कितनी बार हम लोग बाहर से भोजन पैक करवाकर लेकर आते हैं और फिर इसे अच्छे से रखना भूल जाते है फिर वही खाना खराब हो जाता है ।और आप कुछ नहीं कर सकते, लेकिन आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका भोजन अधिक समय तक बना रहे और ताजा बना रहे।
Best 8 kitchen tips for fresh food-खाने को ताजा रखने के अचूक उपाय-माधुरी की रसोई
puran poli- पुरन रोटी- माधुरी की रसोई
महाराष्ट्र की प्रसिद्ध पूरन पोली [पूरन रोटी ]
आज हम महराष्ट्र की प्रसिद् पूरन पोली ( पूरन रोटी) बनाएंगे ,
![]() |
| पूरन पोली |
लगभग सभी का इस समय वर्क फ्रॉम होम होने के कारन सभी लोग अपने घरों में ही है इस कारण कुछ अलग अलग खाने का मन करता है ,उस समय हमें सोचना पड़ता है की क्या बनाये तो चलिए इस टेंसन को दूर करते है और पूरन पोली (पूरन रोटी ) बनाते हैं | ये खाने में बेहद ही स्वादिस्ट होती है, आप ने डोसा ,छोले भटूरे, रवा इडली, पाव भाजी आदि तो बहुत खाये होंगे पर अपनी देशी डिस पुरन पोली बहुत कम लोगो ने खाये होंगे और कम ही लोग जानते है तो चलिए अब
पुरन पोली ( पुरन रोटी)बनाने के लिए सामग्री -
1 कप चना दाल
1कप शक्कर
1 कप घी
1छोटी चम्मच पीसी इलायची पावडर
किसा हुआ नारियल
2 कप आटा
1/2 छोटी चम्मच नमक
पुरन पोली (पुरन रोटी ) बनाने की विधि -
![]() |
| चना दाल |
जब उबली हुई दाल का सारा पानी निकल जाए तब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमेंघी डाल दे और घी के गरम होने के बाद उसमें उबली हुई चना की दाल डाल देऔर मीडियम आंच पे दाल को धीरे -धीरे भूनते रहे और साथ ही दाल को अच्छे से फेटते रहे ताकि दाल भुनने के साथ-साथ अच्छे से फिट भी जाये ,दाल को तब तक भूनते रहे जब तक की हल्का ब्राउन ना हो जाये और उसमें से सौंधी सौंधी खुशबु न आने लगे,अब दाल में शक्कर डाल दे और अच्छे से मिलाते रहे ,जब दाल और शक्कर अच्छे से मिक्स हो जाये तब गैस बंद कर दे और मिक्चर को ठंडा होने दे ,ठंडा होने के बाद उसमे इलायची पाउडर और नारियल का किस डाल के मिला ले |
![]() |
| पूरन पोली का मसाला |
अब एक बाउल में आटा ले और उसमें नमक डाल दे , आटे को पानी से अच्छी तरह से नरम होते तक गुँथ ले ।
जब आटा अच्छे से गूँध जाए तब आटे की मीडियम साईज़ की गोलियां(लोई) बना ने और पूरी के आकार का बेल लें अब उसमें 2छोटा चम्मच मसाला डाल के बंद कर ले (जैसा हम आलू के पराठा बनाते है) और हल्के हाथों से गोल-गोल बेल लें ,इसी तरह से सारे मसाले की पुरन पोली (पुरन रोटी) बना ले।
![]() |
| पूरन पोली |
गैस पे तवा को रखकर गर्म करें और कम आँच पे बेली हुई पुरन पोली (पुरन रोटी) को सेंक लें।इसी प्रकार सारी बेली हुई पुरन पोली को सेंक लें जब सारी पुरन पोली सींक जाए तब उसमें घी लगाकर गरमा गरम सर्व करें
![]() |
| पूरन रोटी |
टिप-
1. आप चाहे तो शक्कर की जगह गुड़ भी इस्तेमाल कर सकते हो।
![]() |
| गुड़ |
2.आप पुरन पोली को घी लगाके पराठे जैसे भी सेक सकते हो
!!! धन्यवाद !!!
