माधुरी की रसोई

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Madhuri Ki Rasoi Se

शाही पुलाव —: आज हम शाही पुलाव बना रहे है । नाम से ही लगता है बहुत ही शाही व्यंजन है. राजा, महाराजाओ के जमाने का । राजसी लोगो को अधिकतर हर व्यंजन में काजू किशमिश और भी ड्रायफ्रूट्स पसंद आते थे इसी कारण इस पुलाव को हम शाही पुलाव भी कहते है

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

phool gobhi ke pakode फूल गोभी के पकौड़े -madhuri ki rasoi

गोभी के पकौड़े— 

आज हम गोभी के पकौड़े बनायेगे, बरसात में गरमा गरम पकोड़े खाने का अपना ही मजा है प्याज के हो या गोभी के बस पकोड़े खाने का मन करता है। पकोड़े कई तरह के बनते है । ये इंडिया की बहुत ही प्रचलित  रेसिपी है |  पकोड़ा हमारे अधूरे खाने को पूरा कर देता है | वैसे तो लगभग हम सभी सब्जियों का पकोड़ा बना सकते है… प्याज पकोड़ा , पालक पकोड़ा ,आलू  पकोड़ा, गोभी पकोड़ा…. आदि | पर गोभी  पकोड़ा को बनाना बहुत ही आसान होता है | गोभी  पकोड़ा को आप किसी भी टाइम पे  खा सकते है लंच में  डिनर में या फिर चाय के साथ | अभी तो बारिश का मौशम भी आ रहा है… बारिश के दिनों में खिड़की के पास बैठकर चाय के साथ पकोड़ा…. मजा ही आ जाता है चाहे वो किसी भी चीज  का पकोड़ा हो | तो चलिए देखते है की गोभी का पकोड़ा कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत होगी |

गोभी के पकौडे रेसिपी
गोभी के पकौड़े 


 गोभी के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री -


 1. 250-300 ग्राम गोभी
 2. 1 कप  बेसन
 3. 2 चम्मच चावल का आटा   
 4.  बारीक कटा हुआ हरा धनियां
 5.  2 छोटी चम्मच  कसूरी मेथी 
 6.  ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 7.1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
 8 .   नमक स्वादानुसार 
 9.   2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
10.   तेल - पकौड़े तलने के लिए
गोभी के पकौडे बनाने की विधि
गोभी 

गोभी के पकौडे रेसिपी इन हिंदी
बेसन 
गोभी के पकौड़े बनाने की विधि —


         गोभी को  हल्के गर्म पानी में अच्छे से धो लें और पानी सुखाकर कद्दूकस कर लीजिए. अब बेसन और चावल के आटे को किसी बडे़ बर्तन में डाल लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ घोल तैयार  कर लीजिए. जब बेसन और चावल के आटे का घोल तैयार हो जाए तब उसमे नमक, कसूरी मेथी, हरा धनियां, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब कद्दूकस की हुई गोभी भी डाल कर मिला दीजिए. अच्छे से फेंट ले।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जब तेल गरम हो जाय तो उसमें  मिश्रण को थोड़ा थोड़ा डाल कर पकोड़ा के आकार का जितने पकौड़े एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने पकोडे़ डाल कर तल लीजिए.पकौड़ों  को  कम आंच पर तले । इससे पकोड़े अच्छे से सिकेंगे ।  इसी तरह से सारे पकौड़े को तल कर निकाल लीजिये.और गरमा गरम गोभी के पकौड़े को  हरे धनिये और हरी मिर्च की चटनी या  टमैटो सॉस के साथ सर्व कीजिए और खाइये ।
गोभी के पकौडे बनाने की विधि
गोभी के पकौडे 
गोभी के पकौडे हिंदी रेसिपी
तैयार गोभी के पकौडे 

टिप—

1. पकोड़े को हमेशा मीडियम आंच पर ही सेके , इससे पकोड़े कुरकुरे होगे।
2.आप इसमें चावल का आटा अपने हिसाब से भी मिला सकते है। पर ध्यान रहे ज्यादा मिलाने से पकोड़े कड़े भी  हो सकते हैं।


