरा होने तक तलें।

अब कटा हुआ प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक तलें। फिर कटा हुआ टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।

अब कटी हुई गाजर, आलू, हरी मिर्च, मटर, और नमक डालकर सभी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

अब फिटे हुए दही मे लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर ,धनिया पावडर ,अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ़ेटे |और इसे भी कढाई में डाल के बाकी सामग्री के साथ अच्छे से mix कर ले।और तब तक भूने जब तक सभी मसाले तेल ना छोड़ दे।

अब इसमें आधा पका हुआ बासमती चावल और 1 कप डाले और अच्छे से मिलाएं,अब कम आंच पे अच्छे से ढककर 10 मिनट तक पकाएं।

लिजिए वेज बिरयानी तैयार है आप भी खाइए और सभी को खिलाइए ।

                         !!!धन्यवाद!!!






Share:

चीजी मैकरोनी रेसिपी-cheese macaroni recipe-Madhuri ki rasoi

 चीजी मैकरोनी 

आज हम एक अलग प्रकार की रेसिपी बताने जा रहे है जो बच्चो और बड़ो दोनों को ही पसंद आएगी | आज के समय में बच्चो को सबसे ज्यादा नूडल्स ,चाऊमीन ,पिज़्ज़ा आदि आदि चीजे ही ज्यादा पसंद आती है और मार्केट में में भी आसानी से मिल जाती है लेकिन बच्चो को घर में ही मार्केट का टेस्ट मिल जाये तो मजा आ जायेगा और आप को भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा और घर का पौष्टिक खाना भी बच्चो को मिल जायेगा जो उनकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा | तो चलिए हम recipi start करते है | 


chiji  pasta
चीजी पास्ता 

चीजी मैक्रोनी रेसिपी

चीजी मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री

2 पैकेट मैकरोनी

3 क्यूब चीज

2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस

2 टमाटर मीडियम साइज 

1चम्मच चिली सॉस

1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

नमक स्वादानुसार

तेल

चीजी मैकरोनी बनाने की विधि

कड़ाई या पैन में पानी डाल के गरम करे फिर उसमे मैकरोनी डाल दे ,थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मैकरोनी उबाल लें.

pasta
पास्ता 

 जब मैकरोनी अच्छे से पक जाए तब इसे छन्नी में निकाल लें और ठंडा होने रख दे। अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम कर ले और इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.

chiz
चीज़ 

अब इसमें टमाटर को बारीक काट के डाल दे और कुछ देर तक पकाएं ,

tomato
टमाटर 
फिर इसमें चिली सॉस ,टोमैटो सॉस और नमक स्वदनुसार डाल के अच्छे से मिलाए।अब तैयार पेस्ट में मैकरोनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से चीज को किसकर डाल दे और मिला ले और 5 मिनट तक ढक के रख दे।मैकरोनी चीज बन के तैयार है।

 आप भी खाइए और सभी को गरमागरम सर्व करें.

आप को पिज़्ज़ा  पसंद हो और आप इसकी recipe जानना चाहते हो तो हमारे इस link पे click कीजिए।

टिप

  * मैकरोनी उबालते समय तेल या घी डालना जरूरी है नही तो मैकरोनी एक दुसरे में चिपक जायेगी

*मैकरोनी को हल्के हाथों से mix करे नही तो टूटने लगेगी।


                                                             !!!धन्यवाद!!!