फिंगर चिप्स(फ्रेंच फ्राई) कैसे बनाये-homemade french fry-माधुरी की रसोई
![]() |
| फ्रेंच फ्राई |
![]() |
| आलू |
![]() |
| तले हुए आलू |
![]() |
| फ्रेंच फ्राई |
वेज मंचूरियन बनाये गांव वाली स्टाइल में | veg manchurian recipe
आज हम वेज मंचूरियन बनायेगे ,जो खाने में बेहद स्वादिस्ट और पौष्टिक होते है ,आज के समय में बच्चो को ऐसी ही डिशेस ज्यादा पसंद आती है लेकिन हम उन्हें ज्यादा खाने से रोकते है, की कही हमारे बच्चों को नुकसान न हो लेकिन आज हम आप को ऐसी रेसिपी बताएंगे जो बच्चो के लिए बहुत ही पौष्टिक है और सब्जियों से ही बनी होती है आप इसे अपनी मनपसंद की सब्जियों से भी बना सकते हो ,और बच्चो को भी मन भर के खिला सकते हो और बच्चो को कोई नुकसान भी नहीं होगा | तो चलिए वेज मंचूरियन बनाना सिकते है |
![]() |
| वेज मंचूरियन |
वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने के लिए सामग्री
1 कप बारीक़ कटी हुई गोभी
1 /2 कप बारीक़ कटी हुई गाजर
1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
5 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
2 बड़े चम्मच मैदा
1 /2 चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
![]() |
| फूल गोभी ,गाजर |
वेज मंचूरियन के बॉल्स (गोले ) बनाने की विधि
हम सबसे पहले एक बर्तन में बारीक़ कटी हुई गोभी ,गाजर और हरीमिर्च को डाल के मिला लेंगे फिर उसमे कॉर्न फ्लोर,मैदा ,जीरा और नमक डाल के अच्छे से मिला लीजिये ,तब तक मिलाइये जब तक की सभी सामग्री अच्छे से मिल नहीं जाती ,जब सारी अच्छे से मिल जाये तब उसके छोटे -छोटे बॉल्स (गोले ) बना लीजिये और गैस पे धीमी आंच पे सारे बॉल्स ( गोले )को ब्राउन होते तक सेंक लीजिये जब सारे बॉल्स (गोले ) सीक जाये तब उन्हें एक तरफ रख दीजिये |
![]() |
| मंचूरियन बॉल्स |
वेज मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री
1 बड़ा प्याज
1 शिमला मिर्च मीडियम साइज की
1 गाजर मीडियम साइज
1 बड़ा चम्मच टमैटो सॉस
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
नमक स्वादानुसार
हरी धनिया बारीक़ कटी हुई
![]() |
| शिमला मिर्च ,गाजर ,प्याज |
प्याज ,शिमला मिर्च और गाजर को बारीक़ काट ले ,अब कड़ाई में तेल डाल के बारीक़ कटी हुई सब्जियों को डाल दे और हल्का ब्राउन होते तक चलाइये और सब्जियों के ब्रॉउन होने के बाद उसमे 2 कप पानी डाल दे और सब्जियों को पक के गाड़ा होने दे अब उसमे टमैटो सॉस और नमक मिला दे ,और सभी को अच्छे से मिला ले ग्रेवी बन के तैयार है
![]() |
| वेज मंचूरियन ग्रेवी |
वेज मंचूरियन कैसे बनाये
अब ग्रेवी में बने हुए वेजिटेबल के बॉल्स (गोले ) डाल के अच्छे से मिक्स करते हुए 3 -4 मिनट तक चलाइये
लीजिए बन गया आप का वेज मंचूरियन ,अब ऊपर से कटी हुई हरी धनिया डालें और गर्मागरम सर्व करे
![]() |
| वेज मंचूरियन |
टिप
* आप वेज मंचूरियन में गोभी के आलावा भी दूसरी सब्जियों का उपयोग कर सकते है जैसे पत्ता गोभी ,पनीर आदि
![]() |
| पत्ता गोभी |
* आप इसमें ग्रेवी को अपने हिसाब से भी पतला गाड़ा कर सकते है |
!!! धन्यवाद !!!
