माधुरी की रसोई: traditional sweets

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label traditional sweets. Show all posts
Showing posts with label traditional sweets. Show all posts

सोंठ के लड्डू - Sonth Laddu Recipe, Saunth ke Laddu by madhuri

सोंठ के लडडू

सोंठ के लड्डू पारम्परिक लड्डू हैं जो जच्चा की डिलीवरी के बाद औरतों को खिलाया जाता है क्योंकि इस वक़्त यह बहुत  ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा सोंठ के लड्डू को सर्दी के मौसम में भी बनाया जाता है। क्योंकि सोंठ के लड्डू बहुत ही गरम होते है।और सर्दी में खाने से बहुत फायदा भी करते है। आप ने बहुत प्रकार के लड्डू खाए होंगे जैसे— बेसन के लडडू, मावा के लड्डू और दूसरे प्रकार के भी।

Dry ginger laddu recipe
सोंठ के लड्डू


सोंठ के लडडू को हाथ,पैर और कमर दर्द में भी औषधि के रूप में खाया जाता है, इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।

सोंठ के लडडू बनाने के लिए सामग्री—


1.  50 ग्राम सोंठ
2 . 500 ग्राम गुड़
3. 1 सूखा नारियल किसा हुआ
4. 200 ग्राम घी
5. 1 कप काजू
6. 1 कप बादाम
7.  1 कप किशमिश
8.  1 कप छुहारा( खारिक)
9. 10—12 पिस्ता
10. 1/2कप गोंद

ड्रायफ्रूट



सोंठ के लडडू बनाने के लिए सामग्री को तैयार करे —

सोंठ को मिक्सर में बारीक पीसकर पावडर बना लीजिए। सूखे नारियल को किस ले। गोंद को छोटे–छोटे टुकड़ों में काट लीजिए , बादाम काजू और पिस्ता को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लीजिए।
      अब कढ़ाई में थोड़ा सा घी गरम करें और उसमे गोंद के कटे हुए टुकड़े डालकर मीडियम आंच पर भूनें, गोंद को भूनने से वह फूल कर  3 से 4 गुना हो जाता है । अब भूने हुए गोंद को कढ़ाई से निकालकर प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे।जब गोंद ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर में पीस ले ।
      अब गुड़ के भी बारीक—बारीक टुकड़े कर लीजिए या उसे किसी बड़े छेद वाली किसनी से किस लीजिए । 
सोंठ



सोंठ के लडडू बनाने की विधि —

सबसे पहले सोंठ के पावडर को किसी बड़े बर्तन में रखें ।अब उसमे सूखे नारियल का किस,बादाम,काजू , पिस्ते का दरदरा किया हुआ चूरा और किशमिश को अच्छे से मिला दीजिए ,अब उसमे किसा हुआ या टुकड़ा किया हुआ गुड़ मिलाइए । और घी भी डाल दीजिए ।अब सारे मिश्रण को दोनों हाथों से अच्छे से मिलाइए। मिश्रण को मिलाने के बाद थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइए और दबा— दबा कर गोल लड्डू बना लीजिए । सोंठ के लड्डुओं को थोड़ा छोटा छोटा ही बनाइए।इसी प्रकार सारे मिश्रण से लड्डू बना लीजिए।

लड्डू को थोड़े देर तक खुला ही  रहने दीजिए, उसके बाद किसी एयरटाइट डिब्बे में भर दीजिए। आप सोंठ के लड्डू को डेढ़ से दो महीनों तक खा सकते हैं । ये जल्दी खराब भी नहीं होते।


टिप—

   

 1. सोंठ के लड्डू को मावा मिलाकर भी बनाया जाता है, लेकिन मावा मिलाने से लड्डू ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाते,जल्दी खराब हो जाते है ।

2. अगर आप गुड़ नहीं खाते तो आप गुड़ की जगह शक्कर को पीस  के भी डाल सकते हैं ।

===============================================================

  • सर्दी के मौसम में सुंदर बने रहने के लिए ब्यूटी टिप्स —      

  •  सर्दियों के मौसम में साबुन से चेहरा न धोएं. इससे चेहरे  का रूखापन बढ़ जाता है. कोई भी अच्छा सा फेसवास लेके उसी से चेहरा धोएं
  •  चेहरा धोने के बाद किसी अच्छी कंपनी का क्रीम लगाए। जिससे चेहरे पर नमी बनी रहेगी ।
  •  सर्दियों में अधिकतर शिकायत रहती है होंठों की । क्युकी सर्दियों में  सबसे ज्यादा होठ ही फटते है । इसलिए आप जब भी अपना चेहरा धोने उसके बाद होठ पर वैसलीन लगाना ना भूले ।जिससे आप के होठ कोमल बने रहेंगे ।
  •  रात को सोने से पहले अपने हाथो व पैरों में नारियल,सरसो या जैतून के तेल से जरूर मालिश करे,इससे आप के हाथ व पैर मुलायम बने रहेंगे।
  •  सर्दियों में सूखे मेवे एवं मूंगफलियों का सेवन त्वचा को चमक प्रदान करता है.