Share:

मकर संक्रान्ति स्पेशल तिल और गुड़ के लड्डू – माधुरी की रसोई

                      तिल के लड्डू


आप सभी जानते है की मकर संक्रांति आने वाली है और हम सभी भारतीयों में संक्रांति के अवसर पर तिल का बहुत ही महत्व है। पानी  में तिल डालकर हम स्नान करते है भगवान को भी तिल के व्यंजन बना के भोग लगाते है।तो चलिए हम इसी अवसर पर आप को तिल की कुछ recipe बताते है जिसमे सबसे पहले हम तिल के लड्डू कैसे बनाते है आप को बताएंगे


Sesame Laddus
तिल के लड्डू

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

*  500 ग्राम तिल

* 500 ग्राम गुड़

तिल के लड्डू बनाने की विधि–
     
      तिल को सबसे पहले अच्छे से साफ कर ले,जब तिल साफ हो जाए तब उसे अच्छे से धो ले ,ताकि उसमे जो मिट्टी और कचरा हो साफ हो  जाए ,तिल को धूप में सुखा लें जब तिल अच्छे से सुख जाए तब उसे कढ़ाई में डाल कर कम आंच पे सेंके जब तक तिल कुरकुरी ना हो जाए ।
Sesame
तिल

उसके बाद तिल को ठंडी होने रख दे ।अब तिल ठंडी हो जाए तब उसे गुड़ के साथ  हल्का दरदरा कूट लें ।उसके बाद हाथो के अच्छे से mix कर ले और छोटे छोटे से लड्डू बनाए  
   
Jaggery
गुड़

लीजिए तिल और गुड़ के लड्डू बन के तैयार है

आप को और भी दूसरे प्रकार के लड्डू बनाना हो जैसा।  👉 नारियल के लड्डू , सोंठ के लड्डू , ड्राईफुड के लड्डू आदि 
           
तो आप हमारे इस लिंक को click करे

टिप
* तिल को तब तक भूने जब तक तिल में से खुशबू ना आने लगे

* आप चाहे तो तिल को mixar में हल्का दरदरा पिस ले और गुड़ किस ले, फिर पिसी हुई तिल और किसा हुआ गुड़ दोनो को हाथो से अच्छे से मिला ले और फिर लड्डू बना ले

                          !!! धन्यवाद !!!

Share:

श्री कृष्ण जन्माष्टमी में नंदलाल लड्डू गोपाल कान्हा जी को क्या और कैसे भोग लगाए—माधुरी की रसोई

 सभी मेरे दोस्तो को नमस्कार

जैसा की आप जानते है की श्री कृष्ण जन्माष्टमी आ रही है और सभी लोग सोच भी रहे होगे की भगवान के लिए क्या भोग बनाए तो चलिए हम आप को बताते है।


जन्माष्टमी के दिन गोपाला को कई तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। गोपाला को सभी चीजे पसंद भी है लेकिन कोई एक खास ,उनके पसंद का बनाना चाहिए और उन्हें भोग लगाना चाहिए , अगर आप सोच रही हैं कि ऐसा क्या है जो गोपाला को बहुत पसंद है धनिया की पंजीरी  
Coriander powder
Dhaniya power

 भगवान श्री कृष्ण की पसंदीदा भोग में से एक

तो चलिए आप को धनिया कि पंजीरी बनाना बताते है


पंजीरी बनाने के लिए सामग्री

2कप धनिया पाउडर (बारीक पिसा हुआ)

100 ग्राम घी

1 कप शक्कर

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1/2 कप बारीक कटे हुए मिक्स ड्राईफुड


पंजीरी बनाने की विधि- 

सबसे पहले धनिया पाउडर को छन्नी से छान ले। अब कढ़ाई में घी डालिए। घी के गर्म होते ही उसमें धनिया पावडर डाल दें।

 गैस की flaim को कम ही रखते हुए धनिया पावडर को लगातार चम्मच की सहायता से चलाते रहिए। जब धनिया पावडर हल्का ब्राउन हो जाए और उसने से हल्कीखुशबू आने लगे तब आप गैस को बंद कर दीजिए। और थोड़ा ठंडा होने दे। 







 उसके बाद उसमे शक्कर, इलायची पावडर और ड्राईफूड डाल के अच्छे से मिला ले।


आप की पंजीरी बन के तैयार है

टिप

* जब आप आटे को भून रही हो तब गैस की कम ही आंच रखे ,नही तो धनिया पाउडर जलने लगेगा

*आप चाहे तो शक्कर की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते है ,अपने स्वादानुसार