हेयर  टिप्स -

1. आयल मसाज – 

सबसे पहले बालों में नारियल या जैतून के तेल से हल्के हाँथ की उंगलियो से सर में   अच्छे से मसाज करें, मसाज करते समय उंगलियों का प्रयोग हल्के हाथो से ही करें, नहीं तो  बाल टूटने लगते है |

2. स्टीम -  

तेल से मसाज  करने के बाद बालों को स्टीम करे ,इससे बाल मुलायम हो जाते है |  स्टीम देने के लिए गर्म पानी में तौलिये भिगोकर अच्छे से निचोड़ ले |  और इसे बालों पर  लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें |

3. हेयर वाश – 

अब बालों में लपेटे तौलिए से भाप देने के बाद बालों को शैम्पू से अच्छे से  वाश कर ले|  पानी बहुत हल्का गुनगुना हो |

                                                 !!!  धन्यवाद् !!!

Share:

kadhi pakoda recipe in hindi-कढ़ी पकोड़ा-madhuri ki rasoi

Kadhi pakoda
कढ़ी पकोड़ा
दही की कढ़ी भारतीय व्यंजन है  बनाने में जितनी सरल है स्वाद में उतनी ही बढ़िया भी है। हर  जगह शहर हो या गांव कढ़ी हर जगह बनाई जाती हैं । त्योहारों में अक्सर बनती हैं।
बात अगर पकोड़ा कढ़ी की हो तो फिर तो बात ही अलग है।आप ने बहुत सी तरी वाली सब्जियों को खाया होगा जैसे—भरवा बैगन, छोले की सब्जी,पनीर की सब्जी आदि लेकिन इन सबके साथ अगर कढ़ी रहे तो खाने का मज़ा और बड़ जाता है |



कढ़ी बनाने के लिए सामग्री—

1. 250 ग्राम खट्टा दही
2. 100 ग्राम बेसन
3. ½ चम्मच हल्दी
4. ½  चम्मच जीरा
5. ½ चम्मच राई दाना
6. ½ चम्मच मेथी दाना
7. 1 चुटकी हींग
8. 2–3 साबुत लाल मिर्च
9. 8–10 करी पत्ते (मीठी नीम पत्ती )
10. नमक स्वदानुसार
11. तेल
Dahi
कढ़ी बनाने के लिए दही

कढ़ी के पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री —


1.100 ग्राम बेसन
2. ½ टी स्पून खाने का सोडा
3. ½ टी स्पून हल्दी
4. नमक स्वादानुसार

Besan
पकोड़ा बनाने के लिए बेसन

कढ़ी बनाने की विधि—

कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान लें। इसके बाद दही में थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से मथ लें। जब दही अच्छे से मथ जाए, तब दही में  बेसन मिला लें और दोबारा मथ ले। 
अब एक बर्तन में तेल डाल कर उसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च,जीरा  और सरसों के दाने डालें। जब ये तड़क जाएँ तो इसमें मीठी नीम की पत्तियों को तोड़ के डाल दें। और हींग भी डाल दे ।अब उसमे बेसन मिला हुआ दही भी डाल दे।और लगातार चमचे से चलाते रहे।अब हल्दी और नमक अपने स्वादानुसार  डाल दें ।गैस की आंच कम कर  के   पकने दें । जब तक उसमे अच्छी तरह से उबाल ना आने लगे ।करीब 15—20मिनट तक पकने दे ।जब आप को लगे कि अच्छे से पक चुकी हैं ।तो आप गैस बंद कर दे। कढ़ी बन के तैयार है।

कढ़ी के पकोड़ा बनाने की विधि—

बेसन में हल्दी,नमक और खाने का सोडा डाल दे।उसके बाद बेसन में थोड़ा पानी डाल के गाड़ा पेस्ट बना लें।जब पेस्ट बन जाए तो उसे 20—25मिनट के लिए ढक के रख दे। जब तक आप कढ़ी बना के तैयार कर ले।जब कढ़ी बन जाए तब आप बेसन के पेस्ट के छोटे —छोटे पकोड़े तल ले ।जब सारे पकोड़े तल जाए, तब आप सारे पकोड़े को कढ़ी में डाल दे और उसे कुछ मिनटों के लिए ढक के रख दे जिनसे पकोड़े अच्छे से गल जायेगे।
Kadi pakoda
कढ़ी पकोड़ा