                               धन्यवाद्

Share:

rakhi special apple kheer recipe in hindi—सेब की खीर—by माधुरी की रसोई

 सेब की खीर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो सेब (apple) और दूध (milk) को उपयोग करके बनाई जाती है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश होती है जो खासतौर से विशेष अवसरों पर बनाई जाती है और खासतौर से शादी, त्योहार या पर्व के दौरान  खाने के हिस्से के रूप में परोसी जाती है।

Apple kheer
Apple kheer 

सेब की खीर बनाने के लिए सामाग्री 

3 –4 सेब (छीले और कटे हुए) 

1 लीटर दूध 

चीनी (शक्कर) - आपके स्वाद के अनुसार

घी - 2 चम्मच

8 –10 काजू 

1चम्मच इलायची पावडर 

 8-10 धागे केशर 

पिस्ता  ऊपर से सजाने के लिए

सेब की खीर बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू डालकर हल्का लाल होने तक भून लें।

अब इसमें कटे हुए सेब के टुकडे डालें और उन्हें भून लें, जब तक वे नरम नहीं हो जाते।

अब इसमें दूध डालें और उसे धीमी आंच पर उबालने दे और 5–5 मिनट में चलाते रहे , ताकी दुध तली में चिपके नही।

जब दूध थोडा गाढ़ा हो जाए और सेब भी पक जाएं, तो इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें।

Apple recipe
Apple 

अब केसर को थोड़े से पानी में भिगोकर गरम दूध में मिला दें। यह खीर को सुंदर रंग देगा।


सेब की खीर तैयार है। इसे गरमा गरम या ठंडा करके बर्तन में निकालें। उपर से पिस्ता से सजाकर परोसें।


आप सेब की खीर को गरमा गरम या ठंडा खा सकते हैं और इसे बादाम, काजू या पिस्ता से सजा सकते हैं। 

Dryfood
ड्राईफूड 

Share:

malpua recipe( मालपुआ रेसिपी )in hindi by Madhuri ki rasoi

 मालपूआ एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाई जाती है। यह मूलतः एक डीप-फ्राइड पैनकेक है जिसे चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है और नट्स से सजाया जाता है। नीचे एक पारंपरिक मल्लपुआ रेसिपी दी गई है:आप जरूर बनाइये 


malpua
माल पुआ 

मालपुआ  के लिए सामग्री -

1 कप मैदा

1/4 कप सूजी (सूजी/रवा)

1/2 कप दूध

1/4 कप सौंफ

1/4 चम्मच हरी इलायची पाउडर

एक चुटकी बेकिंग सोडा

तलने के लिए तेल या घी 


चीनी सिरप के लिए-

1 कप चीनी

1 कप पानी

कुछ केसर के धागे 

1/2 चम्मच हरी इलायची पाउडर


गार्निश के लिए:

कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता) 


मालपूआ बनाने की विधि -

चीनी सिरप कैसे बनाए 

एक पैन में चीनी और पानी डालें।

मिश्रण को मध्यम आंच पर तब तक गर्म करें जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।

चाशनी में केसर के धागे और हरी इलायची पाउडर डाल दीजिये.

इसे कुछ मिनट तक उबलने दें जब तक कि चाशनी हल्की गाढ़ी  न हो जाए।

मालपुआ  बैटर [पेस्ट ] बनाएं-

एक  बाउल में मैदा, सूजी, सौंफ और हरी इलायची पाउडर मिलाएं।

धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और एक चिकना और गाढ़ा घोल बनाएँ।

बैटर [पेस्ट] को 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें.


malpua batter
मालपुआ का घोल 

मालपुआ तलें:

एक उथले पैन या सपाट तले वाली कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल या घी गरम करें।

तेल गर्म होने पर बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

एक बड़ा चम्मच  बैटर लें और इसे गर्म तेल में डालें, जिससे एक छोटा पैनकेक जैसा आकार बन जाए।

मालपुए को मध्यम-धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।

जब मालपुआ अच्छे से तल जाए तब मालपूए को तेल से निकाल लीजिए और पेपर टॉवल पर रखकर अतिरिक्त तेल निकाल लीजिए और  इसे तैयार चीनी की चाशनी में डुबो दें.

