माधुरी की रसोई: chinees recipe

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label chinees recipe. Show all posts
Showing posts with label chinees recipe. Show all posts

बारिश के सुहाने मौसम में चाइनीज पकौड़े का लुप्त उठाइए।crispy chinese pakode by Madhuri ki rasoi

 बारिश का मौसम हो और साथ मे गरमा गर्म पकौड़ा मिल जाए खाने को तो क्या बात है आह्ह मजा ही आ जाए  चाइनीज पकौड़ा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट नाश्ता है जो घर में आसानी से बनाया जा सकता है।बच्चे हो या बड़े सभी को बहुत ही पसंद आता है इसे आप बच्चों के टिफ़िन मे भी रख सकते है  

chinese pakoda
चाइनीज पकौड़ा 

 नीचे चाइनीज पकौड़ा बनाने की सामान्य रेसिपी दी गई है:


चाइनिस पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री:

मैदा - 1 कप

नमक - 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)

प्याज के बड़े टुकड़े - 1/2 कप

पानी - आवश्यकतानुसार

तेल - तलने के लिए

आलू - 2 बड़े (उबले हुए और कद्दुकस किए हुए)

हरा धनिया - 2 छोटे चम्मच (कटा हुआ)

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)


चाइनिस पकौड़ा बनाने की विधि:—

सबसे पहले, एक बड़ी कटोरी में मैदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से मिला लें।



अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा को मिलाते जाएं और एक गाढ़ा बेटर तैयार करें।


बेटर तैयार होने पर इसमें उबले हुए और कद्दुकस किए हुए आलू, कटा हुआ हरा धनिया और  बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।





अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर छोटे चम्मच की  सहायता से बेटर के छोटे-छोटे पकोड़े बना लें।



तेल में धीरे-धीरे पकोड़े गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।


तले हुए पकोड़े एक पेपर नैपकिन पर निकालें ताकि अधिक तेल चिपके न रहे।


आपके स्वादिष्ट चाइनीज पकौड़े तैयार हैं। इन्हें गरमा गरम चाय के साथ परोसें और मिठे चटनी या टमाटर की सॉस के साथ नाश्ता का मजा लें। 


टिप

आप अपने स्वादानुसार मसालों की मात्रा बदलकर इसे और रुचिकर बना सकते हैं।


                                                         


Share:

घर पर बनाएं सरल तरीके से स्वादिष्ट काजू चिक्की–kaju chikki recipe–माधुरी की रसोई

हम आप के लिए हर बार अलग ही तरह की रेसिपी लेके आते है जिससे आप लोगो को भी कुछ नया जानने और सीखने को मिलता हैआज भी हम एसी ही एक रेसिपी आप को बताएंगे।जो बनाने में बेहद ही आसान हैऔर खाने में तो बहुत ही लाजवाब।तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

  
Cashew Chikki
काजू चिक्की


काजू की चिक्की बनाने के लिए सामग्री–

250 ग्राम काजू
250 ग्राम गुड़
2 छोटी चम्मच घी

विधि

काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट के अच्छे से साफ कर लीजिये.
अब कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का गरम कीजिये, घी में गुड़ डालिये औरअच्छे से मिलाते रहे और मीडियम आंच  पर गुड़ को पिघलने दीजिये.
गुड़ को चम्मच से लगातार चलाते रहिये, गुड तले में लगनी नहीं चाहिये.
Cashew
काजू

Jaggery
गुड़

जैसे ही गुड़ पूरी तरह पिघल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. और कटे हुये काजू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.
 थाली में हल्का सा घी लगा के अच्छे से मिला दीजिए और काजू के मिश्रण को उसमे डाल के अच्छे से फैला दीजिए  और ऊपर से अच्छे से चिकना कर दीजिए
चिक्की के मिश्रण को जितना पतला या मोटा आप रखना चाहे रख सकते है।
चिक्की के गरम ही रहने तक जिस आकार में आप चिक्की के टुकड़े करना चाहते हैं चाकू की सहायता से काट लीजिए,ठंडा होने पर टुकड़े उसी आकार में तोड़े जा सकते हैं

काजू की चिक्की तैयार है. काजू चिक्की को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.
और उपवास में खाइए और सभी को खिलाइए

!!!धन्यवाद!!!