आप के दही पकोड़ा वाली कढ़ी तैयार है।
Pakoda kadhi
Pakoda kadhi

टिप—

1.पकोड़े के घोल को ज्यादा पतला ना करे, नहीं तो आप के पकोड़े अच्छे नहीं बनेंगे।
2.कढ़ी को थोड़ा पतला ही रखे क्युकी पकोड़ा डालने के बाद कढ़ी और भी गाढ़ी हो जाती है।
                            ===================================

सुन्दर दिखने के घरेलू नुस्खे 

1 .घर में अगर एलो वेरा का पौधा हो तो उसका रस निकाल कर चेहरे पर मसाज करे
2. दिन में करीब  2-3 लीटर पानी पिए
3. बेकिंग पाउडर को नारियल तेल में मिला के चहरे पर लगाए उससे चमक आती है.
4. दही और मुलतानी  को मिला के चहरे पर लगाए,रंग साफ होता है।
5.ज़्यादा तेल और मिर्च मसाले वाले आहार को ना  खाए।


Share:

मक्की की रोटी (makki ki roti recipe) - madhuri ki rasoi

मक्की की रोटी

आज हम मक्के के आटे की  रोटी  बनायेगे ।ये गर्म तासीर की होती है । इसलिए  ठंड में इसे खाया जाता है। सेहत के लिए  बहुत ही फायदमंद रहती है । 

यह पंजाब  की  बेहद ही खास डिस है। क्युकी वहा ठंड भी बहुत रहती है।और इस प्रकार के खाने  से शरीर को  काफी हद तक गरमाहट मिलती हैं।शाम के खाने में यदि मक्के के आटे की रोटीऔर सरसों का साग हो तो खाने का अपना ही मजा है. मक्के की रोटी  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है ।

Sarso ka saag and makke ki roti
सरसो का साग और मक्के की रोटी

मक्के के आटे की रोटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - 

1. 2 कप मक्के का आटा

2. 1/2 कप गर्म पानी ( आटा गूंथने के लिए ) 

3. नमक स्वादानुसार 

4. घी

 मक्के के आटे की रोटी बनाने की विधि

मक्के के आटे को  छन्नी  से एक बर्तन में अच्छे से छान लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा अच्छे से फूल जाए .
Corn flour
मक्के का आटा
गैस पर तवा रख कर गरम  कर लीजिए. अब गूथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली से अच्छी तरह मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये. और लोई को हथेली से दबा कर थोड़ा बड़ा कर लीजिए।
अब रोटी को गरम तवे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने के बाद  चमेटे से रोटी को पलट दीजिये. जब रोटी दूसरी ओर से भी अच्छी तरह सिक जाय, तब चमेटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आंच पर घुमा घुमा कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेकिये ।
जब रोटी अच्छे से सिक जाए तब उसमे मक्खन या घी लगाइए और गरमा गरम परोसिए . आप की मक्के की रोटी तैयार है ।
Corn flour chapati
मक्के की रोटी
मक्के की रोटी का सरसों का साग  के साथ खाने का अलग ही मजा है. आप मक्के की रोटी को अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी के साथ भी  खा सकते हैं. जैसे— छोले की सब्जी,पनीर की सब्जी । अगर आप को सरसो का साग बनना नहीं आता हो तो सरसो का साग बनाने की विधि को यहां क्लिक करें

टिप

 1. मक्के की रोटी सिर्फ मक्‍के के आटे से बनाई जाती है, लेकिन यह जल्दी टूट जाती है, इसलिए आप चाहे तो मक्के के आटे में  थोड़ा सा गेहूं का आटा, चावल का आटा या  बेसन मिला लें. रोटी आसानी से बन जाएगी.

2. आप चाहे तो मक्के के आटे में अपने पसंद के हिसाब से मसाला भी डाल सकते हो।

कुकरी टिप्स—

1. सब्जियों को हमेशा धो कर ही काटे।बाद में धोने से सब्जियों के विटामिन और खनिज नष्ट हो जाते है।
2.  आटे के चोकर को अलग ना करे।आटे को चोकर के साथ ही गूथे।यह कई बीमारियों से आप को काफी हद तक दूर रखेगा।
3. दूध से आटा गूंथ कर पराठा बनाए,अधिक खस्ता और स्वादिष्ट बनेंगे ।

            !!!धन्यवाद!!!