*आप चाहे तो शक्कर को पीस के भी मिला सकते है

                धन्यवाद






Share:

वेज मंचूरियन बनाये गांव वाली स्टाइल में | veg manchurian recipe

वेज मंचूरियन

आज हम वेज मंचूरियन बनायेगे ,जो खाने में बेहद स्वादिस्ट और पौष्टिक होते है ,आज के समय में बच्चो को ऐसी ही डिशेस ज्यादा पसंद आती है लेकिन हम उन्हें ज्यादा खाने से रोकते है, की कही  हमारे बच्चों को नुकसान न हो लेकिन आज हम आप को ऐसी रेसिपी बताएंगे जो बच्चो के लिए बहुत ही पौष्टिक है और सब्जियों से ही बनी होती है आप इसे अपनी मनपसंद की सब्जियों से भी बना सकते हो ,और बच्चो को भी मन भर के खिला सकते हो और बच्चो को कोई नुकसान भी नहीं होगा | तो चलिए वेज मंचूरियन बनाना सिकते है |

veg manchurian recipe
वेज मंचूरियन 

वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने के लिए सामग्री

1 कप बारीक़ कटी हुई गोभी

1 /2  कप बारीक़ कटी हुई गाजर

1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च

5 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर

2 बड़े चम्मच मैदा

1 /2 चम्मच जीरा

नमक स्वादानुसार
फूल गोभी ,गाजर 


वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने की विधि


    हम सबसे पहले एक बर्तन में  बारीक़ कटी हुई गोभी ,गाजर और हरीमिर्च  को डाल के मिला लेंगे फिर उसमे कॉर्न फ्लोर,मैदा ,जीरा और नमक डाल के अच्छे से मिला लीजिये ,तब तक मिलाइये जब तक की सभी सामग्री अच्छे से मिल नहीं जाती ,जब सारी अच्छे से मिल जाये तब उसके छोटे -छोटे बॉल्स (गोले ) बना लीजिये  और गैस पे धीमी आंच पे सारे बॉल्स ( गोले )को ब्राउन होते तक सेंक लीजिये जब सारे बॉल्स (गोले ) सीक जाये तब उन्हें एक तरफ रख दीजिये |
manchurian balls recipe
मंचूरियन बॉल्स 

वेज मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री


1  बड़ा प्याज

1 शिमला मिर्च  मीडियम साइज की

1 गाजर मीडियम साइज

1  बड़ा चम्मच टमैटो  सॉस

2  बड़े चम्मच रिफाइंड तेल

नमक स्वादानुसार

हरी धनिया बारीक़ कटी हुई
शिमला मिर्च ,गाजर ,प्याज 
वेज मंचूरियन की ग्रेवी  कैसे बनाये

                 प्याज ,शिमला मिर्च और गाजर को बारीक़ काट ले ,अब कड़ाई में तेल डाल के बारीक़ कटी हुई सब्जियों को डाल दे और हल्का ब्राउन होते तक चलाइये और सब्जियों के ब्रॉउन होने के बाद उसमे 2 कप पानी डाल दे और सब्जियों को पक के गाड़ा होने दे अब उसमे टमैटो सॉस और नमक मिला दे ,और सभी को अच्छे से मिला ले  ग्रेवी बन के तैयार है

veg manchurian grevi recipe
वेज मंचूरियन ग्रेवी 

वेज मंचूरियन  कैसे बनाये 


      अब ग्रेवी में बने हुए वेजिटेबल के बॉल्स (गोले ) डाल के अच्छे से मिक्स करते हुए 3 -4 मिनट तक चलाइये
लीजिए बन गया आप का वेज मंचूरियन ,अब ऊपर से कटी हुई हरी धनिया डालें  और गर्मागरम  सर्व करे
वेज मंचूरियन 

टिप

*  आप वेज मंचूरियन में गोभी के आलावा भी दूसरी सब्जियों का उपयोग कर सकते है जैसे  पत्ता गोभी ,पनीर आदि
पत्ता गोभी 