इसे कुछ मिनट तक भीगने दें ताकि चाशनी अच्छे से सोख ले।

 को चाशनी से निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें.

चाहें तो कटे हुए मेवों से सजाएँ।

dry fruits
सूखे मेवे 

आपका स्वादिष्ट मॉलपुआ अब परोसने के लिए तैयार है! उत्सव के दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ या भोजन के बाद स्वादिष्ट मिठाई के रूप में इस स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लें।

             



Share:

गर्मी और लू से छुटकारा दिलाये बेल का शरबत –bel ka sharbat recipe

बेल का शरबत 

आज से पहले आप ने बहुत प्रकार के शरबत पिए होंगे,जैसे आम का शरबत,तरबूज का शरबत आदि, पर आज हम आप को ऐसा शरबत बताएंगे जिसका नाम शायद ही आप ने सुना होगा । गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक रहती है और लू भी नही लगती। तो चलिए हम आप को बताते है की बेल का शरबत कैसे बनता है।

bel ka sharbat
बेल का शरबत 
बेल का शरबत सामग्री –

2 मध्यम आकार के बेल 

1कप शक्कर 

3 गिलास ठंडा पानी 

आइस क्‍यूब

 बेल का शरबत बनाने की विधि –

सबसे पहले बेल फल को तोड़ें। फिर उसमें से गूदे को चाकू की मदद से निकाल लें।अब एक बर्तन में पानी लें और फिर उसमें गूदे को डाल दें।फिर हाथों से बेल के गूदे को पानी में मसलें।बेल के गुदे को तब तक मसलें जब तक की गुदा पानी में अच्छे से mix ना हो जाए,उसके बाद उसमें से सारे बीज निकाल ले | 

bel
बेल 

फिर गूदे को निचोड़ें और उसमें से जूस को निकाल लें और निचोड़ें गए गूदे को अलग रख दें।अब इस जूस को किसी बड़ी छलनी से छानें।जूस को छानने के बाद इसमें शक्कर अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं, जब तक की शक्कर अच्छे से घुल न जाए।

lemon
नींबू 

शक्कर मिलाने के बाद शरबत में नींबू का रस भी मिलाएं और पूरे शरबत को एक बार और अच्छे से मिला लें।अब शरबत में बर्फ डालें और इसे ठंडा-ठंडा पिए और सभी को पिलाए।

टिप -

1 . बेल के शरबत में आप चाहे तो जीरा पावडर और काला नमक अपने स्वादानुसार  डाल सकते है शरबत और स्वादिस्ट लगेगा |

2 . शरबत बनाने के लिए हमेशा बेल पीला वाला ही ले | 








\




Share:

मकर संक्रान्ति स्पेशल तिल और गुड़ की पापड़ी – माधुरी की रसोई

 तिल की पापड़ी

आप सभी जानते है की मकर संक्रांति आने वाली है और हम सभी भारतीयों में संक्रांति के अवसर पर तिल का बहुत ही महत्व है। पानी  में तिल डालकर हम स्नान करते है भगवान को भी तिल के व्यंजन बना के भोग लगाते है।तो चलिए हम इसी अवसर पर आप को तिल की कुछ recipe बताते है जिसमे सबसे पहले हम तिल की पापड़ी बनाते है आप को बताएंगे

Til ki papadi
तिल की पापड़ी


तिल की पापड़ी  बनाने के लिए सामग्री–

*  500 ग्राम तिल

* 500 ग्राम गुड़

तिल की पापड़ी बनाने की विधि–
     
      तिल को सबसे पहले अच्छे से साफ कर ले,जब तिल साफ हो जाए तब उसे अच्छे से धो ले ,ताकि उसमे जो मिट्टी और कचरा हो साफ हो  जाए ,तिल को धूप में सुखा लें जब तिल अच्छे से सुख जाए तब उसे कढ़ाई में डाल कर कम आंच पे सेंके जब तक तिल कुरकुरी ना हो जाए ।उसके बाद तिल को ठंडी होने रख दे ।

Til
तिल


अब हम गुड़ का पाग (सिरा) बनायेगे

एक पैन में 1 कप पानी डाले और उसमे गुड़ डाल के गैस पे मीडियम आंच पे रख दे ।और गुड़ को चलाते रहे ,जब तक गुड़ पिघल ना जाए ,जब गुड़ पिघल के गाढ़ा होने लगे तब गैस को बंद कर दे और चम्मच से चलाते रहे।

Gud
गुड़

अब इसमें थोड़ी थोड़ी कर के तिल को डाले और चलाते रहे जब सारी तिल गुड़ में अच्छे तरीके से मिल जाए तब उसे किसी चौड़े बर्तन या थाली में पतला पतला फैला दे और ठंडा होने दे 
गुड़ का सिरा

जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब आप उसे  चाकू की सहायता से बर्फी के आकार का या कुकिस कटर की सहायता से आप अपने मनचाहे आकर का काट सकते है 
लीजिए  आप की तिल और गुड़ की  पापड़ी बन के तैयार है।

अगर से आप  तिल और गुड़ के लड्डू बनाना चाहते है तो आप यहां click करे।

टिप—
* तिल को तब तक भूने जब तक तिल में से खुशबू ना आने लगे

                                !!!धन्यवाद!!!