Share:

सरसों का साग - sarson ka saag hindi recipe - madhuri ki rasoi

सरसो का साग 
ठंड का मौसम आ गया है। और ऎसै में तो  हमारे शरीर को  गर्म रखने की जरूरत है । इसलिए सरसों का साग बनायेगे ।खाने में बहुत ही लाज़वाब होती हैं।और गर्म भी होती हैं। यह पंजाब की एक खास  डिश है, जिसे वहां पर हर कोई बड़े प्‍यार से खाता है। गरमा-गरम सरसों का साग और घी लगी  हुईं रोटियां खाने का मज़ा ही है। इसलिए आज हम आपको पंजाबी सरसों का साग बनाने की विधी बताएगें जिसे आप खुद घर में आसानी से बना सकते हैं। वैसे ठंड के दिनों में छोले भटूरे और पाव भाजी खाने का भी   अपना ही मजा है।

 
Sarson ka Saag recipe

सरसो का साग


सरसो का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. 400 ग्राम सरसों के पत्ते
2. 350 ग्राम पालक
3. 4-5 हरी मिर्च 
4. 1/4 छोटा चम्मच मेथी पाउडर 
5. 4-5 कलि लहसुन की
6. 1इंच अदरक का टुकड़ा
7.1 बड़ा चम्मच मक्‍के का आटा
8. 2 बड़ा चम्मच घी
9. 2-3 बड़ा चम्मच तेल
10. नमक स्वादानुसार
11. पानी 2 कप


Sarson ka saag recipe
सरसो का साग

सरसो का साग बनाने की विधि—

सरसों के पत्ते और पालक के पत्तों को साफ करके अच्छी तरह दो बार साफ पानी से धो लें. अब पत्तों को मोटा मोटा काट कर कुकर में डालें और साथ में 2 कप पानी डाल कर उबालने रख दें. कुकर की 1 सीटी आने के बाद गैस को  बन्द कर दें । क्योंकि पत्ते 1 सिटी में ही अच्छे से पक जाते है ।और कुकर को ठंडा होने के बाद ही खोले।
हरी मिर्च , लहसुन और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. और पके हुए पत्तों को भी महिन पीस ले ।अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें ,और मक्के के आटा  को हल्का ब्राउन होने तक भून  ले । जब मक्के का आटा अच्छे से भून जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए ।
फिर से  तेल कढ़ाई में डाल कर गरम करें, गरम तेल में  हरि मिर्च लहसुन और  अदरक का पेस्ट डाल कर भून लें।जब पेस्ट ब्राउन होने लगे तो उसमे मेथी पाउडर,मक्के का भूना हुआ आटा और नमक डाल के अच्छे से मिला लीजिए। 
 अब भुने हुये मसाले में, पिसे हुए सरसों और पालक के पत्ते,  डाल कर चम्मच से अच्छी तरह से चलाकर मिला ले.  आवश्यकता अनुसार पानी  डाल दें ।सब्जी में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दें. आपकी सरसों की साग  तैयार है.
Sarson ka Saag recipe

सरसो का साग

 सरसो के साग को किसी बर्तन में निकाल कर,उसके ऊपर से सा घी डाल दें.  सरसों के साग के साथ आप  मक्के की रोटी, नानऔर चपाती खा सकते है।और खिला भी सकते है।

टिप
1.सरसो की साग में आप मक्के के आटे की जगह चावल का आटा भी डाल सकते है।
2.अगर आप खट्टा खाना चाहते हैं तो आप नींबू या टमाटर भी डाल सकते है।
3.आप चाहे तो हिंग और जीरा का तड़का भी लगा सकते हो।
भोजन के हानिकारक संयोग—
1. दूध के साथ दही,नमक और खट्टी चीजों का स्तेमाल ना करे। अत्यधिक नुकसान कारक हो सकते है।
2.चावल के साथ सिरका हानिकारक हैं।
3चाय के साथ ठंडे फल या ठंडा पानी ना ले।
                           !!!धन्यवाद् !!!
Share:

Homemade chocolate cake (चॉकलेट केक)-madhuri ki rasoi

चॉकलेट केक
आज हम चॉकलेट केक बना रहे है।  वैसे खाने में तो चॉकलेट हो या डोनेट  सभी अच्छे लगते  है पर चॉकलेट केक की बात ही अलग है।केक अक्सर ओवन में ही बनाया जाता है । लेकिन जब आपके घर में लाइट ही नहीं होगी ,तो आप केक नहीं बना सकते ।  और अगर केक बनाते समय  बीच में ही लाइट चली जाय तो केक खराब हो जाता है.  इसलिए आज हम प्रेशर कुकर में केक बनायेगे । कुकर में  भी  केक अच्छा बन जाता है. तो  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनाते है।.