*  आप इसमें ग्रेवी को अपने हिसाब से भी पतला गाड़ा कर सकते है |

                                                       
                                                              !!!  धन्यवाद !!!









































Share:

sweet corn soup -[स्वीट कॉर्न सूप ]-माधुरी की रसोई

                                              स्वीट कॉर्न सूप
 
 आज हम  स्वीट कॉर्न सूप बनायेगे ।जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता हैं। और बनाने में भी आसान होता है 
sweet corn soup recipe
स्वीट कॉर्न सुप 

आप इसे खाने के पहले स्टार्टर के रूप में भी दे या ले सकते है, जब भी आप का कुछ हल्का खाने का मन करे तो आप झटपट इसे बना के खा सकते है।तो चलिए सीखते है कि कैसे स्वीट कॉर्न सूप बनाये

स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिये सामग्री


50 ग्राम स्वीट कॉर्न

2 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर 

2 बड़ा चम्मच बटर

50 ग्राम पत्ता गोभी

1 मीडियम साइज गाजर

1 मीडियम साइज प्याज़

2 चीज़ क्यूब

नमक स्वादानुसार

cabbage
पत्ता गोभी 


carrot
गाजर 













स्वीट कॉर्न सूप बनाने की विधि

      सबसे पहले पत्ता गोभी ,गाजर ,प्याज सभी को अच्छे से धो ले। उसके बाद पत्ता गोभी,गाजर और प्याज को बारीक बारीक काट ले, अब 1 बर्तन में 6 कप पानी ले और उसमें स्वीट कॉर्न और कॉर्नफ्लोर पावडर डाल के अच्छे से घोल ले,और गैस पे रख दे।जब उबाल आने लगे तब उसमें बटर और स्वादानुसार नमक डाल कर 10 मिनट तक उबाले ,अब उसमें बारीक कटी हुई पत्तागोभी, गाजर और प्याज डाले और 5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दे 

chees
चीज 






और ऊपर से चीज़ को किस के डाल दे ।आपका स्वीट कॉर्न सूप तैयार है। अब इसे छोटे छोटे बॉउल में निकाल कर गरमा गरम सर्व करें।

टिप

1.   जब स्वीट कॉर्न और कॉर्नफ्लोर को गैस में रखे तो लगातार चलाते रहे जिससे वह नीचे नही चिपकेगा 

स्वीट कॉर्न सूप
स्वीट कॉर्न सूप 

2.  आप चाहे तो सूप में मिर्ची भी डाल सकते है।

                                              !!! धन्यवाद !!!

Share:

घर पर पिज्जा कैसे बनाएं । Homemade pizza by madhuri

घर पर पिज्जा कैसे बनाएं । Homemade pizza by madhuri


पिज़्ज़ा—:  आज हम आप को बताएंगे कि  घर पर तवा में पिज़्ज़ा कैसे बनाते है वैसे तो पिज्जा  मार्केट में हर जगह मिल जाता है। लेकिन अच्छा खासा महंगा भी होता है। सस्ता पिज़्ज़ा भी मिलता है। लेकिन क्वालिटी  ठीक नही रहती है।
 पिज्जा को हर देश मे पसंद किया जाता है।हमारे देश में भी बहुत पसंद किया जाता है। खासकर के स्कूल और कॉलेज के बच्चों को बहुत पसंद आता है।
पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट और लजीज होता है।

पिज़्ज़ा एक जंक फूड है इसमें मैदा और चीज होता है।जो बहुत ही हैवी होता है।इसलिए इसे हम रोज रोज नहीं खा सकते।लेकिन कभी कभी चलता है।
 घर में हम कम खर्चे में पिज़्ज़ा बना सकते है। और बहुत ही आसानी से बन जाता है।घर में अोवन ना भी हो तब भी पिज़्ज़ा तवा पर आसानी से बन जाता है।