नारियल के लड्डू -[coconut boll ]-माधुरी की रसोई
कोरोना के कारन सारे देश में लॉक डाउन चल रहा है इसी वजह से सभी अपने अपने घरो में ही है और हो सकता है कई लोग बोर भी हो रहे होंगे ,तो आज कुछ सरल सा और स्वादिष्ट मीठा सा कुछ बनाते है हमें कुछ भी मार्किट से लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी लगभग सभी के घरो में नारियल ,चीनी ,ड्रायफूट रहते ही है तो चलो नारियल के लड्डू बनाते है |
नारियल के लड्डू बनाने की विधि
अब मिश्रण के छोटे- छोटे गोल- गोल लड्डू बना लीजिये सारे लड्डू बन जाने के बाद लड्डुओं को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे 10 मिनट बाद लड्डुओं को निकाल कर एयर टाइड डब्बे में पैक कर के रख दीजिये और आराम से खाइये |
![]() |
| नारियल के लड्डू |
कुकिंग टिप्स
sweet corn soup -[स्वीट कॉर्न सूप ]-माधुरी की रसोई
![]() |
| स्वीट कॉर्न सुप |
स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिये सामग्री
2 बड़ा चम्मच बटर
50 ग्राम पत्ता गोभी
1 मीडियम साइज गाजर
1 मीडियम साइज प्याज़
2 चीज़ क्यूब
नमक स्वादानुसार
![]() |
| पत्ता गोभी |
![]() |
| गाजर |
स्वीट कॉर्न सूप बनाने की विधि
सबसे पहले पत्ता गोभी ,गाजर ,प्याज सभी को अच्छे से धो ले। उसके बाद पत्ता गोभी,गाजर और प्याज को बारीक बारीक काट ले, अब 1 बर्तन में 6 कप पानी ले और उसमें स्वीट कॉर्न और कॉर्नफ्लोर पावडर डाल के अच्छे से घोल ले,और गैस पे रख दे।जब उबाल आने लगे तब उसमें बटर और स्वादानुसार नमक डाल कर 10 मिनट तक उबाले ,अब उसमें बारीक कटी हुई पत्तागोभी, गाजर और प्याज डाले और 5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दे
![]() |
| चीज |
और ऊपर से चीज़ को किस के डाल दे ।आपका स्वीट कॉर्न सूप तैयार है। अब इसे छोटे छोटे बॉउल में निकाल कर गरमा गरम सर्व करें।
टिप
![]() |
| स्वीट कॉर्न सूप |
!!! धन्यवाद !!!
potato sandwich-आलू सैंडविच रेसिपी- माधुरी की रसोई
सैंडविच
![]() |
| आलू सैंडविच |
सैंडविच कई तरह के बनाये जाते है ,आज हम आलू के सैंडविच बनाना बतायेगे ,जो बनाने में तो आसान है ही साथ खाने में भी टेस्टी होते है आप इसके आलावा घर में पनीर चिल्ली ,मोमोस ,एगलेस टूटी फ्रूटी केक ,सूजी सेवई की इडली ,फूलगोभी के पकौड़े आदि भी बना सकते है अगर आप इन सभी की रेसिपी जानना चाहते है तो दिए गए नाम के ऊपर क्लीक कीजिये ,आप को उसकी रेसिपी मिल जाएगी |
सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
![]() |
| सैंडविच मेकर |
सैंडविच मेकर को खोलकर देखते रहें, जब ब्रेड हल्की ब्रॉउन हो जाए ,तब उसे मेकर से निकाल ले और बाकी के ब्रेड को भी आलू के साथ ऐसे ही सेंक ले |
आपके आलू सैंडविच तैयार है, इसे आप हरी चटनी ,टमाटर की चटनी या सॉस के साथ गरमागर्म खाइये और सबको खिलाइये |
टिप
* अगर आप प्याज, लहसुन खाते है तो आप सैंडविच में डाल सकते है
!!!धन्यवाद !!!