Homemade chocolate cake
चॉकलेट केक

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री—

 1. 1¹/² कप मैदा1
2.  1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
3.  1 बड़ा चम्मच चाकलेट पाउडर
4.  1कप कंडेंस्ड मिल्क
 5. 3/4 चम्मच बेकिंग सोडा,
6.1  छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
7.  3/4 कप दूध
8. 1/2 कप  बटर (बिना नमक वाला)
9. 1 चम्मच वैनिला एसेंस

Homemade chocolate cake
चॉकलेट केक सामग्री


चॉकलेट केक बनाने की विधि—

 सबसे पहले  केक में उपयोग होने वाली सारी सामग्री को निकाल कर रख लीजिये.अब मैदा में , बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चॉकलेट पावडर और कोको पाउडर  मिला लीजिए । जब सारे पावडर मिल जाए तब उन्हें छान लीजिये.ताकि पावडर अच्छे से मिक्स हो सके ।अब किसी बड़े बर्तन में बटर और  कंडेंस्ड मिल्क को डाल कर अच्छी तरह से तब  तक फैटिये जब तक कन्डैन्स्ड मिल्क और बटर अच्छी  तरह से मिल ना जाए.
अब इस मिश्रण में मिक्स किए हुए  पावडर को  थोडा  थोडा डाल कर फैटते जाइए, जब सारा पावडर डाल दे तब   4–5 मिनिट तक पावडर को अच्छे से फैटिये, इससे  पेस्ट में गुठलियां नहीं रहेगी . 
Homemade chocolate cake
चॉकलेट केक मिश्रण
अब पेस्ट में थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर फैटिये, पेस्ट इतना गाड़ा होना चाहिए जैसे पकोड़े बनाने  का पेस्ट रहता है। केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप चाहे तो  केक के पेस्ट में  अपनी पसंद के ड्राय्रूट्स डाल सकते है।
अब केक बनाने के लिये  बर्तन ले , उसमे चारो तरफ अच्छे से  बटर लगा लीजिये । एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस बटर लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन को पलट कर  निकाल दीजिये.
कुकर में केक बनाने के लिये सबसे पहले कुकर को  गर्म करे फिर उसमे एक कटोरी नमक या  रेत डाल दे, जब नमक या रेत गर्म हो जाए तब उसमे केक के बर्तन  को रखे ,केक के बर्तन का  तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.   
जब कूकर में बर्तन रख दो, उसके बाद कुकर का ढक्कन  बंद कर दो , कुकर के ढक्कन से  सिटी निकाल ले, करीब 30 मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह से बेक नहीं हुआ है, तो केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग  जाएगा ।तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
कुकर को केक  सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
चॉकलेट केक


कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

टिप

—केक बनाते समय ध्यान रखें कि सभी सामग्री सही मात्रा में हो ।
—केक के पेस्ट को अच्छे से फेटना चाहिए । इससे केक में स्पंच अच्छे से आता है।

माइग्रेन के लिए क्या करे—

माइग्रेन दर्द वालो के लिए जरूरी है कि वो रोजाना 8—10  घंटे की नींद लें।
— तनावमुक्त रहने का प्रयास करें।
— खान— पान पे ध्यान दे,ज्यादा देर भूखा ना रहे ,थोड़ी —थोड़ी देर में खाते रहे।
— नियमित रूप से व्यायाम , योग और मेडिटेशन करते रहे।
— चाय , काफी और चॉकलेट आदि का सेवन कम ही करे, क्यूकी इनमें कैफ़ीन होने के कारण माइग्रेन हो सकता है।

                             !!!धन्यवाद्!!!
  