Share:

मकर संक्रान्ति स्पेशल तिल और गुड़ के लड्डू – माधुरी की रसोई

                      तिल के लड्डू


आप सभी जानते है की मकर संक्रांति आने वाली है और हम सभी भारतीयों में संक्रांति के अवसर पर तिल का बहुत ही महत्व है। पानी  में तिल डालकर हम स्नान करते है भगवान को भी तिल के व्यंजन बना के भोग लगाते है।तो चलिए हम इसी अवसर पर आप को तिल की कुछ recipe बताते है जिसमे सबसे पहले हम तिल के लड्डू कैसे बनाते है आप को बताएंगे


Sesame Laddus
तिल के लड्डू

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री–

*  500 ग्राम तिल

* 500 ग्राम गुड़

तिल के लड्डू बनाने की विधि–
     
      तिल को सबसे पहले अच्छे से साफ कर ले,जब तिल साफ हो जाए तब उसे अच्छे से धो ले ,ताकि उसमे जो मिट्टी और कचरा हो साफ हो  जाए ,तिल को धूप में सुखा लें जब तिल अच्छे से सुख जाए तब उसे कढ़ाई में डाल कर कम आंच पे सेंके जब तक तिल कुरकुरी ना हो जाए ।
Sesame
तिल

उसके बाद तिल को ठंडी होने रख दे ।अब तिल ठंडी हो जाए तब उसे गुड़ के साथ  हल्का दरदरा कूट लें ।उसके बाद हाथो के अच्छे से mix कर ले और छोटे छोटे से लड्डू बनाए  
   
Jaggery
गुड़

लीजिए तिल और गुड़ के लड्डू बन के तैयार है

आप को और भी दूसरे प्रकार के लड्डू बनाना हो जैसा।  👉 नारियल के लड्डू , सोंठ के लड्डू , ड्राईफुड के लड्डू आदि 
           
तो आप हमारे इस लिंक को click करे

टिप—
* तिल को तब तक भूने जब तक तिल में से खुशबू ना आने लगे

* आप चाहे तो तिल को mixar में हल्का दरदरा पिस ले और गुड़ किस ले, फिर पिसी हुई तिल और किसा हुआ गुड़ दोनो को हाथो से अच्छे से मिला ले और फिर लड्डू बना ले

                          !!! धन्यवाद !!!

Share:

Teej Special Recipe – Chocolate Gujiya "चॉकलेट गुजिया" – माधुरी की रसोई

 

नमस्कार दोस्तों

आप सब जानते ही होगे की हरतालिका तीज आने वाली है और पकवानों की लिस्ट भी बन रही होगी की क्या क्या बनाया जाए जिसमे से एक तो सब की फेवरेट है गुजिया।

chocolate gujiya
chocolate gujiya

त्यौहारों में हम मिठाइयां तो बहुत सारी बनाते है लेकिन गुजिया की बात ही कुछ अलग है।ये हमारी परम्परागत मिठाई है। आज के दौर में कई प्रकार की मिठाईयां मार्केट में भी आने लगी है। घर में भी हम उसी प्रकार की मिठाईयां बनाते है। जैसे— बेसन के लड्डू,बेसन की बर्फी, मूंग दाल का हलवा ,बालूशाही,चावल की खीर, गुड़ की खीर ।लेकिन गुजिया हमारी पुरानी एवम् परम्परागत मिठाई है।

त्यौहारों के अवसर पर हम मावा (खोवा)की गुजिया बनाते है। जो आमतौर पर किसी त्यौहार अथवा किसी खास मौके पर बनाई जाती है।  यह बच्चों और बड़ों सभी को भाती है। यह बनाने में काफी आसान है और तैयार होने के बाद बिना फ्रिज के कई दिनों तक रख कर उपयोग में लाई जा सकती है। लेकिन आज हम आपको  कुछ अलग तरह की गुजिया बनाना बताएंगे,जिसका नाम है चॉकलेट गुजिया l 


चॉकलेट गुजिया बनाने की सामग्री—

* 500 ग्राम मैदा

* 500 ग्राम मावा(खोवा)