कच्चे आम का अचार - aam ka achar recipe - माधुरी की रसोई
कच्चे आम का अचार
आज हम कच्चे आम का अचार बना रहे है अचार तो कई तरह के बनाये जाते है,लेकिन कच्चे आम के अचार की बात ही अलग है कच्चे आम के कई तरह के अचार बनते है जैसे-भरवाँ आम का अचार,कच्चे आम का मीठा अचार, खट्टा अचार ।![]() |
| कच्चे आम का अचार |
कच्चे आम का अचार बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
50 ग्राम जीरा
![]() |
| अचार का मसाला |
कच्चे आम का अचार बनाने की विधि
कच्चे आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर सूखा लीजिये या किसी सूती कपड़े से आम को अच्छे से पोछ लीजिये ,जब आम का पानी सूख जाए तब उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये जब सारे आम कट जाए तो कटे हुए आम को पंखे के नीचे थोड़ी देर के लिए रख दीजिए।
![]() |
| कटे हुए आम |
आम के अचार का मसाला
![]() |
| आम का अचार |
अब आम और मसाले का मिश्रण को किसी बड़े एयरटाइड जार में भर दे और 3-4 दिनों के लिए रख दे ,जब 3-4 दिन हो जाये तब उसमे सरसों के तेल को डाल दे और अच्छे से मिला ले [सरसों के तेल को गरम कर के ठंडा कर लीजिये फिर अचार में डाले ]
अचार को 2 -3दिन में साफ चम्मच से चलाते रहे। तैयार है आम का अचार, अब इसे जब चाहें पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
टिप ―
* आप को अगर लहसुन पसंद हो तो आप अचार में लहसुन डाल सकते है।
* आप को कच्चे आम का अचार मीठा पसंद हो तो आप उसमें अपने स्वादानुसार गुड़ मिला सकते हैं।
* आप एक बात का विशेष ध्यान रखे कि अचार को नमी वाले स्थान से दूर रखें और कभी भी गीले हाथो से ना छुए।
* अचार को निकालने के लिए हमेशा साफ़ एवं सूखी चम्मच का ही प्रयोग करे, जिससे आप का अचार कभी भी खराब नही होगा और कई दिनों तक चलेगा।महीनों,सालो तक।
हरी मिर्च की चटनी ― माधुरी की रसोई
हरी मिर्च की चटनी
.आज हम हरी मिर्च की चटनी बनायेगे ,हरी मिर्च की चटनी जिसे खाते ही मज़ा आ जाता हैं। हरी मिर्च की चटनी को आसानी से घर पर बना सकते है और अपने खाने का स्वाद भी बढ़ा सकते है। खाने के साथ जब तक कुछ तीखा ना मिले,मजा ही नही आता, इसलिए आज हम हरी मिर्च की चटनी बनाएंगें ।इसे आप गुपचुप, गोभी के पकौड़े,सूजी सेवई की इडली, दही बड़ा आदि के साथ भी खा सकते है।![]() |
| मिर्च धनिया लहसुन |
हरी मिर्च की चटनी बनाने के लिये सामग्री
8―10 हरी मिर्च
.4–5कली लहसुन
.2 इंच अदरक का टुकड़ा
.हरी धनिया
.नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च की चटनी बनाने की विधि_
सबसे पहले हरी मिर्च, अदरक और हरी धनिया को अच्छे से धो ले,धोने के बाद हरी मिर्च के डंठल तोड ले,अब मिक्सर के जार में हरी मिर्च, अदरक टुकड़ा का, लहसुन, हरी धनिया और नमक स्वादानुसार डाल दे। और मिक्सर में अच्छे से पीस ले एकदम चिकना होते तक, अब उसे मिक्सर के जार से बॉउल में निकाल ले ,लीजिये हरी मिर्च की चटनी तैयार है
आप इसे आलू पराठे , पकौड़े या किसी भी चीज के साथ खा सकते है
![]() |
| हरी मिर्च की चटनी |





























