Share:

Bharwa bhindi recipe in hindi-भिंडी भरवां–माधुरी की रसोई

Bharwa bhindi recipe


भरवा भिंडी —आज हम भरवा भिड़ी बना रहे है यह बहुत ही आसान रेसिपी है और इसको बनाने में सिर्फ सूखे मसाले कीआवश्यकता पड़ती है। खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं और इसे हर कोई पसंद करता है। भरवा भिंडी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सादी सब्जियों से ज्यादा लोग मसालेदार सब्जियों को पसंद करते है। जैसे — चिल्ली पनीर, कढ़ाई पनीर, भरवा बैगन,मलाई कोफ्ता और छोलेभटूरे आदि । इसे दो दिनों तक भी खाया जा सकता है ये जल्दी खराब नहीं होती है।


भरवा भिंडी के लिए सामग्री—:

1.500 ग्राम भिंडी
2. 3 टमाटर
3. 1 चम्मच हल्दी पावडर
4. 1 चम्मच मिर्च पावडर
5. 1 चम्मच धनिया पावडर
6. 1 चम्मच जीरा पावडर
7.  1 चम्मच गरम मसाला
8.  नमक स्वादानुसार
9.   2 बड़े चम्मच  तेल 

Chopped lady finger
कटी हुई भिंडी


भरवा भिंडी बनाने की विधि —:

        
सबसे पहले  भिंडी को अच्छे से धो ले । और सूखे  कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें।अब भिंडी को लगभग 2—3 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लेवे । एवं बीच से चीरा लगा लें ।
अब कड़ाई में तेल गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए, तब उसमे कटी हुई भिंडी डाल के हल्का ब्राउन होने तक भूनें । जब भिंडी  भून जाए तो निकालकर अलग रख ले। 

Stuffed lady finger
भिंडी


 भरवा भिंडी का मसाला—:


कड़ाई में तेल गर्म करके उसमें सारे मसाले डाल दे, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर डाल के अच्छे से मिक्स करते हुए भून ले।जब मसाले भून जाए तब उसमे टमाटर को पीस के डाल दे।और अच्छे से ब्राउन होते तक मसाले को भूने ।नमक अपने स्वादानुसार डाल दे।
जब मसाला अच्छे से भून जाए तब उसमे भूनी हुई भिंडी डाल के अच्छे से मिक्स कर लें।और उसे ढक दे। एवं 4—5 मिनट तक  पकने दें।
जब भिंडी पक जाए तो उसमे गरम मसाला डाल दे।
आप की मसालेदार भरवा भिंडी तैयार है।
आप इसे पराठे,पूरी या नान के साथ खा सकते है और परोस भी सकते है।

Masala bhindi
भरवा भिड़ी


टिप— आप भिड़ी कुरकुरी पसंद करते है तो धीमी आच पर ज्यादा देर तक भूनते रहिए।  भिड़ी कुरकुरी हो जाएगी।


—अगर आप प्याज और लहसुन लेना पसंद करते है तो आप उसका पेस्ट बनाके भी डाल सकते है।

—आप चाहे तो भिंडी के मसाले में थोड़ा बेसन भी डाल सकत
 है।

माइक्रोवेव का सही उपयोग—


अगर आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल करती है तो कुछ सावधानियां जरूर बरते। कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें  । आप के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

1. खाना बनाने से पहले देख ले की आप जिस बर्तन में बना रही हैं वो माइक्रोवेव के लिए सही है कि नहीं ।

2. माइक्रोवेव में खाना बनाते समय  खाना को ढक के पकाना चाहिए

3. खाना पकाते समय नमक ना डाले ।क्योंकि माइक्रोवेव नमक सोखता है जिससे खाने की नमी चली जाती है ।

4. गोल्ड या सिल्वर कलर से पेंट किए गए बर्तनों का प्रयोग ना करे । क्योंकि पेंट में मेटल हो सकता है।जो आप के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. खाना पकने के तुरंत बाद माइक्रोवेव का दरवाजा बंद ना करे ,नहीं तो उसके अन्दर नमी रह जाएगी। 


                              !!! धन्यवाद !!!