* 2 बड़े चम्मच घी

* 500 ग्राम शक्कर

* 25 ग्राम काजू

* 25 ग्राम किशमिश

* 25 ग्राम नारियल का चूरा

* 2 छोटे चम्मच इलायची पावडर

* 2 बड़े चम्मच कोको पावडर

* 1 छोटा चॉकलेट कंपाउंड


चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि— 

   सबसे पहले मैदे को छान ले।अब मैदे मे 2 चममच घी डाले और पानी से गुथ ले ।इसे 10/15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे।



चॉकलेट गुजिया का मसाला —

 मावा(खोवा)को अच्छे से मसल ले ।अब कड़ाई में डालकर हल्का ब्राउन होने तक सेके।ठंडा होने पर उसमे कोको पावडर, शक्कर , काजू, किशमिश,नारियल चूरा और इलायची पावडर मिला के अच्छे से mix कर ले । यह मिश्रण भरने के लिए तैयार है।

gujiya mixar
gujiya masala

चॉकलेट गुजिया में मिश्रण भरने की विधि

           अब गूथे हुए मैदे की छोटी छोटी लोइयां बनाए एवं छोटी छोटी चपाती बेले ,अब चपाती में एक चम्मच तैयार किया हुआ मावा(खोवा)का मिश्रण भरे और गुजिया के आकार में मोड़ दे। किनारो को पानी लगाकर अच्छी तरह से दबा दे।ताकि गुजिया खुले नहीं। इसी तरह सभी गुजिया को बना ले ।

gujiya
gujiya

जब सारी गुजिया बन जाए ,तब  गैस पर घी या तेल गरम करने रखे जब घी या तेल गरम हो जाए ,तब गुजिया डाल कर कम आंच पर हल्की ब्राउन होने तक तले।सारी गुजिया को इसी तरह तल ले।

gujiya
gujiya

अब चॉकलेट कंपाउंड को किसी बर्तन में डाल के कम आंच में पिघला ले और अच्छे से फेट ले ।अब चॉकलेट के पेस्ट को ब्रस की सहायता से सारी गुजियों पे लगा ले और थोड़ी देर के लिए गुजियों को किसी पेपर में फैलाकर रख दे ।

chocolate gujiya
chocolate gujiya

जब गुजिया के ऊपर की चॉकलेट set हो जाए तब  इसे किसी सील पैक डिब्बे में भर के रख दे।

लीजिए आप की चॉकलेट गुजिया बन के तैयार है।

 आप से चॉकलेट का पेस्ट बनाते नही जम  रहा हो तो आप हमारे ब्लॉग में जा के  भी देख सकते है या इसे क्लिक कर के देख ले

                             👇👇   

                               चॉकलेट      

टिप

* गुजिया में आप अपने स्वादानुसार मावा(खोवा)और शक्कर मिला सकते है

* जब आप मैदा गूंध रहे हो तो ध्यान से उसमे घी जरूर डाले नही तो गुजिया ठोस बन सकते है।

* गुजिया हमेशा मीडियम आंच पे ही सेके


चमकदार त्वचा पाने के घरेलू उपाय—

* एक केले को मसल लें, थोड़ा दूध मिला कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 


* एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नीबू के रस की मिला कर चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा कोमल, चिकनी और चमकदार हो जाएगी।

* एक चम्मच अखरोट का पाउडर, एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू के रस को मिला कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

* चेहरे पर 1 टुकड़ा पका पपीता मलें।कुछ देर बाद धो लें। त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएंगी और साफसुथरी चमकदार त्वचा मिलेगी।

* दो चम्मच हल्दी में दो चम्मच संतरे का रस मिला कर चेहरे और गर्दन पर मलें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

* एक केले में शहद और नीबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन व हाथ-पैरों पर लगाएं। आधा घंटे बाद पानी से धो लें। फर्क स्वयं महसूस करे।

* आधा कप चीनी में 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस मिलाएं। स्नान करते समय शरीर और चेहरे पर इस मिश्रण से धीरे-धीरे स्क्रब करे।


आप को अगर से और भी Beauty tips जानना हो तो आप हमारे इस link को क्लिक कीजिए👇👇

                        

        https://youtu.be/adjZHlt7FP4     

                        !!! धन्यवाद् !!!

