गुजराती डिश फाफड़ा(gujarati fafda) by madhuri ki rasoi ~ माधुरी की रसोई

यदि आप एक ही तरह का खाना बना बना के ऊब चुकी हैं, तो आज से ही हमारे द्वारा बताई गई रेसीपी से घर के खाने को दें, रोज एक नया जायका... दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय व्यंजन, गुजराती व्यंजन, मिठाईयां एवं सभी तरह के भारतीय व्यंजनों का अनूठा संग्रह....

गुजराती डिश फाफड़ा(gujarati fafda) by madhuri ki rasoi

                                                        

                                                गुजराती डिश फाफडा  

आज हम कुछ अलग रेसेपी बनाने जा रहे है ,जिसका नाम फाफड़ा है,यह गुजरात की स्पेशल डिश है | खाने में बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरी होती है,आप इसे बना के स्टोर कर के भी रख सकते हैं क्युकी  यह एकदम सुखी होती है | आप इसे त्योहारों में भी बना सकते हैं | बनाने में बेहद आसान होता है,और जो अपने किचन में डेली यूज़ का सामान होता है उसी से बन जाता है | 

                          

gujrati fafda
गुजराती फाफड़ा 

  तो चलिए अब हम बताते है की गुजरती फाफड़ा कैसे बनता है | 

फाफड़ा बनाने के लिए सामग्री:-

2 कटोरी बेसन 

1 छोटी चम्मच अजवाइन 

1 छोटी चम्मच जीरा 

नमक स्वादानुसार 

तेल 


फाफड़ा बनाने की विधि:-

फाफड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन ले 

gram flour
बेसन 

|  बेसन को किसी बर्तन में लेकर अच्छे से छान ले,उसके बाद बेसन में अजवाइन,जीरा और नमक स्वादानुसार मिला ले | मोयन के तोर पर उसमे एक बड़ा चम्मच तेल डाले और सबको अच्छे से मिक्स कर ले | अब उसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से गूंध ले,जब बेसन अच्छे से गूंध जाये तब उसे आधे घंटे के लिए किसी सूती कपडे से ढांक कर रख दीजिये | आधे घंटे के बाद बेसन को हाथों से अच्छे से मसल लीजिये,अब बेसन की छोटी-छोटी लोईया बना के रख ले,और एक-एक लोई को लेकर एकदम पतला और लम्बा बेल लीजिये | सारी लोइयों से ऐसा ही बनाकर रख ले,अब कढ़ाई में तेल गरम करे और एक साथ दो-तीन डालकर तल ले | सभी को ऐसे ही तल कर निकाल ले | ध्यान रखें की गैस मीडियम आंच पे ही हो | लीजिये गुजरती फाफड़ा बन के तैयार है इसे आप सूखा भी खा सकते है और चटनी या सॉस के साथ भी | 

chutney
चटनी 

टिप-1-ध्यान रखें की बेसन एकदम चिकना हो | 

       2-आप चाहें तो बेसन में थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और अमचूर भी मिला सकते हैं | 

                                            !!!धन्यवाद!!!










Share:
India India

0 comments:

Post a Comment

Disclaimer

Search This Blog

Powered by Blogger.