    

Share:

shahi pulao image


Share:

मावा गुझिया रेसीपी–mawa gujiya recipe in hindi by madhuri

मावा(खोवा) की गुझिया

त्यौहारों में हम मिठाइयां तो बहुत सारी बनाते है लेकिन गुजिया की बात ही कुछ अलग है।ये हमारी परम्परागत मिठाई है। आज के दौर में कई प्रकार की मिठाईयां मार्केट में भी आने लगी है। घर में भी हम उसी प्रकार की मिठाईयां बनाते है। जैसे— बेसन के लड्डू,बेसन की बर्फी, मूंग दाल का हलवा ,बालूशाही,चावल की खीर, गुड़ की खीर ।लेकिन गुजिया हमारी पुरानी एवम् परम्परागत मिठाई है।

दीवाली के अवसर पर हम मावा (खोवा)की गुजिया बना रहे है।गुझिया एक पारम्परिक मिठाई है, जो आमतौर पर किसी त्यौहार अथवा किसी खास मौके पर बनाई जाती है।  यह बच्चों और बड़ों सभी को भाती है। यह बनाने में काफी आसान है और तैयार होने के बाद बिना फ्रिज के कई दिनों तक रख कर उपयोग में लाई जा सकती है। 

खोवा गुजिया
गरमा गरम गुजिया

मावा (खोवा)की गुजिया बनाने की सामग्री—

1. 500 ग्राम मैदा
2. 500 ग्राम घी
3.500 ग्राम मावा(खोवा)
4. 25 ग्राम काजू
5. 25 ग्राम किशमिश
6. 25 ग्राम नारियल का चूरा
7. 1 चम्मच इलायची पावडर
8. 500 ग्राम शक्कर

मावा (खोवा) की गुजिया बनाने की विधि— 




सबसे पहले मैदे को छान ले।अब मैदे मे करीब  100 ग्राम घी डाले और पानी से गुथ ले ।इसे 10/15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे।

गुजिया का मसाला —


  मावा(खोवा)को अच्छे से मसल ले ।अब कड़ाई में डालकर हल्का ब्राउन होने तक सेके।ठंडा होने पर उसमे शक्कर , काजू, किशमिश,नारियल चूरा और इलायची पावडर मिला ले ।यह मिश्रण भरने के लिए तैयार है।

खोवा गुजिया
मावा भरी गुजिया

अब गूथे हुए मैदे की छोटी छोटी लोइयां बनाए एवं छोटी छोटी चपाती बेले ,अब चपाती में एक चम्मच तैयार किया हुआ मावा(खोवा)का मिश्रण भरे और गुजिया के आकार में मोड़ दे। किनारो को पानी लगाकर अच्छी तरह से दबा दे।ताकि गुजिया खुले नहीं। इसी तरह सभी गुजिया को बना ले ।जब सारी गुजिया बन जाए ,तब  गैस पर घी गरम करने रखे जब घी गरम हो जाए ,तब गुजिया डाल कर कम आंच पर हल्की ब्राउन होने तक तले।

खोवा गुजिया
गुजिया

 आप की गरमा गरम मावा (खोवा) की गुजिया बनकर तैयार है।


खोवा गुजिया
तैयार गुजिया

चमकदार त्वचा पाने के घरेलू उपाय—


  • एक केले को मसल लें, थोड़ा दूध मिला कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

  • एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नीबू के रस की मिला कर चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा कोमल, चिकनी और चमकदार हो जाएगी।

  • एक अंडे की सफेदी को एक चम्मच शहद के साथ मिला कर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

  • एक चम्मच अखरोट का पाउडर, एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू के रस को मिला कर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

  • चेहरे पर 1 टुकड़ा पका पपीता मलेंकुछ देर बाद धो लें। त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएंगी और साफसुथरी चमकदार त्वचा मिलेगी।

  • दो चम्मच हल्दी में दो चम्मच संतरे का रस मिला कर चेहरे और गर्दन पर मलें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

  • एक केले में शहद और नीबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन व हाथ-पैरों पर लगाएं। आधा घंटे बाद पानी से धो लें। फर्क स्वयं महसूस करे।

  • पत्तगोभी काट कर 2 कप पानी में उबाल लें। इस पानी से चेहरा धोएं। त्वचा चमकदार बनी रहेगी।

  • आम के छिलकों को पीस लें। इसमें 1 चम्मच पाउडर मिल्क मिला कर चेहरे पर हलके हाथों से मलें। इसे हाथ, पैर और गर्दन पर भी लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

  • आधा कप चीनी में 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस मिलाएं। स्नान करते समय शरीर और चेहरे पर इस मिश्रण से धीरे-धीरे स्क्रब करे।

                          !!! धन्यवाद् !!!