Share:

राखी स्पेशल -पनीर बर्फी घर में ही बाजार जैसा टेस्ट पाये- माधुरी की रसोई

                                       राखी special recipe  

  सबसे पहले तो सभी को मेरा नमस्कार 🙏, And thank you so much  मेरी रेसिपीज को पढ़ने के लिए।

  आज आप के लिए हम राखी special में ले के आये है कुछ new dishes, 
राखी आने वाली है और सभी के घरों में तैयारियां भी शुरू हो चुकी होगी,और बहने सोच रही होगी कि इस राखी में अपने भाइयों के लिए क्या special  मिठाइयां बनाई जाए ,क्योंकि लड्डू ,गुझिया ,पूरनपोली, मैसूरपाक , राजभोग, बालूशाही, काजुक़तली आदि तो हमेशा त्योहारों में बनता ही रहता है।तो चलिए हम सभी बहनों की  tension को खत्म करते है ,और आज की राखी special मिठाई बताते है।और हमारी रेसिपी  का नाम है पनीर बर्फी |

 
paneer burfi
paneer burfi

पनीर बर्फी बनाने के लिए सामग्री:-
  • 500 ग्राम पनीर
  • 250 ग्राम मिल्‍क पाउडर(दूध पावडर)
  • 250 ग्राम शक्कर
  • 50 ग्राम इलायची
  •  1कप मिक्स ड्राईफ्रूट

  • पनीर बर्फी बनाने की विधि:-


सबसे पहले आप पनीर को करीब 10-15मिनट तक गुनगुने पानी मे डुबो के रख दे,जिससे पनीर soft  हो जाएगा ,अब पनीर को पानी से निकाल कर अच्‍छी तरह से मसल लें और चिकना कर लें। आप चाहे तो इसे mixar से भी  grand   कर सकती है ।

paneer
paneer

milk powder
milk powder


अब पनीर को एक मोटी तली वाली कढ़ाई में डालें और धीमी आंच पर भुने। 

paneer ki barfi kaise banaenऔर तब  तक भूनते रहे जब तक की पनीर दानेदार न हो जाए। पनीर को जब आप भूनना  start करेंगे ,तब उसमें से पानी निकलेगा जैसे जैसे पनीर का पानी सूखते जाएगा पनीर घी छोड़ते जाएगा

ilaichi
ilaichi

जब पनीर घी छोड़ने  लगे तो उसमें  पिसी हुई शक्कर ,
मिल्‍क पाउडर,इलायची पावडर(इलायची को छील कर उसके दानो का पावडर बना ले)और ड्राईफ्रूट(बारीक कटे हुए)डाल दे
 

sugar
sugar

अब मिश्रण को अच्‍छी तरह से mix करते हुए चलाये। जब आपको लगे कि सारी सामग्री अच्छे से mix हो गयी है तब आप गैस को बंद कर दे।
इसके बाद आप पनीर के मिश्रण को सेट करने के लिए एक ट्रे ले और उसमें सारा मिश्रण डाल के चम्मच की सहायता से अच्छे से फैला दे ,और उसके ऊपर बचे हुए ड्राईफ्रूट के टुकड़ो को डाल कर के हल्के हल्के हाथो से दबा दे
इसके बाद आप करीबन 15-20 मिनट के लिए पनीर की बर्फी को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दे। उसके बाद आप इसे अपने मनचाहे आकार में काट सकती है।
लीजिये आपकी पनीर की बर्फी बन के तैयार है
बहनो आप भी खाइये और राखी बांधने के बाद अपने भाईयों को भी खिलाइये।😊

paneer burfi
paneer burfi


 टिप:-
* आप जब भी कोई मिठाई बनाते हो तो  हमेशा गैस को मीडियम आंच पे ही रखे क्योंकि मीठी  चीज हमेशा जल्दी चिपकती है (फिर आपकी वाणी ही क्यों न हो😋)

*आप शक्कर को अपने स्वादानुसार डाल के मीठा कम या ज्यादा कर सकते हैं।(अपने व्यवहार की तरह😊
*आप सेट किये हुए मिश्रण को कुकीज़ कटर से भी काट सकते है  जैसे हार्ड ,स्टार या और भी दूसरे डिजाइन के।

राखी स्पेशल रेसिपीज में और भी हम आप को new-new  डिशेज आगे बताते रहेंगे।
 इसके लिए आप को मेरे ब्लॉग को continue  ध्यान से पढ़ना पड़ेगा।और पढ़ना ही क्यों बनाने की कोशिश भी करियेगा ।

                                                   !!!धन्यवाद!!!

आप beauty टिप्स जानना चाहते है तो हमारे इस लिंक को क्लिक करे

https://youtu.be/adjZHlt7FP4








Share:

बेसन के लड्डू (besan ladoo )बनाने का सबसे आसान तरीका सिखिये माधुरी की रसोई में......