Share:

चीजी मैकरोनी रेसिपी-cheese macaroni recipe-Madhuri ki rasoi

 चीजी मैकरोनी 

आज हम एक अलग प्रकार की रेसिपी बताने जा रहे है जो बच्चो और बड़ो दोनों को ही पसंद आएगी | आज के समय में बच्चो को सबसे ज्यादा नूडल्स ,चाऊमीन ,पिज़्ज़ा आदि आदि चीजे ही ज्यादा पसंद आती है और मार्केट में में भी आसानी से मिल जाती है लेकिन बच्चो को घर में ही मार्केट का टेस्ट मिल जाये तो मजा आ जायेगा और आप को भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा और घर का पौष्टिक खाना भी बच्चो को मिल जायेगा जो उनकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा | तो चलिए हम recipi start करते है | 


chiji  pasta
चीजी पास्ता 

चीजी मैक्रोनी रेसिपी

चीजी मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री

2 पैकेट मैकरोनी

3 क्यूब चीज

2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस

2 टमाटर मीडियम साइज 

1चम्मच चिली सॉस

1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

नमक स्वादानुसार

तेल

चीजी मैकरोनी बनाने की विधि

कड़ाई या पैन में पानी डाल के गरम करे फिर उसमे मैकरोनी डाल दे ,थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मैकरोनी उबाल लें.

pasta
पास्ता 

 जब मैकरोनी अच्छे से पक जाए तब इसे छन्नी में निकाल लें और ठंडा होने रख दे। अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम कर ले और इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.

chiz
चीज़ 

अब इसमें टमाटर को बारीक काट के डाल दे और कुछ देर तक पकाएं ,

tomato
टमाटर 
फिर इसमें चिली सॉस ,टोमैटो सॉस और नमक स्वदनुसार डाल के अच्छे से मिलाए।अब तैयार पेस्ट में मैकरोनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से चीज को किसकर डाल दे और मिला ले और 5 मिनट तक ढक के रख दे।मैकरोनी चीज बन के तैयार है।

 आप भी खाइए और सभी को गरमागरम सर्व करें.

आप को पिज़्ज़ा  पसंद हो और आप इसकी recipe जानना चाहते हो तो हमारे इस link पे click कीजिए।

टिप

  * मैकरोनी उबालते समय तेल या घी डालना जरूरी है नही तो मैकरोनी एक दुसरे में चिपक जायेगी

*मैकरोनी को हल्के हाथों से mix करे नही तो टूटने लगेगी।


                                                             !!!धन्यवाद!!!


Share:

vegetable schezwan noodles-वेजिटेबल सेजवान नूडल्स-माधुरी की रसोई

                              

                              वेजिटेबल  सेज़वान नूडल्स 

आज हम  आपके लिए सेज़वान वेजिटेबल नूडल्स की रेसिपी लेकर आये है | आज के समय में बच्चे हो या बड़े सभी को नूडल्स पसंद आते हैं | नूडल्स कई तरह से  बनाए जाते हैं | जैसे-हक्का नूडल्स ,मसाला नूडल्स और भी कई तरह से जो हम आपको आगे की रेसिपी में जरूर बताएंगे |


सेज़वान वेजिटेबल नूडल्स
सेज़वान वेजिटेबल नूडल्स 

                   सेज़वान वेजिटेबल नूडल्स खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं | जिसने एक बार खाया समझो बार-बार खाने का मन करेगा , तो चलिए अब हम बताते हैं की सेज़वान नूडल्स कैसे बनाये | 

सेज़वान नूडल्स बनाने की सामग्री :-

1 कप बारीक कटी पत्तागोभी 

1 बड़ी गाजर बारीक़ कटी हुई 

1 कप शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई 

1 बड़ा प्याज बारीक़ कटा हुआ 

4 कप उबले हुए नूडल्स 

3 बड़ी चमच टोमेटो सॉस 

2 छोटी चमच सोया सॉस 

नमक स्वादानुसार

नूडल्स बनाने के लिए तेल 

1 छोटी चमच जीरा 

सेज़वान मसाला पैकेट-(छोटा वाला) 