Share:

(बालूशाही) balushahi recipe in hindi by madhuri ki rasoi

बालूशाही 

वैसे  तो भारतीय त्योहारों में अनेक प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती है। जैसे— काजू कतली ,बेसन के लड्डू,बेसन की बर्फी, चावल की खीर,और सिवाईया की खीर। लेकिन बालूशाही ऎसि मिठाई है जिसे बहुत कम ही लोग बनाना जानते है।
बालूशाही हर त्यौहार पर बनाई जाती है । खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मेवा और ड्रायफूड का उपयोग नहीं होता फिर भी यह सभी लोगों को बहुत पसंद आती है ।
दीपावली के अवसर पर मिठाईयां तो हम बनाते ही है ।लेकिन इसबार कुछ अलग ही मिठाई बनाएंगे। त्यौहारों में मिठाई की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह  मिलावटी होता है इसलिये ऐसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता,  इसलिये आज हम बालूशाही बनाएंगे ।
बालूशाही
बालूशाही

बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -


  1.  4 कप  मैदा  (500 ग्राम )घी
  2. 3/4 कप घी मैदा में मिलाने के लिये
  3. 1/2 बेकिंग पावडर-
  4.  1/2 कप दही
  5.  3 कप शक्कर 
  6.  घी तलने के लिये

बालूशाही बनाने की विधि - 


सबसे पहले  मैदा में बेकिंग पावडर, दही और घी डालकर मिलाइये । अब थोड़े गर्म पानी से मैदे को नरम गूंथ लीजिये. और मैदे को सैट होने के लिये करीब 20 मिनिट तक के लिये रख दीजिये.
मैदे को सैट होने के बाद थोड़ा सा नरम कर ठीक कर लीजिए। अब गुथे मैदे से छोटी छोटी साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. और हल्का सा पेड़े की तरह दबाइए । अब बीच में छोटा सा गड्डा बना दीजिये. सारे मैदे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर के रख लीजिये.
अब तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम कर लीजिए, जब घी गर्म हो जाये तो तैयार की गई बालूशाही को गरम घी में डालिये,  और धीमी आंच पर बालूशाही को दोंनो ओर से अच्छा ब्राउन होने तक तल लीजिये,(तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी). सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही को इसी प्रकार से तल कर निकाल लीजिये.

बालूशाही की चाशनी बनाने का तरीका—

3 कप शक्कर में करीब  2 कप पानी  मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. अब गैस  बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये.और  बालूशाही  को करीब 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चम्मच की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रख दीजिए ।और ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही की चाशनी सूख जाये.
आप की खस्ता और स्वादिष्ट बालूशाही तैयार हैं, आप इन्हे किसी भी एअर टाइट डब्बे में भरकर रख लीजिये,  ज्यादा दिनों तक  चलेगी । जब भी मन करे निकालिए आप भी खाए और सब को खिलाए ।
टिप — मैदा नरम गुंधा हुआ होना चाहिए।नहीं तो बालूशाही अच्छी नहीं बनेगी और घी में डालते ही टूटने लगेगी ।
—चाशनी एक तार कि ही होनी चाहिए । कम या ज्यादा रखने से भी बालूशाही अच्छी नहीं बनेगी।

गर्म पानी के फायदे—

1. खाने के आधा घंटे के बाद हल्का गर्म पानी पीने से मोटापा नहीं होता ।
2. गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने से टांसिल ठीक हो जाता है।
3. सप्ताह में अगर एक बार चेहरे पर गर्म पानी की भाप ली जाए तो चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते है।और चेहरा चमकने लगता है।
4. गर्म पानी से आटा गूथने से रोटिया नरम बनती हैं।
5.  पैरों की थकान दूर करने के लिए गर्म पानी में पैर डाल कर कुछ देर बैठने से आराम मिलता है।
                      !!!  धन्यवाद्  !!!

Share:

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.