                                                             बेसन के लड्डू

 आज हम आप के लिए लेके आये है बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी ,जो बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होते है।जिसने इस लड्डूओ को एक बार खा लिया, उसे बार बार खाने की इच्छा होगी | आप ने कई प्रकार के लड्डू खाये भी होंगे जैसे ड्राई फ्रूट के लड्डू, मेथी के लड्डू, नारियल के लड्डू आदिपर बेसन के लड्डू की बात ही अलग है तो चलिए आप को बताते है कि बेसन के लड्डू कैसे बनाते है

Besan ladoo
Besan ke ladoo

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

500 ग्राम बेसन

500 ग्राम शक्कर(चीनी)

300 ग्राम घी

1/2कप इलायची पावडर

1कप ड्राईफूड - काजू ,बादाम,पिस्ता(बारीक कटे हुए )


Ghee
Ghee

Besan
Besan

बेसन के लड्डू बनाने की विधि 

सबसे पहले हम किसी बड़े बर्तन में बेसन को अच्छे से छान लेते है।अब गैस पे कढ़ाई रख कर उसमें घी डाल कर गरम कर लेते है और अब उसमें बेसन डाल के मीडियम आँच पे हल्का ब्राउन होने तक भुन लेते है बेसन को continue  चलाते रहना पड़ता है नही तो बेसन कढ़ाई के तले में चिपकेगा और  बेसन का कलर काला होने लगेगा ।जब बेसन ब्राउन होने लगे और उसमे से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तब हम गैस को बंद कर देते है 

अब हम शक्कर(चीनी)को मिक्सर की सहायता से पीस लेते है

Sugar
शक्कर

Ilaychi
इलायची

जब भुना हुआ बेसन हल्का ठंडा हो जाता है तब उसमें हम पिसी शक्कर, इलायची पावडर और ड्राईफूट के बारीक किये टुकड़े मिला देते है और हाथों से सभी सामग्री को अच्छे से mix कर लेते है 

अब थोड़ा थोड़ा मिक्चर हाथो में लेकर उसके गोल गोल लड्डू बना लेते है

लीजिये बेसन के लड्डू बन के तैयार है।

Besan ladoo
बेसन के लड्डू

टिप-

* बेसन को भूनते समय गैस की आंच मीडियम ही रखे, तेज आंच में बेसन जलने का ज्यादा खतरा रहता है


* घी की quantity थोड़ी ज्यादा ही रखे ।क्योंकि बेसन में थोड़ा ज्यादा ही घी लगता है

* जब आप शक्कर को पिसे तब उसी में इलाइची के दाने डाल दे ,ऐसा करने से इलायची के दाने शक्कर के साथ अच्छे से पिस जाते है।


                           !!!धन्यवाद!!!



Share:

puran poli- पुरन रोटी- माधुरी की रसोई

                                                             महाराष्ट्र की प्रसिद्ध पूरन पोली [पूरन  रोटी ]              

आज हम महराष्ट्र की प्रसिद् पूरन पोली ( पूरन रोटी) बनाएंगे ,

puran poli
पूरन पोली 


लगभग सभी का इस समय वर्क फ्रॉम होम होने के कारन सभी लोग अपने घरों में ही है इस कारण कुछ अलग अलग खाने का मन  करता है ,उस समय हमें सोचना पड़ता है की क्या बनाये तो चलिए इस टेंसन को दूर करते है और पूरन पोली (पूरन रोटी ) बनाते हैं | ये खाने में बेहद ही स्वादिस्ट होती है, आप ने डोसा ,छोले भटूरे, रवा इडली, पाव भाजी आदि तो बहुत खाये होंगे पर अपनी देशी डिस पुरन पोली बहुत कम लोगो ने खाये होंगे और कम ही लोग जानते है तो चलिए अब 

 पुरन पोली ( पुरन रोटी)बनाने के लिए सामग्री -

  1 कप चना दाल 

  1कप शक्कर 

  1 कप घी 

 1छोटी चम्मच पीसी इलायची पावडर 

किसा हुआ नारियल 

2 कप आटा

1/2 छोटी चम्मच नमक

पुरन पोली (पुरन  रोटी ) बनाने की विधि -


सबसे पहले हम चना दाल को कुकर में 1गिलास पानी के साथ पकने के लिए गैस पे रख देंगे जब कुकर की 4सिटी आ जाये तब गैस को बंद कर दो ,और कुकर के ठन्डे होने के बाद दाल को किसी छन्नी में निकाल दो ,जब तक सारा पानी निकल ना जाये।