Cabbage
पत्ता गोभी 


capcicum
शिमला मिर्च 

सेज़वान वेजिटेबल नूडल्स बनाने की विधि:-

carrot
गाजर 

सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर अच्छे से साफ़ कर ले | उसके बाद पत्तागोभी,शिमलामिर्च,गाजर और प्याज को बारीक़-बारीक़ काट ले ,अब एक बर्तन में नूडल्स को डालकर उबाल ले | जब नूडल्स उबल जाये तब उसे  छन्नी में ड़ाल कर रख दें  ,ताकि नूडल्स का सारा पानी निकल जाये | 

 

noodles
नूडल्स 

                                                          अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे जब तेल गरम हो जाये तब तेल में जीरा और प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुने | 

onion
प्याज 

उसके बाद उसमे पत्तागोभी ,शिमला मिर्च और गाजर डालकर 5 मिनट तक ढक के पकाए उसके बाद उसमे टोमेटो सॉस,सोया सॉस,सेज़वान मसाला और नमक स्वादनुसार मिला लें और अच्छे से मिक्स कर ल |

turmaric
मसाला 

 जब सारे मसाले और सबजी मिक्स हो जाये,तब उसमे उबली हुई नूडल्स डाले  और अच्छे से  मिक्स कर ले और 2 मिनट तक चलाते रहे अब नूडल्स में बारीक़ कटी हुई हरी धनिया डाल दे |

                                                    लीजिये आपकी सेज़वान वेजिटेबल नूडल्स बन के तैयार है | गरमा  गरम नूडल्स आप भी खये और सभी को खिलए | 


टिप-1- नूडल्स के उबलते समय उसमे थोड़ा सा तेल डाल दीजिये,जिससे नूडल्स आपस में चिपकेंगे नहीं और थोड़ा सा नमक भी डाल दे | 

2-सेज़वान नूडल्स मसाले का छोटा पैकेट पूरा डाल दें,आप को यह मार्केट में किराना दूकान में आसानी से मिल जाएगा और यह ज्यादा महंगा भी नहीं आता है| 

3-नूडल्स को हमेशा कम आंच पे ही बनाये| 

                                                    !!!धन्यवाद!!!

                                                                  










 






Share:

चिल्ली पनीर

चिल्ली पनीर—:आज हम चिल्ली पनीर बनाएंगे । यह एक चाइनीज व्यंजन है । वहा इसे खूब खाया जाता है।आज कल इसे हमारे देश भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। चौपाटी में ,होटल मे, और ढाबा में सभी जगह पर लोग अधिकतर यही खाने जाते है । इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। घर में भी आसानी से बनाया जा सकता हैं।
आवश्यक सामग्री—:
  1. पनीर - 300 ग्राम
2.  शिमला मिर्च 2( मीडियम साइज में काट लेंगे )
3. कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
4. 1 प्याज़ लम्बा कटा हुआ
 5. 4 कली लहसुन बारीक कटा हुआ
6.  टमाटो सास - 1/4 कप
7.तेल - आधा कप
8. सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
9. सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
10·  चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
11· हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
12·  अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
13·   नमक (स्वादानुसार)
14·  काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
15·   लाल मिर्च पावडर-1/4 छोटी चम्मच
16·  अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
विधि—:
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और अब एक प्लेट में कार्न फ्लोर लेकर थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिए। अब पेस्ट में पनीर के टुकड़ों को  लपेट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे, तेल गरम होने पर कॉर्नफ्लोर पेस्ट में डाले हुए पनीर के टुकड़े कढ़ाई में तलने के लिये डाल दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
अब बचे हुए तेल में प्याज़, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, शिमला मिर्च डालकर १ मिनिट और भूनिये.
अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, मिर्च पावडर, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनने दीजिये।
बचे हुये कार्न फ्लोर को आधा कप में पानी में गुठलियां खत्म होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को २ मिनिट लगातार चम्मच से चलाते हुये पकाइए।
स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर को आप स्टार्टर के रूप  या नाश्ते में या खाने में , जैसा आप का मन करे खा सकते है।
टिप—: अगर आप कार्न फ्लोर  का स्तेमाल नहीं करना चाहते तो मैदा भी उपयोग कर सकते है।
                         
                              धन्यवाद्
Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.