Pineapple raita-अनानास का रायता-माधुरी की रसोई ~ माधुरी की रसोई

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

Pineapple raita-अनानास का रायता-माधुरी की रसोई

                                                       पाइनएप्पल(अनानास) का रायता

एक बार फिर हम आप सब के लिए एक नई रेसिपी लेकर आये है।आप सब ने रायता तो कई प्रकार का खाया होगा जैसे- सिंपल रायता,बूंदी का रायता ,खीरे का रायता।लेकिन आज हम बहुत ही अलग रायता बनायेगे, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है वही गर्मियों में ठंडक देता है तो चलिए हम बना रहे है पाइनएप्पल(अनानास ) का रायता।


pineapple raita
pineapple raita



पाइनएप्पल(अनानास) का रायता बनाने के लिए सामग्री-

1 कप छोटे-छोटे टुकड़े में कटा पाइनएप्पल(अनानास)
500 ग्राम दही
1 छोटा चम्मच काला नमक
1छोटा चम्मच जीरा पावडर
2छोटे चम्मच शक्कर
बारीक कटा धनिया

पाइनएप्पल का रायता बनाने की विधि-

सबसे पहले हम दही लेंगे,उसे अच्छे से फैट लेंगे (दही ज्यादा गाड़ा या पतला नही हो मीडियम रहना चाहिए) अब फैटे हुए दही में काला नमक,जीरा पावडर,शक्कर डाल के अच्छे से मिला ले ।अब इसमें कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़े मिला ले। 
 
pineapple pieces
pineapple pieces

pineapple
pineapple 


 ऊपर से बारीक कटी हुई हरी धनिया डाल दे।
लीजिये बन गया पाइनएप्पल का रायता
इसे फ्रिज में कुछ देर के लिए ठंडा होने रख दे ।जब रायता ठंडा हो जाये तब आप भी खाइये और सभी को खिलाइये।

pineapple raita
pineapple raita

टिप-
* आप चाहे तो मीठा अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है।
* आप रायते में मिर्च खाना पसंद करते है तो अपने स्वादानुसार डाल सकते है।

                                              धन्यवाद




Share:

4 comments:

  1. Wow mam..pineapple ka rayta bahut hi testy bana h mam...ese hi aur bhi acchi acchi recipe...post kijiye mam...thanx

    ReplyDelete
  2. Ghar par cake banane ka tarika bataiye

    ReplyDelete

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.