chana dal
चना दाल 

जब उबली हुई दाल का सारा पानी निकल जाए तब  गैस पे कढ़ाई रखे और उसमेंघी डाल दे और घी के गरम होने के बाद उसमें उबली हुई चना की  दाल डाल देऔर मीडियम आंच पे दाल को धीरे -धीरे भूनते रहे और साथ ही दाल को अच्छे से फेटते  रहे ताकि दाल  भुनने के साथ-साथ अच्छे से फिट भी जाये ,दाल को तब तक भूनते रहे जब तक की हल्का ब्राउन ना हो जाये और उसमें से सौंधी सौंधी खुशबु न आने लगे,अब दाल में शक्कर डाल दे और अच्छे से मिलाते रहे ,जब दाल और शक्कर अच्छे से मिक्स हो जाये तब गैस बंद कर दे और मिक्चर को ठंडा होने दे ,ठंडा होने के बाद उसमे इलायची पाउडर और नारियल का किस डाल के मिला ले  | 

puran poli masala
पूरन पोली का मसाला 

 अब एक बाउल में आटा ले और उसमें नमक डाल दे , आटे को पानी से अच्छी तरह से नरम होते तक गुँथ ले ।

    जब आटा अच्छे से गूँध जाए तब आटे की मीडियम साईज़ की गोलियां(लोई) बना ने और पूरी के आकार का बेल लें अब उसमें 2छोटा चम्मच मसाला डाल के बंद कर ले (जैसा हम आलू के पराठा बनाते है) और हल्के हाथों से गोल-गोल बेल लें ,इसी तरह से सारे मसाले की पुरन पोली (पुरन रोटी) बना ले।

  

puran poli
पूरन पोली 

गैस पे तवा को रखकर गर्म करें और कम आँच पे बेली हुई पुरन पोली (पुरन रोटी) को सेंक लें।इसी प्रकार सारी बेली हुई पुरन पोली को सेंक लें जब सारी पुरन पोली सींक जाए तब उसमें घी लगाकर गरमा गरम सर्व करें

  

puran roti
पूरन रोटी 

  लीजिये आप की पुरन पोली बन के तैयार है।


टिप-

1. आप चाहे तो शक्कर की जगह गुड़ भी इस्तेमाल कर सकते हो।

jaggery
गुड़ 

2.आप पुरन पोली को घी लगाके पराठे जैसे भी सेक सकते हो

    


                                                                  !!! धन्यवाद !!!











 

Share:

नारियल के लड्डू -[coconut boll ]-माधुरी की रसोई

                                       नारियल के लड्डू

कोरोना के कारन सारे  देश  में लॉक डाउन चल रहा है इसी वजह से सभी अपने अपने घरो में ही है और हो सकता है कई लोग बोर भी हो रहे होंगे ,तो आज कुछ सरल सा और स्वादिष्ट मीठा सा कुछ बनाते है हमें कुछ भी मार्किट से लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी लगभग सभी के घरो में नारियल ,चीनी ,ड्रायफूट रहते ही है तो चलो नारियल के लड्डू बनाते है | 

नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू 

नारियल के लड्डू बनाने के लिये सामग्री


5 कप नारियल का चूरा (पावडर)

5 कप दूध

2 कप चीनी  [शक्कर ]

1/2 छोटा चम्मच इलायची पावडर

25 ग्राम किशमिश

25 ग्राम काजू (छोटे-छोटे टुकड़े किये हुये)
milk
दूध 

शक्कर
शक्कर[ चीनी ]

नारियल के लड्डू बनाने की विधि


    एक कड़ाई में दूध ,चीनी [शक्कर ] और नारियल पावडर डालें और अच्छे से मिला ले सब अच्छे से मिल जाने के बाद कड़ाई को गैस पे रखे और मीडियम आंच पे तब तक पकाइये जब तक की मिश्रण गाढ़ा न हो जाये जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब गैस बंद कर दीजिये और ठंडा होने रख दीजिये जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो उसमे इलायची पावडर ,किशमिश और काजू के टुकड़े डाल के अच्छे से मिला ले


किशमिश 

काजू 


इलायची 

अब मिश्रण के छोटे- छोटे गोल- गोल लड्डू बना लीजिये सारे लड्डू बन जाने के बाद लड्डुओं को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे 10 मिनट बाद लड्डुओं को निकाल कर एयर टाइड डब्बे में पैक कर के रख दीजिये और आराम से खाइये |


नारियल 


टिप


आप चाहे तो लड्डू में दूध पावडर भी मिला सकते है लड्डू और मजेदार लगेंगे |

नारियल के लड्डू में आप फूडकलर भी मिला सकते हो लड्डू रंग बिरंगे सुन्दर दिखेंगे | 
नारियल के लड्डू रेसिपी
नारियल के लड्डू 


कुकिंग टिप्स


सब्जियों को हमेशा धो के ही काटे ,काटने के बाद धोने से उसमे से खनिज और विटामिन्स नष्ट हो जाते है

दूध से आटा को गुँथकर पराठा बनाये बहुत ही स्वादिस्ट बनेगे|

                                             !!!  धन्यवाद  !!!      
Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.