   पिज़्ज़ा के बेस बनाने की सामग्री

  • 1.  2 कप मैदा 
  • 2. नमक स्वादानुसार
  • 3. तेल
  • 4. 1 छोटी चम्मच शक्कर चम्मच
  • 5.  1 छोटी चम्मच इन्स्टैंट  यीस्ट 


  • पिज्जा की टापिंग के लिए सामग्री

  • 1. 1 शिमला मिर्च 
  • 2. 2-3 टमाटर
  • 3.1प्याज
  • 4. 1/2कप पिज्जा सास 
  • 5. 1/2 कप चीज़ 
  • 6. टोमैटो सॉस
  • 7. नमक स्वादानुसार

  • पिज़्ज़ा बेस बनाने की विधि—:

मैदे को किसी बर्तन में छान कर उसमें इन्सटेन्ट यीस्ट, नमक, शक्कर  और साथ में  तेल डाल के मिला लें. फिर हल्का गर्म पानी डालते हुए मैदा को  गूंथ लें । और फिर उसे ढक कर किसी गरम जगह पर 2 घंटे के लिए रख दें. इतने समय में आप का गूंथा हुआ मैदा फूल कर दोगुना हो जायेगा. जब मैदा फूल जाए तो ये पिज़्ज़ा बेस बनाने के लिए तैयार है.
अब  फुले हुए मैदे से  थोड़ी बड़ी बड़ी लोइयां काट लेऔर उसे सूखे मैदे में लपेट कर  थोड़ी मोटी मोटी  रोटियां बेल लें. 
अब नानस्टिक पैन या तवे को गरम करें.  और हल्का सा तेल लगा कर चिकना कर लें. अब बेले हुए पिज़्ज़ा बेस को  गरम पैन  या तवा पर डाले. गैस की आंच को कम ही रखे।    पिज़्ज़ा बेस पर ढक्कन ढक कर 2–3 मिनट के लिए रख दें । 2—3 मिनट के बाद ढक्कन को हटा दे और  पिज़्ज़ा की निचली सतह  को हल्की ब्राउन होने तक सेक लें.ऎसे ही सभी लोइयों के पिज़्ज़ा बेस बनाकर रख ले।

टापिंग बनाने की विधि

सबसे पहले हम शिमला मिर्च टमाटर और प्याज  उन्हें अच्छे से साफ कर लेते है।अब शिमला मिर्च को छोटा छोटा काट लेते है।प्याज टमाटर इन्हें भी छोटा छोटा काट लेते है।अब एक बर्तन में हम तेल डालेंगे जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें कटी हुई शिमला मिर्च ,टमाटर और प्याज डालेंगे,और हल्का सा नरम होने तक रहने देंगे । नमक स्वादानुसार डाल देंगे। थोड़ा सा टमैटो सास डाल देंगे।और अच्छे से सभी को मिक्स कर देंगे। आप की पिज़्ज़ा के लिए टापिंग तैयार है।

अब बारी है पिज़्ज़ा की टापिंग करने की
इसके लिए पहले पिज़्ज़ा पर  हल्का सा टोमैटो सास लगाइए । अब पिज़्ज़ा के ऊपर आप ने जो सब्जी बना कर रखी है उसे डाल के फैला दे ।उसके ऊपर पिज़्ज़ा सास एवं चीज डाल दे।
पिज़्ज़ा को धीमी आंच पर ही 3—4 मिनट के लिए सेक ले । 
आप का स्वादिष्ट पिज़्ज़ा तैयार है ।


टिप


1 . टापिंग के लिए आप अपनी पसंद की कोई भी सब्ज़ी ले सकते है जैसे पत्तागोभी , स्वीट कॉर्न या पनीर ।


2.अगर आप पिज़्ज़ा बेस घर मे नहीं बनना चाहते तो मार्केट से भी ला सकते है। आप को बेकरी में मिल जायेगा ।


                          !!!धन्यवाद् !!!


For more information of worlds most dangerous roads and amazing places Please visit my other site http://www.shockwavs.com

Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.